Thursday, December 27, 2018

सेव टमाटर की सब्जी – Sev Tomato ki Sabji

सामग्री
1 कप बेसन सेव
3-4 टमाटर
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
1 चम्मच राई
½ चम्मच जीरा
2 चुटकी हींग
1 चम्मच धनिया पाउडर
¼ चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ इंच अदरक
स्वादानुसार नमक
1चम्मच चीनी या गुड़
5-6 करी पत्ते













विधि(How to make gujarati style sev tamater ki sabji)

  • कढ़ाई में तेल डाल के गरम करे, तेल में जीरा, हींग डाल के भूने, करी पत्तेडाल के भूने|
  • लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डाल के कुछ सेकंड भूने|
  • कटे हुए टमाटर और नमक डाल के गलने और तेल अलग होने तक पकाए|
  • 2 कप पानी और चीनी डाल के उबाल आने दे| हरी धनिया डाल के गैस बंद कर दे|
  • सर्व करते समय सेव डाल के सर्व करे और खाए|

Wednesday, December 5, 2018

तिल और मूंगफली की चिक्की Till and Moongfali Ki Chikki Or Gajak

तिल और मूंगफली की चिक्की Till and Moongfali Ki Chikki Or Gajak

सामग्री
  • 1 कप मूंगफली
  • 1 कप सफ़ेद तिल
  • 1 कप गुड़
  • 1 चम्मच घी
विधि(How to make till and moongfali chikki or gajak)








  • मूंगफली को कढ़ाई में डाल के भून ले, हाथ से रगड़ के देखे जब छिलका अलग होने लगे तो गैस बंद करदे और मूंगफली को किसी बर्तन में निकाल के ठंडा होने दे|
  • उसी कढ़ाई तिल डाल के हल्का सा रंग बदलने और फूल जाने तक भून के निकाल ले|
  • मूंगफली को किसी सूती कपडे पर डाल के रगड़ के छिलका निकाल दे|
  • मूंगफली को मिक्सी में डाल के दरदरा सा पीस ले|
  • तिल को भी दरदरा सा पीस के रख ले|
  • कढ़ाई में एक चम्मच घी डाले और गुड़ डाल के पिघलने दे, गुड़ को 3-4 मिनट तक पकाए| पानी में एक बूँद गुड़ की डाल के चेक करे गुड़ एकदम कड़क हो जाना चाहिए| ये बहुत ही जरुरी स्टेप है जब गुड़ कड़क हो जाये तभी हमें आगे का प्रोसेस करना है नहीतो गुड़ को थोडा और पका ले|
  • गुड़ में मूंगफली और तिल डाल दे अच्छे से मिला दे|
  • किसी थाली या लकड़ी के बोर्ड पर तेल लगा के चिकना कर ले उसी के ऊपर मिश्रण डाल दे और हाथ से थोडा फैला दे|
  • बेलन से पतला पतला बेल के चाक़ू से काटने के निशान लगा दे|
  • पूरी तरह से ठंडा होने के बाद तोड़ के टुकड़े निकाल ले|
  • चिक्की या गजक तैयार है एयरटाइट डिब्बे में भर के रख ले और महीने भर तक खाए|

Wednesday, November 21, 2018

झटपट बनाये पोहे का उत्तपम – Instant Poha Uttapam

झटपट बनाये पोहे का उत्तपम – Instant Poha Uttapam


सामग्री
1 कप पोहा
1/2 कप सूजी
1/2 कप दही
कप मिली जुली सब्जिया(गाज़र, शिमला मिर्च, मटर, प्याज़, टमाटर)
1/2 इंच अदरक
1-2 हरी मिर्च
1/4 कप हरी धनिया
चम्मच चिली फ्लैक्स
चम्मच नमक
सेकने के लिए तेल





विधि (How to make instant poha uttapam)
पोहे को पानी से धोकर सारा पानी छान के अलग रख दे|
एक मिक्सी के जार में पोहा, सूजी, दही, नमक, अदरक, हरी मिर्च और थोडा पानी डाल के स्मूथ बैटर बना ले|
किसी बाउल में निकाल के आधी सब्जियां और हरी धनिया, चिल्ली फ्लैक्स मिला दे आधी सब्जियां ऊपर से डालने के लिए बचा के रखे| अगर गाढ़ा लगे तो थोडा पानी मिला के इडली बैटर जैसा पतला कर ले|
अब किसी नॉन स्टिक तवे या पण को तेल लगा के चिकना कर ले फिर एक बड़ा चम्मच बैटर डाल के मोटा मोटा फैला दे ऊपर से ढेर सारी सब्जिया फैला दे|
चारो तरफ से तेल डाल के सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक ले|
गरम गरम ही चटनी या सॉस के साथ सर्व करे|


Tuesday, November 13, 2018

बेसन नारियल बर्फी – Besan Nariyal Burfi

बेसन नारियल बर्फी – Besan Nariyal Burfi
सामग्री
  • 1 कप बेसन
  • 1 कप नारियल का बुरादा
  • 1 कप चीनी
  • ½ कप घी
  • ¼ कप मावा
  • ½ कप पानी
  • 5-6 इलाइची पाउडर
  • 10-12 काजू और पिस्ते


विधि (How to make halwai style besan nariyal burfi at home)

कढ़ाई में घी डाल के गरम करे घी में काजू भून के निकाल के फिर बेसन डाल दे और आंच धीमी 
करके बेसन को हलका भूरा होने तक भूने|


बेसन को कढ़ाई से निकाल ले और उसी में नारियल डाल के हल्का सा भून के निकाल ले|



उसी कढ़ाई में पानी और चीनी डाल के एक तार की चाशनी बना ले, चाशनी में मावा, बेसन, नारियल, इलाइची पाउडर काजू डाल के मिला दे| थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाए जब बेसन जमने जैसा हो जाये तो गैस बंद करदे और मिश्रण को घी लगी प्लेट में पलट दे फैला के सेट कर दे|



ऊपर से बारीक कटे पिस्ते लगा ले सेट कर दे
पूरी तरह से ठंडा होने के बाद काट के सर्व करे|



Monday, October 29, 2018

हलवाई स्टाइल सॉफ्ट और स्मूथ काजू कतली- Kaju Katli

हलवाई स्टाइल सॉफ्ट और स्मूथ काजू कतली- Kaju Katli 

सामग्री
  • 2 कप काजू
  • 1 कप चीनी
  • ½कप पानी
  • 1/3 कप मिल्क पाउडर
  • 1 चम्मच घी










विधि (How to make kaaju katli at home)
  • काजू को मिक्सी में डाल के पीस ले फिर छलनी में डाल के छान ले|
  • पैन में पानी और चीनी मिला के एक तार की चाशनी बना ले|
  • चाशनी में काजू का पाउडर और मिल्क पाउडर डाल के मिलाये, 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाए|
  • जब मिश्रण थोडा गाढ़ा हो जाये तो घी मिला दे, गैस बंद कर दे और मिश्रण को किसी प्लास्टिक शीट पर डाल ले|
  • थोडा सा ठंडा होने के बाद प्लास्टिक शीट को उठा के उसी की सहायता से आटे की तरह से गूँथ ले, जब काजू का मिश्रण आते जैसा स्मूथ और चिकना हो जाए तो एक दूसरी शीट ऊपर से डाल के बेलन की सहायता से पतला बेल ले|
  • चांदी का वर्क ऊपर से लगा दे|
  • पूरी तरह से ठंडा हो जाये तो चाकू की सहायता से काजू कतली काट ले और ठंडा होने के बाद डिब्बे में भर के रख दे १५-२० दिनों तक रख के खाए|