Tuesday, April 25, 2017

Mango Mastani मैंगो मस्तानी Mango Mastani Recipe in Hindi - Pune Special...

Aloo Papad आलू पापड़ Potato Papad Recipe in Hindi - Recipe for Holi

Malai Kulfi मलाई कुल्फी Easy Recipe to Make Malai Kulfi in Hindi

Sunday, April 23, 2017

Malai Kulfi Recipe

Malai Kulfi Recipe


Ingredients
  • 1 litre full cream milk
  • ¼ cup sugar
  • 1 tbsp chopped almonds
  • 1 tbsp chopped pistachio
  • 15 threads of saffron (kesar) soaked in 1 tbsp milk or water
  • ½ tsp cardamom powder
Method (how to make perfect malai kulfi at home)
  • Boil milk till ¼ add saffron, sugar and half of the chopped nuts.
  • Mix well and let it cool down completely.
  • Put some chopped nut in the kulfi mould or any cup or trey and pour milk mixture and cover with foil or lid and freeze for 6-8 hrs.
  • After 8 hrs. serve and enjoy.

मलाई कुल्फी – Malai Kulfi

मलाई कुल्फी – Malai Kulfi


सामग्री
  • 1 लीटर फुल क्रीम मिल्क
  • ¼ कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे पिस्ते
  • 10-12 केसर के धागे
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची का पाउडर
विधि (how to make perfect malai kulfi at home)
  • दूध को किसी कढाई या भारी तले के बरतन में उबलने के लिए चढ़ा दे, जब दूध में उबाल आ जाये तो गैस धीमी कर दे और दूध के ¼ हो जाने तक उबाले|
  • दूध में चीनी, केसर, इलाइची और आधे कटे हुए बादाम और पिस्ते मिला दे|
  • गैस बंद करके दूध को ठंडा हो जाये दे, ठंडा होने के बाद किसी आइसक्रीम ज़माने के सांचे या फिर किसी गिलास या कटोरे में कटे हुए पिस्ते और बादाम डाल दे और ठंडा करा हुआ दूध का मिश्रण डाल के अलमुनियम फॉयल या फिर ढक्कन से बंद करके फ्रीजर में 6-8 घंटे के लिए रख दे|
  • कुल्फी जमने की बाद निकाल के सर्वे करे और खाए|

Malai Kulfi मलाई कुल्फी Easy Recipe to Make Malai Kulfi in Hindi

Tuesday, April 18, 2017

आटे का मीठा चिल्ला –Aate Ka Mitha Chilla

आटे का मीठा चिल्ला –Aate Ka Mitha Chilla


सामग्री
  • 1 कप आटा
  • 1/3 कप गुड़ का चूरा
  • 1 बड़ा चम्मच मलाई
  • 1/4 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर 
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी
  • 1 कप पानी
विधि (How to make sweet chilla for kids)
  • गुड को एक चौथाई कप पानी में घोल के रख ले|
  • आटे को बड़े बरतन में डाल ले आटे में घुला हुआ गुड, मलाई, सौंफ पाउडर, दालचीनी पाउडर डाल के मिला दे, थोडा पानी या दूध डाल के गाढ़ा घोल बना ले घोल को अच्छे से फेट के 10 मिनट के लिए ढक के रख दे|
  • तवा गरम करे और मध्यम आंच पर थोडा घी डाल के चिकना कर ले, दो बड़े चम्मच घोल डाल के फैला दे|
  • चारो तरफ से थोडा घी डाल दे और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेके, पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले|
  • इसी तरफ से सारे चिल्ले सेक ले, गरम गरम आटे के चिल्ले चोकलेट सॉस या शहद डाल के सर्वे करे|
  • चिल्ले को हरी चटनी या अचार के साथ भी सर्वे कर सकते है|

Chilli Paneer - चिली पनीर - Chilli Paneer Gravy Recipe in Hindi

Monday, April 17, 2017

Paneer Momos पनीर मोमोज Easy Veg Paneer Momos recipe in hindi

पनीर मोमोज – Paneer Momos

पनीर मोमोज – Paneer Momos
 
सामग्री (for 3-4 servings)
  • 250 पनीर, मैश किया हुआ
    1 कप मैदा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 1 मध्यम आकार का शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • 1 प्याज बारीक कटा हुई
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
विधि (How to make paneer momos at home)
विधि
  • मैदे में एक छोटा चम्मच तेलऔर स्वादानुसार नमक मिलाकर पानी डाल के मुलायम आटा गूंध लें| मैदे को ढक के आधे घंटे के लिए रख दे|
  • भरावन बनाने के लिए एक पैन में तेल डाल के गरम करे अदरक, हरी मिर्च और प्याज़ डाल के हल्का सुनहरा होने तक भूने, कटा हुआ शिमला मिर्च डाल के कुछ मिनट और भूने|
  • पनीर को मैश करके डाल दे, नमक और काली मिर्च डाल के अच्छे से मिला दे| गैस बंद करके भरावन को ठंडा होने दे|
  • अब गुंधे हुए मैदे से नीबू से आधे आकार की लोई बना के रख ले, एक लोई लेकर सुखा मैदा लगा कर छोटी पूरी के आकार का बेल ले, बीच में एक चम्मच भरावन रख के चारो तरफ से उठा के प्लेट्स डालते हुए ऊपर से बंद करदे| इसी तरह से सारे मोमोज भर के बना ले|एक बड़े बरतन में या स्टीमर में पानी डाल के गरम करे और छलनी में तेल लगा के या फिर स्टीम करने वाले बरतन में तेल लगा के मोमोज रख दे पानी के ऊपर रख के ढक दे और भाप में 10-12 मिनट तक पका ले|
  • गरम गरम मोमोस चिली सौस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसे और खाए|

Wednesday, April 12, 2017

बिना अंडे का रेड वेलवेट केक प्रेशर कुकर में -Eggless Red Velvet Cake in Pressure cooker

बिना अंडे का रेड वेलवेट केक प्रेशर कुकर में -Eggless Red Velvet Cake in Pressure cooker
सामग्री
  • ½ कप मैदा
  • 1 बड़ा चम्मच कोकोया पाउडर
  • 1 टीएसपी बेकिंग पाउडर
  • ½  टीएसपी नमक
  • 200 ग्राम चीनी
  • 1 कप बटर मिल्क (या एक कप दूध और 1 बड़ा चम्मच विनेगर मिक्स कर ले)
  • ½ कप वेजिटेबल तेल
  • 1 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • 1 बड़ा चम्मच लाल फ़ूड जेल कलर या कोई भी खाने वाला लाल रंग
  • ½ चम्मच विनेगर
क्रीम चीज़ फ्रोसटिंग की सामग्री
  • 1 पैकेट ब्रिटानिया क्रीम चीज़ (या कोई भी 180 ग्राम क्रीम चीज़)
  • 130 ग्राम बिना नमक वाला बटर
  • 200 ग्राम आइसिंग सुगर
  • 1 चम्मच वैनिला एसेंस
  • 2 बड़े चम्मच सुगर सिरप (2 बड़े चम्मच चीनी में 2 बड़े चम्मच पानी मिला ले)
विधि(how to make market type  red velvet cake at home in cooker)
केक बनाने के लिए
  • एक बड़े कुकर में एक कप नमक डाल के गैस पर गरम करने के लिए चढ़ा दे कुकर की सीटी और रबड़ निकाल ले और कुकर में एक जाली वाला स्टैंड रख दे और कुकर को 10 मिनट के लिए गरम करे|
  • मैदे में नमक, कोकोया पाउडर, बेकिंग पाउडर मिला के छान के अलग रख ले|
  • एक बड़े बाउल में बटर मिल्क, चीनी, आयल, वैनिला एसेंस मिला के अच्छे से फेटे|
  • कलर मिला के एक बार और मिक्स कर ले|
  • मैदे का मिश्रण धीरे धीरे कर के दो-तीन बार में डाले और चम्मच की सहायता से मिलाते जाये|
  • विनेगर डाल के एक बार अच्छे से फेटे|
  • 8 इंच के केक पैन में तेल लगा के चिकना कर ले या फिर बटर पेपर लगा के तेल लगा ले|
  • केक का मिश्रण पैन में डाल के कुकर में रख के ढक्कन बंद कर के 35 -40 मिनट तक पका ले या टूथ पिक डाल के चेक करे टूथ पिक साफ बाहर आ जाये तो केक पाक गया नहीं तो और थोड़ी देर पका ले
  • या फिर ओवन प्री हीट करके 180 C पर 35-40 मिनट तक पका ले|
  • बाहर निकाल के थोडा ठंडा होने दे फिर केक को चाकू की सहायता से पैन से बाहर निकाल ले|
  • ठंडा होने के बाद डब्बे में या किसी कवर में डाल के फ्रिज में रख दे आइसिंग करने से पहले कम से कर 3-4 घंटे तक केक को फ्रिज में रखे|
क्रीम चीज़ आइसिंग बनाने के लिए
  • बटर को और क्रीम चीज़ को आधे घंटे पहले फ्रिज से निकाल ले|
  • एक बाउल में बटर डाल के हल्का और सॉफ्ट होने तक फेटे|
  • क्रीम चीज को किसी दूसरे बाउल में 1 मिनट तक फेटे|
  • फेटे हुए बटर में क्रीम चीज़ मिला के 1 मिनट तक फेटे फिर वैनिला एसेंस मिला दे, आइसिंग सुगर को छान ले और फिर 2-3 बार में मिलाये और अच्छे से मिक्स करे| 1-2 मिनट के लिए और फेटे|
  • आइसिंग को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे|
  • केक को निकाल के उसकी टॉप लेयर काट के चूरा बना ले या मिक्सी में डाल के पीस के चूरा बना के रख ले|
  • केक से दो या तीन लेयर काट के रख ले|
  • एक लेयर के ऊपर एक बड़ा चम्मच सुगर सिरप डाल के फैला दे फिर आइसिंग डाल के फैला दे, दूसरी लेयर उसके ऊपर रख के सुगर सिरप लगा दे फिर आइसिंग से सब तरफ कवर कर दे| आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दे| आधे घंटे के बाद बची हुई आइसिंग से फिर एक लेयर बना दे|
  • केक के चूरे को सब तरफ छिड़क दे|
  • केक को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख के सेट होने दे आधे घंटे के बाद केक के पीस काट के सर्वे करे|

Monday, April 10, 2017

चॉकलेट और क्रैनबेरी कुकीज़ -Chocolate Cranberry Cookies

चॉकलेट और क्रैनबेरी कुकीज़ -Chocolate Cranberry Cookies



सामग्री
  • 100 ग्राम मैदा (3/4 कप)
  • 4 टेबल स्पून बटर
  • ¼ कप आइसिंग सुगर
  • ¼ कप ब्राउन सुगर (पाउडर)
  • 1 टीएसपी कॉर्न फ्लोर
  • 1 बड़ा चम्मच दही
  • ½ टीएसपी वैनिला एसेंस
  • ¼ टीएसपी चम्मच नमक (अगर बटर बिना नमक वाला है)
  • ½ टीएसपी बेकिंग पाउडर
  • 100 ग्राम डार्क चॉकलेट (छोटे छोटे टुकडो में कटी हुई)
  • ¼ कप सूखी और कटी हुई क्रैनबेरी या काली किशमिश
  • 1 बड़ा चम्मच दूध (अगर जरुरत पड़े तो)




विधि(How to make chocochunks cranberries)
  • मैदा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर  और नमक को मिला के छान के अलग रख ले|
  • एक बड़े बाउल में बटर को फेटे जब बटर मुलायम हो जाये तो आइसिंग सुगर और ब्राउन सुगर मिला के फेटे मुलायम और हल्का होने तक|
  • वैनिला एसेंस और दही मिला के एक बार और फेट ले|
  • मैदे का मिश्रण डाल के हाथो से अच्छे से मिला दे| अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो थोडा दूध मिला दे नहीं तो ऐसे ही मिश्रण को ढक के फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दे|
  • ओवन को 180 C प्री हीट कर ले|
  • बेकिंग ट्रे में बटर पेपर बिछा ले|
  • मिश्रण को फ्रिज से निकाल के मिश्रण से छोटे छोटे गोले बना ले|
  • सारे गोले बेकिंग ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगा दे फिर किसी फोर्क (काटे) की सहायता से गोलों को चपटा कर ले|
  • ट्रे को ओवन में रख के 18 -20 मिनट तक पका ले| ओवन से निकाल के ठंडा होने दे|
  • ठंडा होने से बाद कूकीज को चाय या कॉफ़ी के साथ सर्वे करे|

Friday, April 7, 2017

पेठे की मसाले वाली बड़िया- Pethe ki Badiya

पेठे की मसाले वाली बड़िया- Pethe ki Badiya

 

सामग्री
  • 1 कप धुली उरद की दाल
  • 250 ग्राम सफ़ेद कद्दू (पेठा)
  • 1 बड़ा चम्मच समूची धनिया (दरदरी कुटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च (कुटी हुई)
  • ¼ छोटा चम्मच हींग
 

विधि(How to make perfect market type petha badi at home)
  • दाल को पानी से धोकर रात भर के लिए पानी में भीगा के रख दे|
  • पेठे को छील के कद्दूकस कर ले फिर किसी कपडे में रख के निचोड़ ले जिससे सारा पानी निकाल जाये (ध्यान रहे पेठे में बिलकुल पानी नहीं रहना चाहिए)|
  • दाल का पानी फेक के दाल को पीस ले, दाल में पानी न डाले|
  • पिसी हुई दाल को अच्छे से फेट ले फिर दाल में कद्दूकस करा हुआ पेठा मिला दे|
  • दरदरी कुटी धनिया, हींग और लाल मिर्च भी मिला दे|
  • किसी थाली या ट्रे में तेल लगा के चिकना कर ले और हाथ में थोड़ी दाल लेकर छोटी छोटी बड़ी तोड़ दे|
  • बहुत बड़ी बडिया न बनाये नहीं तो सूखने में बहुत टाइम लगेगा|
  • थाली या ट्रे को तेज धूप में रख दे, दो तीन दिन तेज धूप में सुखाने के बाद बडिया तैयार हो जायेंगी| इन्हें किसी डिब्बे में भर के रख ले जब भी मन करे इसकी सब्जी बनाये और खाए|
सावधानी
  • अगर धूप ना हो तो बडिया न बनाये नहीं तो  बडिया ख़राब हो जायेंगी, उसमे बदबू आने लगेगी और उसका स्वाद भी खराब हो जायेगा|
  • छोटी छोटी बडिया बनाये नहीं तो अंदर से सूखने में बहुत टाइम लगेगा|

Tuesday, April 4, 2017

स्ट्रॉबेरी चीज़ केक - No Bake Strawberry Cheese Cake

स्ट्रॉबेरी चीज़ केक - No Bake Strawberry Cheese Cake



सामग्री
  • 200 ग्राम क्रीम चीज़
  • 200 ग्राम व्हिपिंग  क्रीम
  • 200 ग्राम मारी बिस्कुट
  • 10-12 स्ट्रॉबेरी मैश करी हुई (या 1/2 कप रेडीमेड स्ट्रॉबेरी क्रश)
  • ½ कप आइसिंग सुगर
  • 1 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • 3 बड़े चम्मच मक्खन (पिघला हुआ)
  • 8” इंच का स्प्रिंग फॉर्म केक टिन या कोई भी केक टिन
विधि(How to make strawberry cheese cake at home)
  • मारी बिस्कुट को तोड़ के मिक्सी में डाल के पाउडर बना ले, बिस्कुट के पाउडर में पिघला हुआ मक्खन मिला के केक के टिन में बराबर से फैला के दबा दे और फ्रिज में आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दे|
  • व्हिप्पिंग क्रीम को अच्छे से फेट के सॉफ्ट पीक आने के बाद फ्रिज में 1 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दे|
  • क्रीम चीज़ को आइसिंग सुगर डाल के सॉफ्ट और हल्का होने तक फेटे|
  • 4 बड़े चम्मच व्हिप्प क्रीम में पिंक कलर या थोडा स्ट्रॉबेरी क्रश डाल के मिला दे और उसे पाइपिंग बैग में नोज़ल लगा के क्रीम भर दे|
  • फेटी हुई क्रीम चीज़ में व्हिपिंग क्रीम डाल के मिला दे, मैश करी हुई स्ट्रॉबेरी या स्ट्रॉबेरी क्रश और वनिला एसेंस डाल के मिला दे|
  • पहले से सेट बिस्कुट के ऊपर सारा मिश्रण डाल के फैला दे, पाइपिंग बैग में भरी हुई क्रीम से अपने मनपसंद डिज़ाइन बना के सजा ले, या कटी हुई स्ट्रॉबेरी से सजा ले, केक को फ्रिज में 6-8 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दे| अगर आप के पास स्प्रिंगफोम केक टिन नहीं है तो केक को छोटे छोटे बाउल में सेट कर ले जिससे सर्वे करने में आसानी होगी| क्योकि केक को नार्मल केक टिन से निकालना थोडा मुश्किल होता है|
  • केक को फ्रिज से निकाल के काट के सर्वे करे|