Monday, May 13, 2013

जिमीकंद या सूरन की सब्जी – Yam Curry


जिमीकंद या सूरन की सब्जी – Yam Curry

सामग्री (4 लोगो के लिए)

·         250 ग्राम जिमिकंद (सूरन)
·         1 नींबू
·         2-3 टमाटर
·         2 हरी मिर्च
·         1 छोटा टुकड़ा अदरक
·         1 बड़ा प्याज़  
·         1 छोटी कटोरी दही
·         100 ग्राम तेल
·         1 चुटकी हींग
·         आधा छोटा चम्मच जीरा
·         1/4  चम्मच हल्दी पाउडर
·         1 चम्मच धनिया पाउडर
·         1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
·         1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
·         स्वादानुसार नमक
·         हरी धनिया

विधि
·         सबसे पहले जिमिकंद को धोकर साफ कर लें.
·         फिर हाथो में तेल या घी लगाकर जिमीकंद को छील ले और चौकोर टुकडो में काट ले. (तेल न लगाने पर हाथो में खुजली हो सकती है )
·         जिमिकंद के कटे हुये टुकड़ों पर एक नींबू का रस लगा कर आधे घंटे के लिये रख दें.
·         आधे घंटे के बाद उसे फिर से अच्छे से धो लीजिये.
·         प्याज़, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिये, टमाटर का भी अलग से पेस्ट बना लीजिये.
·         एक कढ़ाई में तेल गरम कीजिये और गरम तेल में जिमिकंद के टुकडो को सुनहरा होने तक तल लीजिये.
·         उसके बाद कुकर में दो चम्मच तेल गरम कीजिये, उसमे हींग और जीरा डालिये.
·         फिर प्याज़ का पेस्ट डाले और भूरा होने तक भूने. उसके बाद टमाटर का पेस्ट, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और  लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनिये.
·         मसाला भुन जाने के बाद मथा हुआ दही डालिये और लगातार चलाते रहिये.
·         मसाले में तले हुए जिमिकंद के टुकड़े डालकर मिलाइये.
·         सब्जी की तरी के लिए अपनी इच्छानुसार पानी और नमक डाल दीजिये.
·         कुकर का ढक्कन बन्द करके धीमी आंच पर एक सीटी आने तक पकाइए.
·         सीटी निकल जाने के बाद कुकर खोल कर गरम मसाला और हरी धनिया मिलाइये.
·         गरमागरम सब्जी रोटी, पराठे के साथ सर्व करें.

No comments:

Post a Comment