Wednesday, February 28, 2018

Holi Special Malpua Recipe | Rajasthani malpua using Milk Powder | Malpu...

Wednesday, February 14, 2018

हरे मटर की घुघरी– Green Peas Ghughri

हरे मटर की घुघरी– Green Peas Ghughri
सामग्री
2 कप ताजे हरे मटर (छीले हुए)
2 आलू मध्यम आकार के कटे हुए
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
4 -5 लहसुन बारीक कटे हुए
1 इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ
2 बड़े चम्मच हरी धनिया बरी कटी हुई
1 चम्मच धनिया पाउडर
1-2 हरी मिर्च कटी हुई
¼ छोटा चम्मच हल्दी
¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
½ छोटा चम्मच जीरा
2 चुटकी हींग
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल

विधि (How to make green peas ghughri)
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, हींग जीरा डाल के भुने फिर अदरक और लहसुन डाल के कुछ सेकंड के लिए भूने|
प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, हरी मिर्च और कटे हुए आलू डाल के 2-3 मिनट तक भूने|
मटर डाल दे, नमक, मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल के मिला दे ढक के आलू के गल जाने तक पकाए|
गरम मसाला और हरी धनिया डाल के मिला दे और गैस बंद कर दे, पूरी या पराठे के साथ सर्व करे|

Monday, February 5, 2018

हरे मटर को साल भर तक कैसे स्टोर कर के रखे

हरे मटर को साल भर तक कैसे स्टोर कर के रखे

 

सामग्री

  • 1 किलो छिले हुए ताजे हरे मटर
  • 2 चम्मच चीनी
  • 1 लीटर पानी
  • 1 लीटर बर्फ का पानी
  • 2-3 ज़िप लॉक वाले प्लास्टिक बैग



विधि (How to store or freeze fresh green peas for whole year)

हरे मटर को छील के पानी से धोकर रख ले|


एक बड़े बर्तन में पानी गरम होने के लिए गैस पर चढा दे, जब पानी उबलने लगे तो उसमे चीनी डाल दे|
उबलते पानी में छिले हुए मटर डाल दे, गैस बंद करदे और मटर को 5 मिनट तक पानी में पड़ा रहने दे बर्तन का ढक्कन बंद नहीं करना है|
5 मिनट के बाद मटर को गरम पानी से निकाल के ठन्डे बर्फ के पानी में डाल के 2-3 मिनट तक पड़ा रहने दे|

फिर पानी से निकाल के किसी सूती कपडे या टॉवल पैर डाल दे सारा पानी पोछ के सुखा दे|
ज़िप लॉक बैग में मटर को डाल के आधा बैग भर दे और बैग को मोड़ के सारा हवा निकालते हुए पग लॉक करदे| इसी तरह से सारे मटर बैग में भर ले|
ज़िप लॉक बग्स को फ्रीजर में रख दे और जब जरुरत हो निकाल के प्रयोग में लाये|
इस तरह से आप मटर को साल भर तक स्टोर कर के रख सकती है|

Friday, February 2, 2018

हनी चिल्ली पोटैटो – Honey Chilli Potato

हनी चिल्ली पोटैटो – Honey Chilli Potato




सामग्री
  • 2 बड़े साइज़ के आलू
  • 1 प्याज़ स्लाइस में कटा हुआ
  • 1 मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  • ½ शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन बारीक कटे हुए
  • 1 छोटा चम्मच सफ़ेद तिल
  • 1 छोटा चम्मच हनी (शहद)
  • 1 बड़ा चम्मच टोमेटो सॉस
  • 1 छोटा चम्मच सेजवान सॉस या चिल्ली सॉस
  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • ½ चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 3 बड़े चम्मच मैदा
  • 4 बड़े चम्मच अरारोट
  • तलने के लिए तेल



विधि(How to make honey chilli potato at home)
आलू को धोकर छील ले, फिर पतले पतले फिंगर चिप्स में काट ले| पानी से दो तीन बार अच्छे से धो ले|
उबलते पानी में डाल के 3 मिनट तक पकाए गरम पानी से निकाल के ठन्डे पानी से धो ले फिर बड़ा चम्मच कोर्न फ्लौर मिला के अलग रख दे|


एक अलग बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लौर, नमक और एक चम्मच तेल मिला के गाढ़ा घोल बना ले घोल में सारे आलू डाल के मिला दे|


कढाई में तेल डाल के गरम करे मध्यम आंच पर आलू डाल के हलके गुलाबी होने तक तल के निकाल ले, जब सारे आलू फ्राई हो जाये तो आंच तेज कर दे और तेज आंच पर सारे फ्राई करे हुए आलू डाल दे और सुनहरा और करारा होने तक तल के निकाल ले|


कढाई में 2 चम्मच तेल छोड़ के सारा तेल निकाल दे| तेल में कटा हुआ  अदरक और लहसुन डाल के कुछ सेकंड के लिए भूने, आधा तिल भी डाल दे कुछ सेकंड भूने फिर प्याज़, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डाल के गलने तक पकाए|
सोया सॉस, चिली या सेजवान सॉस और टोमेटो सॉस डाल दे आधा कप पानी डाल दे|
नमक, चीनी, और एक चम्मच कोर्न फ्लोर पानी में घोल के मिला दे|


जब सॉस में उबाल आ जाये तो गैस बंद करदे, हनी मिला दे और फ्राई करे हुए आलू डाल के अच्छे से मिक्स कर दे, कटे हुए हरे प्याज़ और तिल डाल के गार्निश करे|
गरम गरम ही सर्व करे|