Friday, March 31, 2017

Sweet Potato Chat शकरकंद की चाट Sweet Potato Chat for Vrat and Upvas in ...

Wednesday, March 29, 2017

Fruit Yogurt फ्रूट योगर्ट Fruit Yogurt with fruit and Nuts for Navaratri...

Samvat Rice Dosa सवां के चावल का डोसा Samo Rice Dosa Recipe In Hindi - V...

समां के चावल का दोसा - Samo Rice Dosa

समां के चावल का दोसा -  Samo Rice Dosa
सामग्री
  • 1 कप समां के चावल
  • ¼ कप साबूदाना
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • ½ छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • ¼ छोटा चम्मच सेंधा नमक (व्रत का नमक)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
नारियल की चटनी
  • 1 बड़ा चम्मच मूंगफली के भुने हुए दाने
  • ½ कप ताज़ा कद्दूकस करा हुआ नारियल
  • ¼ इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1 हरी मिर्च
  • ¼ छोटा चम्मच सेंधा नमक
  • 1 बड़ा चम्मच दही
विधि(How to make samo rice dosa for navratri vrat)
  • चावल को साफ करके पानी में भिगो दे, साबूदाना भी धोकर पानी में भीगा रख दे|  दोनों को 3-4 घंटे के लिए भीगा रहने दे| फिर मिक्सर में दोनों को डाल के बारीक पेस्ट बना ले| थोडा पानी मिला के पतला घोल बना ले|
  • अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया और नमक डाल के मिला दे|
  • तवा गरम करे और घी या तेल डाल के चिकना कर ले|
  • एक बड़ा चम्मच घोल डाल के दोसे की तरह फैला दे, चारो तरफ से थोडा सा घी या तेल डाल के फैला दे| जा एक तरफ से सिक जाये तो पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले|
  • गरम गरम दोसा नारियल ki चटनी के साथ परोसे|
नारियल की चटनी
  • चटनी की सारी सामग्री मिला के बारीक पीस ले और दोसे के साथ सर्व करे|

Sabudana Thalipeeth साबूदाना थालीपीठ Sago Thalipeeth for vrat and Upvas ...

Sabudana Kheer साबूदाना खीर Sago Kheer in Hindi for Navratri Vrat

Tuesday, March 28, 2017

9 Refreshing and Healthy Shake for Navratri 9 हेल्दी शेक और शरबत नवरात्र...

शक्करकंद की चाट नवरात्री व्रत के लिए - Sweet Potato Chat for Navratri Vrat

शक्करकंद की चाट नवरात्री व्रत के लिए - Sweet Potato Chat for Navratri Vrat











सामग्री (for 2-3 servings)
  • 4-5 छोटी शक्करकंद (उबाल के छील ले)
  • 2 छोटे चम्मच हरी चटनी
  • 2 छोटे चम्मच इमली के मीठी चटनी
  • ½ छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • ½ इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
  • ¼छोटा चम्मच सेंधा नमक (व्रत का नमक)
  • ½ नीबू
विधि (How to make shakkarkand chat for navaratri vrat)
इमली की चटनी
  • 2 बड़े चम्मच इमली के गूदे को गरम पानी में आधे घंटे के लिए भीगा दे फिर पीस के छन्नी से छान ले, इमली के रस में 3-4 बड़े चम्मच चीनी डाल के थोडा गाढ़ा हो जाने तक उबाल ले| इमली की चटनी तैयार है इसे 1-2 महीने तक फ्रिज में रख के खा सकते है|
धनिया चटनी के लिए
  • एक कप धनिया पत्ती, एक हरी मिर्च, ½इंच अदरक का टुकड़ा और ½चम्मच नमक (व्रत का नमक) डाल के पीस ले, पिसे हुए पेस्ट में 1 नीबू का रस मिला दे|
चाट के लिए
  • उबली हुई शक्करकंद को छील के ¼इंच मोटे टुकडो में काट ले, नमक, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, अदरक, आधी हरी धनिया, हरी चटनी, मीठी चटनी डाल के मिला दे|
  • प्लेट में डाल के उपर से थोडा जीरा पाउडर और नीबू का रस डाल दे हरी धनिया से गार्निश कर के सर्वे करे|

Friday, March 24, 2017

इंग्लिश ट्राईफल पुडिंग–English Trifle Pudding

इंग्लिश ट्राईफल पुडिंग–English Trifle Pudding
सामग्री (For 8-10 servings)
  • 1 कप व्हिप्ड क्रीम
  • ½ कप स्ट्रॉबेरी जेली (बाज़ार में मिलाने वाली जेली का पैकेट लेकर उसमे लिखी विधि से जेली बना ले)
  • ½ कप पाइनएप्पल या मैनगो जेली ((बाज़ार में मिलाने वाली जेली का पैकेट लेकर उसमे लिखी विधि से जेली बना ले)
  • 3 कप छोटे टुकडो में कटे हुए फल (आम, स्ट्रॉबेरी, केला, सेब, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अनार, अंगूर)
  • 1 कप कस्टर्ड (नीचे लिखी विधि से बना ले)
  • 1 छोटा वैनिला स्पंज केक (घर में बना ले या बाज़ार में मिलने वाला केक ले ले)
कस्टर्ड की सामग्री
  • 3 बड़े चम्मच वैनिला कस्टर्ड पाउडर
  • 6 बड़े चम्मच चीनी
  • ½ लीटर फुल क्रीम मिल्क

विधि (How to make trifle pudding at home)
कस्टर्ड बनाने के लिए
  • ½ कप दूध में कस्टर्ड पाउडर मिला के अच्छे से घोल ले, दूश में चीनी मिला के उबलने के लिए चढ़ा दे जब दूध गरम हो जाये तो कस्टर्ड पेस्ट मिला दे और लगातार चलाते रहे जब गाढ़ा हो जाये तो गैस बंद कर दे और कस्टर्ड हो ठंडा होने दे|
  • ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख के ठंडा कर ले|
पुडिंग सेट करने के लिए
  • क्रीम को फेट के प्लास्टिक कोन में भर ले|
  • एक बड़े कांच के सर्विंग बाउल में सबसे पहले केक के आधे टुकड़े डाले, फिर जेली के आधे टुकडो डाले, फिर बारीक कटे हुए आधे फल डाले फिर ऊपर से आधा कस्टर्ड डाले, फिर से केक, जेली, फल और कस्टर्ड डाल के एक और लेयर बना दे|
  • सबसे ऊपर व्हिप्पिंग क्रीम से डेकोरेट करे फिर ऊपर से स्ट्रॉबेरी, अनार के दाने और अंगूर से सजा दे| फ्रिज में रख के ठंडा करे और 2-3 घंटे के बाद ठंडा ठंडा सर्विंग बाउल में निकाल के सर्वे करे| 

Tuesday, March 21, 2017

चाकलेट मूज़ - Chocolate Mousse

चाकलेट मूज़ - Chocolate Mousse

सामग्री (for 5-6 servings)
  • 200 ग्राम डार्क चाकलेट    
  • 275 ग्राम व्हिप्पिंग क्रीम

विधि (How to make chocolate mousse at home)
  • डार्क चॉकलेट को पिघलाने के लिए किसी बरतन में पानी को गरम करे जब पानी उबलने लगे तो चॉकलेट को किसी छोटे बरतन में करके उबलते पानी में रख दे और लगातार चलाते रहे, ध्यान रहे चॉकलेट में पानी नहीं जाना चाहिए, जब चॉकलेट पिघल जाये तो निकाल के अलग रख दे|
  • या किसी माइक्रोवेव सेफ बरतन में माइक्रोवेव ओवन में पिघला ले|
  • वीपिंग क्रीम को इलेक्ट्रिक मिक्सर से चलाते हुए सॉफ्ट पीक आने तक व्हिप कर ले चाकलेट को क्रीम में धीरे धीरे मिलाये और मिक्स करे जब तक की मिश्रण स्मूथ और एकजैसा न हो जाये|
  • अब मिश्रण को मूज़ के कप में डाल कर फ्रिज में 4 घंटे के लिए रख दे|
  • 4 घंटे बाद फ्रिज से निकाल के कद्दूकस करी हुई चाकलेट से गार्निश करे और सर्व करे|

Wednesday, March 8, 2017

बिना अंडे का डोरा केक फॉर किड्स- Eggless Dora Cake For kids

बिना अंडे का डोरा केक फॉर किड्सEggless Dora Cake For kids
सामग्री
पैन केक बनाने के लिए
1 कप आटा
¼ कप पिसी चीनी
1 बड़ा चम्मच पिघला हुआ मक्खन
½ कप दूध
½ छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

फिलिंग के लिए
100 ग्राम डार्क चोकलेट
2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
½ चम्मच बटर

विधि(How to make dora cake at home)
फिलिंग के लिए
चॉकलेट को छोटे छोटे टुकडो में तोड़ ले, फिर क्रीम को गरम करे और चॉकलेट  में मिला के कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दे, बटर डाल के मिला दे| फ्रिज में रख दे सेट होने के लिए|
पैन केक के लिए
आटे में बेकिंग पाउडर चीनी डाल के मिला दे फिर बटर और गुनगुना दूध डाल के अच्छे से आटे को फेट ले| 10 मिनट के लिए ढक के रख दे|
तवे के ऊपर बटर या तेल डाल के चिकना करे, एक बड़ा चम्मच बैटर डाल के फैला दे| धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेक ले, फिर पलट के दूसरी तरफ से भी थोडा बटर या तेल डाल के सुनहरा सेक ले| इसी तरह से सारे पैन केक सेक के रख ले|
ठंडा होने के बाद एक केक के ऊपर एक बड़ा चम्मच चोकलेट फिलिंग लगा के दूसरे केक से कवर कर दे|
सारे केक में इसी तरह से चॉकलेट लगा के डोरा केक बना ले| चॉकलेट फिलिंग के जगह आप नटेला भी लगा सकते है|

Thandai ठंडाई - Thandai Powder Recipe - ठंडाई रेसिपी - Recipe for Holi

Friday, March 3, 2017

दिल्ली वाली आलू की चाट– Delhi Style Potato Chat

दिल्ली वाली आलू की चाट– Delhi Style Potato Chat

सामग्री (for 2-3 servings)
  • 4-5 मध्यम आकार के उबले आलू
  • 2 बड़े चम्मच धनिया की चटनी
  • 2 बड़े चम्मच इमली की मीठी चटनी
  • ½ कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच कुटी लाल मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच आमचूर
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी  
  • ½ कप बेसन के बारीक सेव

विधि(How to make Delhi style fry potato chat at home)
  • आलू को छील के चौकोर टुकडो में काट ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे, तेल में जीरा डाल के भूने, फिर हरी मिर्च, हल्दी और अदरक डाल के भूने|
  • आलू डाल के अच्छे से मिला दे|
  • धीमी आंच पर आलू के हल्का भूरा और करारा हो जाने तक भूने|
  • नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और आमचूर डाल के भूने|
  • चाट मसाला और हरी धनिया डाल के मिला दे और गैस बंद करदे|
  • प्लेट में निकाल के ऊपर से हरी चटनी और इमली की चटनी डाले फिर ऊपर से सेव और हरी धनिया डाल के सर्वे करे|

Wednesday, March 1, 2017

ब्रेड उत्तपम –Bread Uttapam – Instant Bread Uttapam

ब्रेड उत्तपम –Bread Uttapam – Instant Bread Uttapam
सामग्री
  • 4-5 ब्रेड की स्लाइस
  • 2 बड़े चम्मच सूजी
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • ½ कप खट्टा दही
  • 1 कप बारीक कटी मिलीजुली सब्जियां (प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च)
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस करी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच तेल


विधि(How to make instant bread uttapam at home)
  • ब्रेड के किनारे काट के निकाल के और ब्रेड के छोटे छोटे टुकड़े कर ले|
  • मिक्सर के जार में ब्रेड के टुकड़े, सूजी, मैदा, दही और आधा कप पानी डाल के पीस के बारीक पेस्ट बना ले|
  • पेस्ट को किसी कटोरे में निकाल के कटी हुई सब्जियां, हरी मिर्च, हरी धनिया, अदरक और नमक डाल के मिला दे|
  • तवे को गरम करे थोडा तेल डाल के चिकना करे और दो बड़े चम्मच मिश्रण डाल के गोल फैला दे और चारो तरफ से तेल डाल के सेक ले एक तरफ से सिक जाने के बाद पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले|
  • गरम गरम उत्तपम नारियल की चटनी के साथ खाए और परोसे|