Friday, March 8, 2013

ब्रेड का हलवा – Bread Ka Halwa

ब्रेड का हलवा – Bread Ka Halwa

सामग्री

·         ब्रेड स्लाइस – 10- 12
·         दूध - 3 कप
·         घी ½  कप
·         चीनी  3/4 कप
·         कटे हुए काजू -10-12  
·         कटे हुए बादाम - 8-10
·         पीसी इलाइची  3-4

विधि -  How to make bread halwa

·         सबसे पहले ब्रेड छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ ले या मसल ले. एक कढाई 2 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम करे ! जब घी गरम हो जाये इसमें ब्रेड के टुकड़े डाल कर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लीजिये
·         जब ब्रेड भुन जाये तो ब्रेड के टुकडो में दूध और चीनी मिला दे और लगातार चलाते हुये ब्रेड के टुकडो को मेस करदे. और दूध के सूखने तक भूनिए.
·         फिर बाकी का बचा हुआ घी भी मिला दीजिये और हलवे को चिकना होने तक पकाइये
·         अब इसमें थोड़े से काजू और बादाम बचा कर हलवा में सारे कटे  हुये काजू, बादाम और इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये.
·         गरमा - गरम ब्रेड का हलवा तैयार है इसको सर्विंग प्लेट में निकालिये और  और ऊपर से बारीक कतरे हुये काजू और बादाम से सजाइये खाइए और खिलाइए.

Keywords:  Bread Halwa    Bread Pudding    Sweet

for more recipes login to : www.kalchul.com

No comments:

Post a Comment