Tuesday, August 30, 2016

मैक्सिकन वेज़ पराठा - Maxican Veg Paratha

मैक्सिकन वेज़ पराठा - Maxican Veg Paratha

सामग्री (for 6-7 parathas)
  • 1 ½ कप गेहूं का आटा          
  • ½ कप राजमा (6-8 घंटे पानी में भिगो के रखे)     
  • ओलिव बारीक कटे हुए (optional)     
  • ½ कप कद्दूकस करी हुई चीज़            
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई       
  • ½ टी स्पून गार्लिक पेस्ट     
  • मध्यम आकार का प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • मध्यम आकार का टमाटर बीज निकाल के बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक    
  • ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर    
  • ¼  टी स्पून ओरिगानो पाउडर   
  • ¼ कप तेल
विधि (How to make maxican veg paratha roll at home)
  • भीगे हुए राजमा को कुकर में डाल के गलने तक पका ले| पानी फेक के राजमा को ठंडा होने दे|
  • आटे को किसी बड़े बर्तन में डाल के थोडा नमक मिला के हल्का मुलायम आटा गूँथ ले थोडा सा तेल लगा के आटे को ढक 10 मिनट के लिए रख दे|
  • एक कढाई में दो चम्मच तेल डाल के गरम करे तेल में गार्लिक पेस्ट डाल के भूने|
  • फिर प्याज़ और हरी मिर्च डाल के प्याज़ के सुनहरा होने तक भूने| कटे हुए टमाटर डाल के कुछ सेकंड भूने फिर लालमिर्च, और ओरिगानो डाल के मिला दे |
  • उबला हुआ राजमा डाल के आलू मैशर से अच्छे से मैस करदे फिर नमक मिला के सारा पानी सूखने तक भूने फिर गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दे|
  • मिश्रण में कद्दूकस करी हुई चीज़ डाल के मिला दे| और बराबर के 6-7 भाग करले|
  • आटे से बराबर के 6-8 भाग कर ले, एक भाग से रोटी बेल ले|
  • तवा गरम करे तवे के ऊपर रोटी डाल के एक तरफ से सके हल्का सा पक जाने के बाद पलट दे एक भाग भरने वाला मिश्रण बीच में रख के रोटी को रोल करदे| तेल डाल के करारा होने तक सेक ले|
  • पेपर नैपकिन में लपेट ले| इसी तरह से सारे पराठे बना ले|
  • गरम गरम पराठे टोमेटो सालसा या फिर एवाकाडो डिप्प के सा

Potato Wedges - पोटैटो वेद्जेस - Crispy Potato Wedges in Hindi

Saturday, August 27, 2016

चटपटे आलू कटलेट्स - Spicy Potato Cutlets

चटपटे आलू कटलेट्स - Spicy Potato Cutlets


सामग्री (for 12-15 cutlets)
  • 3-4  मध्यम आकार के उबले आलू
  • 1 मध्यम प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुआ  
  • 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच सौंफ का पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच सफ़ेद तिल  
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लौर
  • 2 बड़े चम्मच ब्रेड का चूरा
  • तलने के लिए तेल
  • स्वादानुसार नमक
विधि(How to make spicy potato cutlets at home)
  • उबले आलू को अच्छे से मैश करके अलग रख ले|
  • एक कढाई में दो चम्मच तेल डाल के गरम करे, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के भूने, फिर हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने|
  • धनिया पाउडर, सौंफ का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिला के गैस बंद करदे, मिश्रण को उबले आलू में डाल के मिला दे|
  • सफ़ेद तिल को कढाई में डाल के हल्का सुनहरा होने तक भून के निकाल ले| उसे भी उबले आलू के मिश्रण में मिला दे|
  • नमक और हरी धनिया डाल के अच्छे से मिक्स करके बराबर के 12 गोले बना ले| हर गोले से अपने मनपसंद आकार का कटलेट बना ले|
  • एक कटोरी में कॉर्न फ्लौर में 2 बड़े चम्मच पानी मिला के घोल बना ले|
  • ब्रेड के चूरे को किसी प्लेट में फैला के रख ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम होने को रख दे|
  • अब एक कटलेट को कॉर्न फ्लौर के घोल में डुबाये और ब्रेड के चूरे के ऊपर रोल कर के अलग रख ले| इसी तरह से सारे कटलेट रोल करके रख ले|
  • गरम तेल में डाल के सुनहरा और करारा होने तक तल के निकाल ले|
  • गरम गरम आलू के कटलेट टोमेटो सॉस या फिर हरी धनिया की चटनी के साथ खाए और खिलाये|

Tuesday, August 23, 2016

गेहूं के आटे का पिज़्ज़ा पराठा -Whole Wheat Pizza Paratha

गेहूं के आटे का पिज़्ज़ा पराठा -Whole Wheat Pizza Paratha

सामग्री (for 2 servings)
  • 1 कप आटा
  • ¼ टीएसपी नमक
  • ½ टीएसपी चीनी
  • ½ टीएसपी बेकिंग पाउडर
  • ¼ कप गरम पानी
भरने के लिए सामग्री
  • टेबल स्पून पिज़्ज़ा सॉस या टोमेटो सॉस
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ टीएसपी लाल मिर्च फ्लैक्स
  • 1 टीएसपी ऑरेगैनो
  • ½ कप बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च
  • ½ कप कद्दूकस करा हुआ पनीर
  •  ½ कप बारीक कटा हुआ मशरूम
  • ¼ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • कप पिज़्ज़ा चीज़ कद्दूकस करी हुई
अन्य सामग्री
  • ¼ कप आटा पराठा बेलने के लिए
  • 2 बड़े चम्मच तेल पराठा सेकने के लिए


विधि(How to make pizza paratha with wheat flour)
आटे में चीनी, नमक, और बेकिंग पाउडर डाल के मुलायम आटा गूँथ के ढक के 1-2 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रख दे|
शिमला मिर्च, प्याज़ और मशरूम को बारीक काट के नमक मिला के थोड़ी देर के लिए रख दे, सब्जिया पानी छोड़ देंगी, फिर किसी सूती कपडे में डाल के या हाथ से दबा के सारा पानी निचोड़ दे|
पानी निचोड़ के सब्जियों को किसी बाउल में डाले, पनीर, चीज़, नमक, मिर्च, ऑरेगैनो डाल के मिला दे|
आटे को फिर से एक बार गूँथ ले, फिर उसके चार भाग कर ले|
एक भाग लेकर सूखा आटा लगा के रोटी बेल ले, फिर उसके ऊपर पिज़्ज़ा सॉस लगा दे और भरावन का मिश्रण फैला दे| दूसरी रोटी बेल के ऊपर से ढक के किनारे से चिपका दे|
तवा गरम करे और थोडा सा तेल डाल के चिकना कर ले, फिर बेला हुआ पराठा डाल के दोनों तरफ से तेल डाल के सुनहरा और करारा होने तक सेक ले|
इसी तरह से दूसरा पिज़्ज़ा पराठा भी बेल के सेक ले| गरम गरम पिज़्ज़ा पराठा टमाटर सॉस के साथ परोसे और खाए|

Khandvi - खांडवी - How to make Khandvi at home - Hindi Khandvi recipe

Friday, August 19, 2016

स्ट्रॉबेरी कप केक्स- Strawberry Cup Cakes

स्ट्रॉबेरी कप केक्स- Strawberry Cup Cakes


सामग्री (for 10-12 cup cakes)

½ कप मैदा
1 कप चीनी
½ कप स्ट्रॉबेरी क्रश या (1/2 ताज़ी कटी हुई स्ट्रॉबेरी)
1 टीएसपी बेकिंग पाउडर
½ टीएसपी बेकिंग सोडा
¼ टीएसपी नमक
¾ कप बटर मिल्क
½ कप आयल
¼ कप पानी या फ्रूट जूस


विधि (how to make strawberry cup cakes at home)
  • एक बड़े बाउल में चीनी, बटर मिल्क, तेल, और पानी डाल के अच्छे से मिला के एक तरफ रख दे जिससे चीनी घुल जाये|
  • किसी दूसरे बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक मिला के छान ले
  • अब छाने हुए मैदे को चीनी वाले मिश्रण में डाल के अच्छे से मिक्स कर दे| ज्यादा देर तक मिक्स नहीं करना है|
  • मफिन ट्रे में लाइनिंग लगा ले|
  • ओवन को 180 डिग्री c पर प्री हीट कर ले|
  • चम्मच से कप में आधा आधा खाली बैटर भर दे|
  • मफिन ट्रे को ओवन में रख के 15-18 मिनट के लिए बेक कर ले| एक टूथ पिक डाल के चेक कर ले अगर टूथ पिक साफ बाहर आ जाये तो केक पक गया है, नहीं तो 2 -3 मिनट के लिए और पका ले|
  • ओवन से बाहर निकाल के वायर रैक पर रख के ठंडा होने दे|
नोट:
  • स्ट्रॉबेरी की जगह सेब, अनानास या फिर कीवी डाल के कप केक बना सकते है|
  • अनानास फ्रोजेन डालना चाहिए, अगर ताजा अनानास है तो उसे काट के सुगर सिरप में पका के तभी डालना चाहिए|
  • कीवी केक बनाने के लिए कीवी क्रश या फ्रेश कीवी काट के डाल सकते है|
  • सेब को कद्दूकस कर के डाल के कप केक बना सकते है|

Tuesday, August 16, 2016

बॉम्बे हलवा- करांची हलवा - Bombay Halwa – Karanchi Halwa

बॉम्बे हलवा- करांची हलवा - Bombay Halwa – Karanchi Halwa
समय – 35-40 मिनट
सामग्री (20 pieces)
  • 1 कप कॉर्न फ्लौर (अरारोट)
  • 2 कप चीनी
  • 3 कप पानी
  • ¼ कप घी
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • 1 कप कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिसते)
  • 2 चुटकी खाने वाला लाल रंग
  • ¼ छोटा चम्मच नीबू का सत (सिट्रिक एसिड)
विधि(How to make bombay karachi halwa at home easy method)
  • एक नॉन स्टिक कढाई में चीनी और 2 कप पानी डाल के गरम करे|
  • कॉर्न फ्लौर को किसी बड़े बर्तन में डाल के 1 कप पानी डाल के अच्छे से घोल ले|
  • जब चीनी गल जाये तो कॉर्न फ्लौर का घोल चीनी में मिला दे| आंच एकदम धीमी कर दे और मिश्रण को लगातार चलाते रहेऔर कढाई के तले से हटाते हुए चलाते रहे, मिश्रण कढाई में चिपकना नहीं चाहिए| (मिश्रण गाढ़ा होने में करीब 15 मिनट लग जाते है)
  • जब मिश्रण थोडा गाढ़ा होने लगे तो उसे में नीबू का सत और रंग मिला दे| नीबू के सत से चीनी फिर से जमने नहीं पाती है और हलवा स्पंजी रहता है|
  • अब आधा घी मिश्रण में मिला  दे और लगातार चलाते रहे जब मिश्रण सारा घी सोख ले तो एक एक चम्मच कर के और घी मिलाते रहे| (घी मिलाने के बाद मिश्रण को करीब 15 मिनट और पकाना होता है)
  • इलाइची पाउडर और काटे हुए मेवे भी मिला दे|
  • जब मिश्रण सारा घी सोख ले, और पारदर्शी और चमकदार हो जाये तो उसे किसी चौकोर समतल बर्तन में निकाल के फैला दे| 2 -3 घंटे के लिए ठंडा होने दे|
ठंडा होने के बाद चौकोर टुकडो में काट के खाए और खिलाये|

Friday, August 12, 2016

मसाला फ्रेंच फ्राइज – Masala French Fries

मसाला फ्रेंच फ्राइज – Masala French Fries
सामग्री (for 2 servings)
  • 3 – 4 लम्बे आलू
  • तलने के लिए तेल
  • टीएसपी चाट मसाला
  • ½ टीएसपी पिसी चीनी
  • ½ टीएसपी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ टीएसपी भुने जीरे का पाउडर
  • ¼ टीएसपी काला नमक
  • स्वादानुसार नमक
विधि (how to make crispy masala french fries at home)
  • आलू को छील कर लम्बे फिंगर चिप्स काट ले, पानी में डाल के रखे, फिर बहते हुए पानी के नीचे रख के धो ले|
  • एक बड़े गहरे बर्तन में पानी गरम करे जब पानी उबलने लगे, पानी में नमक और कटे हुए आलू डाल दे|
  • आलू डालने के बाद जब पानी फिर से उबलने लगे तो गैस बंद करदे, और आलू को पानी में ही 5 मिनट पड़ा रहने दे|
  • आलू को पानी से निकाल के किसी थाली या प्लेट में फैला के रख दे जिससे वो ठन्डे हो जाये, ठन्डे होने के बाद आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दे|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे, आलू को फ्रिज से निकाल ले|
  • गरम तेल में आलू को हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल ले|
  • तेल फिर से गरम करे और हलके तले आलू फिर से तेल में डाल के गहरा सुनहरा और करारा होने तक तल के पेपर टॉवल पर निकाल ले|
  • फ्रेंच फ्राइज के ऊपर नमक, काला नमक, चाट मसाला, लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला डाल के अच्छे से मिला दे|
  • गरम गरम फ्रेंच फ्राइज टोमेटो केचप के साथ खाए और खिलाये|

Thursday, August 11, 2016

फ्रेंच फ्राइज - French Fries

फ्रेंच फ्राइज - French Fries

सामग्री
  • 3 – 4 लम्बे आलू
  • तलने के लिए तेल
  • स्वादानुसार नमक
विधि (How to make crispy French fries at home)
  • आलू को छील कर लम्बे फिंगर चिप्स काट ले, पानी में डाल के रखे, फिर बहते हुए पानी के नीचे रख के धो ले, जिससे सारा स्टार्च निकल जाये| 
  • एक बड़े गहरे बर्तन में पानी गरम करे जब पानी उबलने लगे, पानी में नमक और कटे हुए आलू डाल दे|
  • आलू डालने के बाद जब पानी फिर से उबलने लगे तो गैस बंद करदे, और आलू को पानी में ही 5 पड़ा रहने दे| आलू को पानी से निकाल के किसी थाली या प्लेट में फैला के रख दे जिससे वो ठन्डे हो जाये ठन्डे होने के बाद आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दे|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे, आलू को फ्रिज से निकाल ले|
  • गरम तेल में आलू को हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल ले|
  • तेल फिर से गरम करे और हलके तले आलू फिर से तेल में डाल के गहरा सुनहरा और करारा होने तक तल के पेपर टॉवल पर निकाल ले|
  • फ्रेंच फ्राइज के ऊपर नमक डाल के अच्छे से मिला दे|
  • गरम गरम फ्रेंच फ्राइज टोमेटो केचप के साथ खाए और खिलाये|

Wednesday, August 10, 2016

वेजिटेबल पोटैटो चीज़ बॉल्स-Vegetable Potato Cheese balls

वेजिटेबल पोटैटो चीज़ बॉल्स-Vegetable Potato Cheese balls


सामग्री (for 3-4 servings)
  • 3-4 मध्यम साइज़ के आलू (उबले और मैश करे हुए)
  • 1/2 कप कद्दूकस करी हुई गाज़र
  • 1/3 कप कद्दूकस करी हुई पत्तागोभी
  • ½ कप स्वीट कॉर्न के दाने
  • मध्यम साइज़ का प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ काली मिर्च का पाउडर
  • चम्मच नीबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • तलने के तेल
  • बड़ा चम्मच धनिया बारीक कटी हुए
  • कप ब्रेड का चूरा
  • 4 अमूल चीज़ क्यूबस
  • नीबू का रस
विधि (how to make vegetable potato cheese balls)

  • उबले आलू को मैश करके रख ले, गाज़र और पत्तागोभी को कद्दूकस करले|
  • स्वीट कॉर्न के दानो के थोडा कुचल ले|
  • कढाई में 2 चम्मच तेल डाल के गरम करे कटा हुआ प्याज़ डाल के भूने फिर सारी सब्जियां डाल के पकने दे, मध्यम आंच पर सारा पानी सूख जाने तक सब्जियों को पकाए| गैस बंद करके सब्जियों को ठंडा होने दे|
  • आलू में ¼कप ब्रेड का चूरा मिला दे, पकी हुई सब्जियां भी ठंडी होने के बाद मिला दे, नमक, काली मिर्च का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नीबू का रस डाल के अच्छे से हाथो से मिक्स करदे|
  • चीज़ को छोटे टुकडो में काट के रख ले|
  • मिश्रण से एक छोटा टुकड़ा तोड़ के गोल करके ब्रेड के चूरे में लपेट के तेल में डाल के देखे अगर फटता नहीं है तो मिश्रण सही है, अगर गोला फट रहा है तो उसमे थोडा ब्रेड का चूर और मिला ले|
  • मिश्रण से नीबू के आकार का एक टुकड़ा ले बीच में चीज़ का छोटा टुकड़ा रख के गोल करदे और फिर ब्रेड के चूरे से लपेट के एक प्लेट में रख दे, इसी तरह से सारे गोले बना के ब्रेड के चूरे में लपेट के तैयार करले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे, और गोले डाल के सुनहरा होने तक तल ले, किचन टॉवल पर निकाल के अतरिक्त तेल सोख जाने दे| सारे गोले इसी तरह से तल के निकाल ले|
  • वेजिटेबल चीज़ बाल्स तैयार है गरम गरम चीज़ बाल्स टोमेटो सौस के साथ परोसे| इसे आप बच्चो के स्नैक्स के लिए या फिर पार्टी स्टार्टर के लिए बना सकते है|

Thursday, August 4, 2016

बिना अंडे की टूटी फ्रूटी कूकीज- Eggless Tutti Fruiti Cookies

बिना अंडे की टूटी फ्रूटी कूकीजEggless Tutti Fruiti Cookies

सामग्री
  • 1 कप आटा या मैदा, या फिर दोनों आधा-आधा
  • 6 टेबल स्पून बिना नमक वाला मक्खन
  • ½ कप पिसी चीनी
  • ½ चम्मच रोज एसेंस
  • एक चुटकी नमक
  • ½ कप टूटी फ्रूटी
विधि (How to make tutti fruiti aata cookies at home)
  • आटे को छान के अलग रख ले|
  • बटर को एक बड़े बर्तन में डाल के हैण्ड मिक्सर से फेटे फिर पिसी हुई चीनी मिला के सॉफ्ट और हल्का होने तक फेटे|
  • रोस एसेंस मिला के एक बार और फेट दे|
  • टूटी फ्रूटी मिला दे, छाना हुआ आटा और नमक मिला के हाथो से आटे को गूँथ ले अच्छे से मिला के गोल करले|
  • आटे को करीब आधा सेंटीमीटर पतला बेल ले, फिर कूकीज कटर से कूकीज काट ले बचे हुए आटे को फिर से बेल के काट ले| अगर आप के पास कुकी कटर नहीं है तो किसी भी छोटे गिलास से या फिर चाक़ू से कूकीज को काट ले|
  • बेकिंग ट्रे को तेल लगा के चिकना कर ले, ट्रे में कटी हुई कूकीज रख दे|
  • ओवन को 170 डिग्री पर प्रीहीट करले, बेकिंग ट्रे को ओवन में रख कर 15-18 मिनट के लिए बेक कर ले, बेक होने के बाद कूकीज का रंग हल्का भूरा हो जाना चाहिए, नहीं तो थोड़ी और देर बेक कर ले|
  • ओवन बंद कर के थोड़ी देर उसी में रहने दे फिर बाहर निकाल के वायर रैक पैर रख के ठंडा कर ले|
  • पूरी तरह से ठण्डा होने के बाद एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे|
  • चाय के साथ खाए और खिलाये|

Wednesday, August 3, 2016

इंस्टेंट पोहा इडली– Instant Poha Idli

इंस्टेंट पोहा इडली– Instant Poha Idli


सामग्री
  • 1.5 कप इडली रवा
  • 1 कप पोहा (महीन)
  • 1 कप खट्टा दही
  • ½ टीएसपी इनो फ्रूट साल्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल इडली मोल्ड में लगाने के लिए

विधि (How to make instant poha idli)
  • पोहा को साफ़ पानी से धोकर दही में डाल के भीगा के रख दे, 10 मिनट के बाद पोहे को अच्छे से मैस कर दे|
  • इडली रवा भी दही और पोहे के मिश्रण में मिला के रख दे, थोड़ी देर में मिश्रण का सारा पानी सूख जायगा, थोडा पानी मिला के इडली बैटर जितना गाढ़ा बैटर बना ले|
  • इडली मोल्ड को तेल लगा के चिकना कर ले|
  • बैटर में इनो फ्रूट साल्ट डाल के मिला दे|
  • स्टीमर में पानी डाल के गरम करने के लिए रख दे|
  • इडली मोल्ड में मिश्रण डाल के स्टीमर में रख दे 10-12  मिनट के लिए पका ले|
  • थोडा ठंडा होंने के बाद मोल्ड से निकाल के नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसे|