Thursday, May 30, 2013

खट्टा मीठा पास्ता


खट्टा मीठा पास्ता

सामग्री  
200 ग्राम उबला हुआ पास्ता
1 बड़ी गाजर कद्दूकस करी हुई
1  बड़ा शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
नमक स्वादानुसार
पास्ता सौस के लिए सामग्री
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
4-5  लाल पके टमाटर
4-5  कुचले हुए लहसुन
2-3 लाल मिर्च
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार

पास्ता बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढाई में तेल गरम करे उसमे लाल मिर्च, प्याज़, लहसुन को कुछ देर भुने फिर कटे हुए टमाटर डाले, और कुछ देर पकाए फिर नमक और चीनी मिला के गैस बंद करदे और मिश्रण को ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद मिक्सी में डाल के बारीक पेस्ट बना ले.
अब एक दूसरी कढाई में तेल गरम करे, उसमे बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च और गाजर डाल के कुछ देर भूने फिर उसमे नमक और काली मिर्च डाल दे.  उबला हुआ पास्ता मिलाये और कुछ देर भूनने के बाद पास्ता सौस मिला के उबलने तक पकाए.
आंच से उतार के गरम गरम परोसे.

Friday, May 24, 2013

ठंडाई- Thandai

ठंडाई- Thandai
सामग्री (4-5 लोगो के लिए)

·         1 लीटर दूध
·         ½ का टुकड़ा दालचीनी
·         ½ चम्मच सौंफ
·         10-12 बादाम
·         10-12 काजू
·         10-12 पिस्ता
·         ¼ छोटा चम्मच सफ़ेद गोल मिर्च (या काली मिर्च) का पाउडर
·         ¾ चम्मच खसखस
·         1 चम्मच सूखी हुई गुलाब की पंखुड़ी
·         4-5 हरी इलाइची का पाउडर
·         ¾ कप चीनी
विधि (How to make thandai at home)
·         काजू, बादाम, पिस्ता, खसखस, सौफ और गुलाब की पंखुड़ी  को 4  घंटे पहले से पानी में भीगा दे.
·         फिर दूध और चीनी को छोड़ के ग्राइंडर में भीगी हुई सामग्री और बाकी बची सारी सामग्री मिला के बारीक पेस्ट बना ले 
·         फिर दूध में पिसा हुआ पेस्ट और चीनी मिलाये चीनी अच्छे से घुल जाने के बाद, एक ज्यूस छानने वाली छलनी से छान दे. (चाहे तो बचे हुए पेस्ट को एक बार फिर से पीस के दूध में मिला सकते है)
·         ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे.
·         सर्व करने से पहले एक बार फिर से मिक्सर में चलाये.
·         ठंडी और स्वादिष्ट ठंडाई गर्मियों में पिए और पिलाये.

Thursday, May 23, 2013

बेक्ड पास्ता – Baked Pasta

बेक्ड पास्ता – Baked Pasta

सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
·         2 कप उबली मैक्रोनी
·         1 कप टमाटर प्यूरी (4 टमाटर की)
·         1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
·         2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
·         1 कप उबली हुई सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स)
·         1 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ 
·         3 चम्मच बटर
·         2 चम्मच टोमेटो सौस
·         1/4  चम्मच काली मिर्च पाउडर
·         4-5 क्यूब कद्दूकस करी हुई चीज़
·         नमक स्वादानुसार


विधि (How to make pasta)
·         एक कढाई में बटर गरम करे उसमे प्याज़ और हरी मिर्च डाल के 2 मिनट भूने, फिर कटा हुआ शिमला मिर्च डालकर कुछ देर और भुने.
·         उबली हुई सब्जियां और टमाटर प्यूरी मिला कर कुछ देर पकाए फिर उबला हुआ पास्ता, टोमेटो सौस, नमक, और काली मिर्च मिला के गैस बंद करदे.
·         ओवन के बर्तन में सारा पास्ता निकाल ले. फिर ऊपर से कद्दूकस करी हुई चीज़ छिड़क दे.
·         ओवन में  200 c  सेट करे और पास्ता रख के 10-12  मिनट तक बेक करे.
·         ओव से निकाल के गरम गरम पास्ता खाए और खिलाये.

Wednesday, May 22, 2013

हक्का नुडल्स – Hakka Noodles

हक्का नुडल्स – Hakka Noodles

सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
Ø  1 पैकेट हक्का नुडल्स
Ø  1 कप हरे, पीले और लाल शिमला मिर्च
Ø  1 गाजर पतले टुकडो में कटी हुई
Ø  4-5 हरे प्याज़ लम्बे कटे हुए
Ø  8-10 बीन्स छोटी कटी हुई
Ø  1 कप पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
Ø  3-4 लहसुन बारीक कटे हुए
Ø  2 चम्मच सोया सौस
Ø  4 चम्मच तेल
Ø  1 चम्मच वेनेगर
Ø  1 चम्मच चिली सौस
Ø  1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
Ø  नमक स्वादानुसार


विधि
Ø  एक बड़े बरतन में करीब 2 लीटर पानी गरम करे, जब पानी गरम हो जाये तो उसमे हक्का नूडल्स, नमक और 2 चम्मच तेल डालिए.
Ø  नूडल्स पूरी तरह से पकने (90०%) के पहले ही गैस बंद करदे. नूडल्स को किसी छलनी में निकल के ठन्डे पानी से अच्छे से धो ले. पूरा पानी निकाल के एक तरफ रख दे.
Ø  अब कढाई में तेल गरम करे, उसमे कटा हुआ लहसुन और प्याज़ डाले थोड़ी देर भूने फिर बाकी सारी कटी हुई सब्जिया मिला दे और तेज आंच पर करीब 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूने.
Ø  फिर उसमे नुडल्स मिला दे,
Ø  सोया सौस, चिली सौस, वेनेगर, नमक, काली मिर्च का पाउडर मिला के अच्छे से चलाये.
Ø  1-2 मिनट तक अच्छे से चलाते हुए भूने फिर गैस बंद करके तुरंत ही गरमागरम हक्का नुडल्स टोमेटो सौस के साथ परोसे.

Tuesday, May 21, 2013

शिमला मिर्च पनीर सब्जी

शिमला मिर्च पनीर सब्जी
सामग्री (2 लोगो के लिए)
·         पनीर 100 ग्राम
·         1 बड़ा शिमला मिर्च (लम्बे स्लाइस में कटा हुआ)
·         1 बड़ा प्याज़ (लम्बे स्लाइस में कटा हुआ)
·         2 टमाटर (लम्बे स्लाइस में कटे हुए)
·         छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
·         1-2 हरी मिर्च (लम्बी कटी हुई)
·         ¼ चम्मच जीरा
·         ¼ चम्मच हल्दी
·         ½ चम्मच धनिया पाउडर
·         ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
·         ¼ चम्मच गरम मसाला
·         1 चम्मच कसूरी मेथी
·         2 बड़े चम्मच तेल
·         नमक स्वादानुसार
·         चम्मच हरी धनिया


विधि
·         एक कढाई में तेल गरम करे, गरम होने पर जीरा डाले, फिर प्याज़ डालकर कुछ देर भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च भी मिला दे. एक मिनट भूनने के बाद शिमला मिर्च डाले और कुछ देर भूने.
·         टमाटर डाले और ढक के शिमला मिर्च और टमाटर के गलने तक पकाए.
·         फिर हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च भी मिला दे.
·         मसला हुआ पनीर मिलाये और कुछ देर भूने, फिर कसूरी मेथी, गरम मसाला मिला के गैस बंद कर दे. हरी धनिया से सजा के गर्मागर्म पराठो में साथ परोसे.

Friday, May 17, 2013

पुदीना खाकरा – Pudina Khakra

पुदीना खाकरा – Pudina Khakra
सामग्री
·         2 कप गेहूं का आटा
·         1 कप ताज़ी पुदीने की पत्तिया
·         2 हरी मिर्च
·         1 छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर
·         3-4 चम्मच तेल
·         नमक स्वादानुसार
·         तेल सेकने के लिए
विधि (How to make khakra)
·         पुदीने की पत्तियों और हरी मिर्चे को मिक्सी में डाल के बारीक पेस्ट बना ले.
·         एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, जीरा पाउडर, नमक और तेल मिलाये.
·         फिर पुदीने का पेस्ट मिला के मुलायम आटा गूंध ले और एक कपडे से ढक के आधे घंटे के लिए रख दे.
·         फिर आधे घंटे के बाद आटे के बराबर-बराबर 14-15 नीबू के आकार के टुकड़े कर ले.
·         हर एक टुकड़े को सूखा आटा लगा-लगा के बहुत पतली रोटी बेल ले.
·         फिर एक भारी तवे पर डाल कर धीमी आंच पर दोनों तरफ हल्का हल्का तेल लगा दे, फिर एक सूती कपडे से दबा दबा के सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक ले.
·         इसी तरह से सारे खाकरे सेक ले.
·         फिर ठन्डे होने पर एयर डिब्बे में बंद करके रख दे. स्वादिष्ट खाकरे अचार के साथ जब चाहे खाए और खिलाये.
·         इसे 15-20 दिन तक रख  के खा सकते है

Wednesday, May 15, 2013

बासुंदी –Basundi

बासुंदी –Basundi

सामग्री (4 लोगो के लिए)
·         2 लीटर फुल क्रीम दूध
·         1 कप चीनी
·         1/2 चम्मच छोटी इलाइची का पाउडर
·         2  बादाम और पिस्ता कटे हुए
·         6-7 धागे केसर के

विधि
·         दूध को किसी भारी पेंदे के बर्तन में धीमी आंच पर उबलने को रख दे.
·         दूध को तब तक (करीब एक घंटा) उबाले जब तक वो पक कर आधा न रह जाये, बीच बीच में दूध को चलाते रहे जिससे वो बरतन में चिपक न जाये.
·         दूध में चीनी मिला के धीमी ही आंच पर लगातार चलाते हुआ (रबड़ी जैसा गाढ़ा) करीब आधा घंटा और उबाले.
·         इलाइची पाउडर, और केसर मिला के 15 मिनट और उबाले फिर गैस बंद कर दे.
·          पिस्ता और बादाम से सजा के ठंडा या गरम जैसा चाहे खाए और खिलाये.

Tuesday, May 14, 2013

मूंग पोहा - Sprouted Moong Poha

मूंग पोहा - Sprouted Moong Poha

सामग्री (2 लोगो के लिए )
·         ½ कप अंकुरित मूंग
·         1 कप पोहा (मोटा)
·         1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
·         1 बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ
·         2 हरी मिर्च  बारीक कटी हुई
·         राई ½ चम्मच
·         1 छोटा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करा हुआ
·         ½ कप मूगंफली (भून के दरदरी कुटी हुई)
·         ½ कप ताजा नारियल कद्दूकस करा हुआ
·         2 बड़े चम्मच तेल
·         2 बड़े चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
·         नमक स्वादानुसार

विधि
·         पोहा को 2 कप पानी में भिगो दे.
·         एक कढाई में तेल गरम करे, राई डाले राई तड़क जाने के बाद, कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भुने.
·         फिर अदरक और हरी मिर्च दाल के कुछ सेकंड्स भूने.
·         टमाटर डाल के कुछ देर और पकाए अंकुरित मूंग डाल के 5 मिनट तक ढक के पकाए.
·         मूंग पक जाने के बाद पोहा और नमक मिला दे कुछ देर और भुने.
·         फिर दरदरी कुटी मूंगफली और कद्दूकस करा हुआ नारियल डाले और अच्छे से मिलाये.
·         आंच से उतार के हरी धनिया से सजा के गरमागरम पोहा परोसे.