Saturday, December 30, 2017

Soya Chunks Manchurian Recipe | सोया मंचूरियन | Chinese Starter Recipe |...

Thursday, December 28, 2017

सेजवान सॉस – Sezwan Sauce

सेजवान सॉस – Sezwan Sauce

सामग्री
  • 50 ग्राम सूखी लाल मिर्च
  • 50 ग्राम सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच लहसुन (बारीक कटा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच अदरक कद्दूकस करा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच सफ़ेद सिरका
  • 1 बड़ा चम्मच टमाटर सॉस
  • ½ चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • ½ चम्मच चीनी
  • 3 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
  • 2 कप गरम पानी

विधि (How to make sezwan sauce at home)
  • गरम पानी में दोनों तरह की मिर्च को डाल के 1 घंटे के लिए ढक के रख दे, जब मिर्च भीग के सॉफ्ट हो जाये तो मिक्सी में डाल के पेस्ट बना ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे तेल में लहसुन डाल के कुछ सेकंड के लिए भूने फिर अदरक डाल के 1 मिनट तक धीनी आंच पर पकाए|
  • मिर्च का पेस्ट डाल के अच्छे से मिला दे और 1-2 मिनट तक पकाए|
  • टोमेटो सॉस, सोया सॉस, नमक और चीनी डाल दे और आधा कप पानी डाल के अच्छे से मिला दे ढक्कन बंद करके 10 -12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाये और बीच बीच में चला दे|
  • जब तेल ऊपर दिखने लगे तो गैस बंद कर दे और सफ़ेद सिरका डाल के मिला दे| पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद कांच की बोतल में भर के रख दे और जब भी फ्राइड राइस, नूडल्स ये सेजवान रोल बनाना हो इसे यूज़ करे|
  • फ्रिज में रख के इसे 2-3 महीने तक खा सकते है|

Wednesday, December 20, 2017

ढाबे वाली चना दाल– Dhaba Style Chana Dal

ढाबे वाली चना दाल– Dhaba Style Chana Dal
सामग्री(For 3-4 servings)
  • 1 कप चना दाल
  • 1 कप बारीक कटा टमाटर
  • ½ कप बारीक कटा प्याज़
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक और लहसुन
  • 2 हरी मिर्च लम्बी कटी
  • ¼ छोटा चम्मच जीरा
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 चुटकी हींग
  • 2 समूची लाल मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि(How to make dhaba style chana dal at home)
दाल को धोकर 2-3 घंटे पहले पानी में भीगा दे|
दाल में कुकर में डाले 2 कप पानी डाले और आधी हल्दी और आधा नमक दाल के गल जाने तक उबाल ले|

कढाई में घी दाल के गरम करे, जीरा हींग डाल के पकाए प्याज़, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डाल के सुनहरा होने तक भूने|
हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर आधा लालमिर्च पाउडर डाल के कुछ देर भूने, कटे हुए टमाटर और बचा हुआ नमक डाल के टमाटर के गलने तक पकाए, गरम मसाला डाल के अच्छे से मिला दे|
उबली हुई दाल को मसाले में डाल के मिला दे पानी मिला के दाल को एक उबाल आ जाने तक पकाए हरी धनिया डाल के मिला दे|

एक तड़का पैन में आधा चम्मच घी डाल के गरम करे सूखी लाल मिर्च डाल के हल्का सा पकाए गैस बंद करके मिर्च पाउडर डाल के डाल के ऊपर तड़का डाल दे|

हरी धनिया से गार्निश करके गरम गरम ढाबे वाली चना डाल रोटी या फिर चावल के साथ सर्वे करे|

Dhaba Wali Chana Daal | Chana Dal Tadka | चना दाल तड़का | Dhaba Style Ch...

Eggless Black Forest Cake Without Oven | Black Forest In Pressure Cooker...

Tuesday, December 5, 2017

मक्के के आटे की कचौड़ी Makke ke aate ki kachori

मक्के के आटे की कचौड़ी Makke ke aate ki kachori

सामग्री (20 कचौड़ी के लिए)
  • 2 कप मक्के का आटा
  • 4-5 मध्यम आकार के उबले आलू
  • ½कप बारीक कटी हरी धनिया
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • ¼छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • तलने के लिए
 
विधि (How to make make kea ate ki kachori )
  • आलू को छील के कद्दूकस कर ले, नमक, मिर्च, हरी धनिया, हरी मिर्च अदरक डाल के मिला दे.
  • थोड़ा थोड़ा आटा डाल के मिक्स करे और सॉफ्ट आटा गूँथ के तैयार कर ले, अगर आटा बहुत सख्त लगे तो पानी की कुछ बूंदे डाल के आटे को मुलायम गूँथ ले|
  • आटे के छोटी छोटी लोई बना के रख ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे, एक लोई लेकर हलके हाथ से छोटी पूरी के अकार का बेल ले|


  • गरम तेल में पूरी डाल के हल्का सुनहरा होने तक तल ले, इसी तरह से सारी कचौड़ी बेल के तल ले|
  • गरम कचौड़ी आलू टमाटर की सब्जी या फिर रायते के साथ परोसे|

Friday, November 17, 2017

Murmura Namkeen- मुरमुरे की नमकीन

Murmura Namkeen- मुरमुरे की नमकीन

सामग्री
  • 3 कप मुरमुरे (लईया)
  • 1 कप मूंगफली
  • 1 कप भुना चना
  • 1 कप भुजिया या बेसन सेव
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 20-25 करी पत्ते
  • ½ छोटा चम्मच राई
  • ½ चम्मच लालमिर्च
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच आमचूर

विधि
किसी कढाई में तेल डाल के गरम करे, धीमी आंच करके मूंगफली डाल के सुनहरी और करारी हो जाने तक भून के निकाल ले|
फिर उसी तेल में चने को डाल दे और एक मिनट के लिए फ्राई करके निकाल ले|
बचे हुए तेल में राई और करी पत्ता डाल के भूने, लाल मिर्च डाल के मिक्स करे फिर मुरमुरे और नमक डाल  के करारा होने तक भूने|
किसी बड़े बर्तन में मूंगफली, चना डाल के मिक्स करे चाट मसाला और नमक डाल के मिलाये, मुरमुरे डाल के अच्छे से मिक्स करे, करी पत्ते को हाथ से तोड़ के मिला दे, सेव या भुजिया भी मिला दे|


पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भर के रख दे और 15-20 दिनों तक चाय के साथ खाए और मेहमानो को खिलाये|

Murmure Namkeen Recipe | Spicy and Crispy Namkeen | स्वादिस्ट लईया की न...

Monday, November 6, 2017

Eggless Omelette – बिना अंडे का आमलेट

Eggless Omelette – बिना अंडे का आमलेट
सामग्री
  • 1 कप बेसन
  • 1/3 कप मैदा
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • ½ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल
  • 1 कप पानी
विधि (How to make eggless omelette)
मैदा बेसन नमक और बेकिंग पाउडर डाल के मिला ले, फिर धीरे धीरे पानी मिलाते हुए पतला घोल बना ले| घोल को 2-3 मिनट तक अच्छे से फेट ले|
पैन में एक छोटा चम्मच तेल डाल के गरम करे और सादा आमलेट बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच घोल डाल दे एक मिनट के बाद आमलेट को पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले|
प्याज़ वाला आमलेट बनाने के लिए बचे हुए घोल में प्याज़, हरी धनिया और हरी मिर्च डाल के मिला दे और पैन में घोल डाल के आमलेट सेक ले सारे आमलेट इसी तरह से सेक के तैयार कर ले|
हरी धनिया की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ गरम गरम परोसे| 

Stuffed Karela भरवां करेला | नए तरीके से करेला बनायेगे तो बिलकुल कड़वा नह...

Tuesday, October 31, 2017

हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार– Instant Green Chilles Pickle

हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार– Instant Green Chilles Pickle


सामग्री
  • 200 ग्राम हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया
  • ½ बड़ा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच मेथी
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1/8 छोटा चम्मच हींग 
  • ½ छोटा चम्मच आमचूर
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच विनेगर

विधि
मिर्च को धोकर सुखा ले, फिर डंडी काट के निकाल दे और छोटे छोटे टुकड़े काट ले|

एक कढाई में सौंफ, मेथी, राई, और धनिया मिला के हल्का सा भून ले फिर मिक्सी में दरदरा पीस ले|

सारे मसाले मिर्च में मिला दे, नमक, हल्दी और आमचूर भी मिला दे|

कढाई में तेल डाल के गरम करे तेल में हींग डाल दे और सारी मिर्च मसाले के साथ तेल में डाल दे  और ढक्कन बंद कर दे|



गैस बंद करदे, दो तीन मिनट के लिए ऐसे ही बंद रहने दे फिर ढक्कन खोल के अच्छे से मिला दे और थोडा ठंडा हो जाने दे, ठंडा होने के बाद विनेगर मिला दे|


एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे अचार खाने के लिए तैयार है|

बच्चो के लिए बनाये टेस्टी फ्रेंच फ्राइज Crispy and Tasty French Fries fo...

Wednesday, October 11, 2017

आटा बेसन के लड्डू – Aata Besan Gond ke Laddu

आटा बेसन के लड्डू – Aata Besan Gond ke Laddu

 
सामग्री (for 18-20 laddu)
  • ½ कप बेसन
  • ½ कप आटा
  • ¾ कप बूरा चीनी
  • ½ कप घी
  • 2 बड़े चम्मच सूजी
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा काजू
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा पिस्ता
  • 1-2 बड़े चम्मच गोंद (छोटे टुकड़े)
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
विधि (How to make aata, besan and gond ke laddu)
कढाई में 2 चम्मच घी डाल के हल्का गरम करे गोंद डाल दे और हल्दी आंच पर गोंद के फूल जाने तक भून के निकाल ले|
उसी कढाई में कटे हुए मेवे डाल के हल्का गुलाबी होने तक भूने फिर निकाल ले|
कढाई में बचा हुआ घी डाल के सूजी, आटा और बेसन डाल दे और धीमी आंच पर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक भून ले|
भुने मेवे, गोंद डाल के मिला दे अगर गोंद के टुकड़े बड़े हो तो हल्का सा तोड़ दे कलछुल की सहायता से|
मिश्रण को ठंडा हो जाने दे, ठंडे मिश्रण में बूरा चीनी, और इलाइची का पाउडर डाल के हाथो की सहायता से अच्छे से मिला दे|
मिश्रण से छोटे छोटे लड्डू बना के रख ले, जब लड्डू पूरी तरह से ठन्डे हो जाए तो एयर टाइट डिब्बे में भर के रख ले|
इस लड्डू को 2-3 महीने तक रख के खा सकते है|