Monday, April 22, 2013

लहसुन वाला रसम Garlic Rasam

लहसुन वाला रसम Garlic Rasam
सामग्री (4 लोगो के लिए)

  • 2 टमाटर
  • 7 लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच उरद दाल
  • 1 छोटा चम्मच मेथी
  • 5-6 करीपत्ता
  • 1 चम्मच हरी धनिया कटी हुई
  • 3 तेल
  • नमक स्वादानुसार
 विधि (How to make rasam)

  • सबसे पहले एक कढाई में एक चम्मच तेल डालकर गरम करे उसमे उरद दाल, जीरा, मेथी, कालीमिर्च और मिर्च दाल के भून ले, और ठंडा होने पर पीस के बारीक पाउडर बना ले.
  • टमाटर को उबाल ले और ठंडा होने पर अच्छे  से मैश करके छान ले.
  • कढाई में दो चम्मच तेल डाल के गरम करे उसमे राई, करी पत्ता और लहसुन का पेस्ट डाल के भूने.
  • उसमे पिसा हुआ मसाला मिलाये और दो मिनट तक भुने.
  • उबले हुए टमाटर और नमक मिला दे और एक कप पानी मिला के उबलने दे. अच्छे से उबलने के बाद गैस बंद कर दे.
  • हरी धनिया से सजा के गरम परोसे.

Friday, April 19, 2013

डोनट – Donuts

डोनट – Donuts

सामग्री
·         मैदा 1 कप
·         यीस्ट 1 चम्मच
·         चीनी 1/3 कप (पिसी हुई आटे में डालने के लिए)
·         नमक 2 चुटकी
·         बेकिंग पाउडर ½ चम्मच
·         बटर 1 बड़ा चम्मच
·         तेल तलने के लिए
·         आधा कप पिसी चीनी ऊपर से लगाने के लिए

विधि
यीस्ट को हलके गुनगुने पानी में भीगा के रख दे.
मैदे को छान ले उसमे बटर, चीनी, नमक, बेकिंग पाउडर, और यीस्ट मिला के मुलायम आटा गूंध ले.
फिर उस आटे की एक बड़ी सी मोटी रोटी बेल ले, और उसे डोनट कटर या फिर किसी ग्लास से गोल काट ले बीच से भी काट के डोनट का शेप बना दे. इसी तरह से सारे डोनट बना ले.
फिर उसे ढक कर करीब चार घंटे के लिए रख दे या फिर जब तक डोनट फूल के दोगने मोटे न हो जाये तब तक उसे रखे.
एक कढाई में तेल गरम करे और डोनट को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल ले.
फिर ऊपर से पिसी हुई चीनी चारो तरफ से लगा दे.
डोनट तैयार है, बच्चो के मनपसंद डोनट छुट्टियों में बना के बच्चो को खिलाये और खुद भी खाए.


Thursday, April 18, 2013

चना दाल वडा – Chana Dal Vada

चना दाल वडा – Chana Dal Vada

सामग्री

·         तलने के लिए तेल
·         चना दाल 1 कप
·         सूखी लाल मिर्च 3-4
·         उरद दाल 1 बड़ा म्मच
·         जीरा  2 छोटे चम्मच
·         लहसुन 3-4 बारीक कटा
·         प्याज 1 कप बारीक कटा
·         पुदीना 4 बड़े चम्मच बारीक कटा
·         करी पत्ता 5-6
·         बारीक कटा हरा धनिया 2 बड़े चम्मच
·         नमक स्वादानुसार
·        
विधि how to make chana daal wada
·         चना दाल, उरद  दाल और लाल मिर्च को 2-3 घंटे के लिए अलग-अलग भिगोकर रख दें।
·         भीग जाने के बाद पानी निकल के अच्छे से धो  ले  
·         2 बड़े चम्मच चना दाल निकालकर अलग रख दे
·         बाकी बची चना दाल को लाल मिर्च, उरद दाल, लहसुन और  जीरा के साथ दरदरा पीस लें
·         अब इस पेस्ट में साबुत चना दाल को मिक्स कर लें
·         इसमें बारीक कटा प्याज, पुदीना, हरा घनिया, करी पत्ता और नमक मिला लें
·         इस मिक्सचर से छोटी – छोटी  पैटी बना लें
·         कढाई में तेल गरम करे, पैटी को डाल के सुनहरा होने तक तल ले, सारी पैटी इसी तरह से तल ले.
·         गरमागरम चना दाल वडा हरी चटनी के साथ, चाय के साथ सर्व करें।

Wednesday, April 17, 2013

हरे मटर का पुलाव – Mater Pulav

हरे मटर का पुलाव – Mater Pulav

सामग्री (2 लोगो के लिए)
·         1 कप बासमती चावल
·         ताजे मटर (या फ्रोजेन) ½ कप
·         लौग 3-4
·         दालचीनी 1" इंच
·         हरी इलाइची  2-3
·         तेज पत्ता   2
·         प्याज़  1 बड़ा (कटा हुआ)
·         हरी मिर्च 2-3 लम्बाई में कटी हुई
·         अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
·         ताजे पुदीना के पत्ते   ¼ कप
·         पानी  2 कप
·         नमक स्वादानुसार


विधि (How to make matar pulav)
·         चावल को साफ करके धोकर एक घंटे के लिए भीगा दे.
·         अब एक कुकर में तेल डालकर गरम करे लौंग, इलाइची, तेजपत्ता, दालचीनी, डाले और पकने   दे. अब कटा हुआ प्याज़ डाले और सुनहरा होने तक भूने, हरी मिर्च भी डाल दे.
·         प्याज़ भूनने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट मिला दे और 2 मिनट तक भूने
·         हरे मटर और पुदीना मिला कर दो मिनट तक और भूने.
·         भीगे हुए चावल मिला कर 2-3 मिनट और भूने.
·         अब दो कप पानी और स्वादानुसार नमक मिला के उबलने दे, एक उबल आने के बाद कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने तक पकाए.
·         कुकर ठंडा होने पर गरमागरम मटर पुलाव अपनी मनपसंद करी या फिर रायता के साथ परोसे और खाए.

Tuesday, April 16, 2013

आम का हींग वाला अचार Mango Pickle with Asafoetida

आम का हींग वाला अचार Mango Pickle with Asafoetida


सामग्री

·         1 किलो कच्चा आम
·         2 चम्मच हल्दी पाउडर
·         1 चम्मच  हींग पाउडर
·         2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
·         1 कप सरसों का तेल
·         2 चम्मच पीसी हुई सरसों
·         4 चम्मच नमक

बनाने की विधि (How to make mango Pickle)
·         कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
·         कटे हुए टुकडो को 2 घंटे धूप में सुखा दे जिससे उसका सारा पानी सूख जाये.
·         अब इन टुकड़ों में हल्दी और नमक मिलाकर एक कांच की बरनी में भर दे और बरनी के मुह पर एक कपडा बंद के 3-4 दिनों के लिए धूप में रख दे.
·         तीन चार दिनों के बाद इस अचार में पिसी हुई हींग, लाल मिर्च पाउडर और पीसी हुई सरसों मिला के अच्छे से हिला से जिससे मसाले अचार में मिल जाये.
·         एक कप तेल मिला के फिर से 3-4 दिनों के लिए धूप में रख दे.
·         एक हफ्ते में यह अचार तैयार हो जाता है.


for more pickle recipes : www.kalchul.com

Monday, April 15, 2013

कोकोनट राइस – Coconut Rice

कोकोनट राइसCoconut Rice

सामग्री (2 लोगो के लिए)

·         बासमती चावल 1 कप (भीगा हुआ)
·         कच्चा नारियल  1 
·         प्याज़ 1 बड़ा कटा हुआ
·         लहसुन  2-3 कालिया
·         अदरक ½  इंच का टुकड़ा   (कद्दूकस करा हुआ )
·         हरी मिर्च   2 (लम्बाई में कटी हुई)
·         काली  मिर्च  7-8 
·         सौंफ बड़ी ¼ चम्मच   
·         जीरा ½  चम्मच  
·         छोटी इलाइची  3 
·         दालचीनी ½ इंच का टुकड़ा
·         लौंग  2-3   
·         हल्दी  ¼ चम्मच   
·         काजू  5-6   
·         किशमिश 5-6   
·         घी या तेल 3  चम्मच

विधि (How to make coconut rice)

नारियल का दूध बनाने के लिए  (How to make coconut milk)
·         नारियल को तोड़ के उसकी गिरी को कद्दूकस करले.
·         कद्दूकस करे हुए नारियल को मिक्सी में आधे कप पानी के साथ बारीक पीस के एक बर्तन में निकल ले.
·         पिसे हुए पेस्ट में 1 ½ कप गरम पानी मिला दे.
·         किसी महीन कपडे या छन्नी में सारा मिश्रण डाल के छान ले.
·         निकला हुआ दूध ही कोकोनट मिल्क है.
नारियल चावल बनाने के लिए
·         अब लहसुन, अदरक, सौंफ और जीरा मिला के पीस ले.
·         एक चम्मच तेल या घी एक कढाई में गरम करे और उसमे काजू और किशमिश भून के अलग निकाल ले.
·         अब बाकी का बचा हुआ तेल एक कुकर में गरम करे, उसमें इलाइची, दालचीनी, लौंग, और कालीमिर्च डाल दे.
·         अब कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने फिर कटी हुई हरी मिर्च भी मिला दे.
·         पिसा हुआ पेस्ट और हल्दी मिला के 1  मिनट और भूने.
·         भीगा हुआ चावल, नारियल का दूध, भुने हुए काजू और किशमिश, और स्वादनुसार नमक मिला के कुकर बंद कर के एक सीटी आने तक पकने दे.
·         ठंडा होने पर कुकर खोले और ऊपर से कटी हुई धनिया और ताजे कद्दूकस करे नारियल से सजा के गरमागरम परोसे.