Saturday, December 30, 2017

Soya Chunks Manchurian Recipe | सोया मंचूरियन | Chinese Starter Recipe |...

Thursday, December 28, 2017

सेजवान सॉस – Sezwan Sauce

सेजवान सॉस – Sezwan Sauce

सामग्री
  • 50 ग्राम सूखी लाल मिर्च
  • 50 ग्राम सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच लहसुन (बारीक कटा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच अदरक कद्दूकस करा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच सफ़ेद सिरका
  • 1 बड़ा चम्मच टमाटर सॉस
  • ½ चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • ½ चम्मच चीनी
  • 3 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
  • 2 कप गरम पानी

विधि (How to make sezwan sauce at home)
  • गरम पानी में दोनों तरह की मिर्च को डाल के 1 घंटे के लिए ढक के रख दे, जब मिर्च भीग के सॉफ्ट हो जाये तो मिक्सी में डाल के पेस्ट बना ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे तेल में लहसुन डाल के कुछ सेकंड के लिए भूने फिर अदरक डाल के 1 मिनट तक धीनी आंच पर पकाए|
  • मिर्च का पेस्ट डाल के अच्छे से मिला दे और 1-2 मिनट तक पकाए|
  • टोमेटो सॉस, सोया सॉस, नमक और चीनी डाल दे और आधा कप पानी डाल के अच्छे से मिला दे ढक्कन बंद करके 10 -12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाये और बीच बीच में चला दे|
  • जब तेल ऊपर दिखने लगे तो गैस बंद कर दे और सफ़ेद सिरका डाल के मिला दे| पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद कांच की बोतल में भर के रख दे और जब भी फ्राइड राइस, नूडल्स ये सेजवान रोल बनाना हो इसे यूज़ करे|
  • फ्रिज में रख के इसे 2-3 महीने तक खा सकते है|

Wednesday, December 20, 2017

ढाबे वाली चना दाल– Dhaba Style Chana Dal

ढाबे वाली चना दाल– Dhaba Style Chana Dal
सामग्री(For 3-4 servings)
  • 1 कप चना दाल
  • 1 कप बारीक कटा टमाटर
  • ½ कप बारीक कटा प्याज़
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक और लहसुन
  • 2 हरी मिर्च लम्बी कटी
  • ¼ छोटा चम्मच जीरा
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 चुटकी हींग
  • 2 समूची लाल मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि(How to make dhaba style chana dal at home)
दाल को धोकर 2-3 घंटे पहले पानी में भीगा दे|
दाल में कुकर में डाले 2 कप पानी डाले और आधी हल्दी और आधा नमक दाल के गल जाने तक उबाल ले|

कढाई में घी दाल के गरम करे, जीरा हींग डाल के पकाए प्याज़, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डाल के सुनहरा होने तक भूने|
हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर आधा लालमिर्च पाउडर डाल के कुछ देर भूने, कटे हुए टमाटर और बचा हुआ नमक डाल के टमाटर के गलने तक पकाए, गरम मसाला डाल के अच्छे से मिला दे|
उबली हुई दाल को मसाले में डाल के मिला दे पानी मिला के दाल को एक उबाल आ जाने तक पकाए हरी धनिया डाल के मिला दे|

एक तड़का पैन में आधा चम्मच घी डाल के गरम करे सूखी लाल मिर्च डाल के हल्का सा पकाए गैस बंद करके मिर्च पाउडर डाल के डाल के ऊपर तड़का डाल दे|

हरी धनिया से गार्निश करके गरम गरम ढाबे वाली चना डाल रोटी या फिर चावल के साथ सर्वे करे|

Dhaba Wali Chana Daal | Chana Dal Tadka | चना दाल तड़का | Dhaba Style Ch...

Eggless Black Forest Cake Without Oven | Black Forest In Pressure Cooker...

Tuesday, December 5, 2017

मक्के के आटे की कचौड़ी Makke ke aate ki kachori

मक्के के आटे की कचौड़ी Makke ke aate ki kachori

सामग्री (20 कचौड़ी के लिए)
  • 2 कप मक्के का आटा
  • 4-5 मध्यम आकार के उबले आलू
  • ½कप बारीक कटी हरी धनिया
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • ¼छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • तलने के लिए
 
विधि (How to make make kea ate ki kachori )
  • आलू को छील के कद्दूकस कर ले, नमक, मिर्च, हरी धनिया, हरी मिर्च अदरक डाल के मिला दे.
  • थोड़ा थोड़ा आटा डाल के मिक्स करे और सॉफ्ट आटा गूँथ के तैयार कर ले, अगर आटा बहुत सख्त लगे तो पानी की कुछ बूंदे डाल के आटे को मुलायम गूँथ ले|
  • आटे के छोटी छोटी लोई बना के रख ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे, एक लोई लेकर हलके हाथ से छोटी पूरी के अकार का बेल ले|


  • गरम तेल में पूरी डाल के हल्का सुनहरा होने तक तल ले, इसी तरह से सारी कचौड़ी बेल के तल ले|
  • गरम कचौड़ी आलू टमाटर की सब्जी या फिर रायते के साथ परोसे|