Monday, April 15, 2013

कोकोनट राइस – Coconut Rice

कोकोनट राइसCoconut Rice

सामग्री (2 लोगो के लिए)

·         बासमती चावल 1 कप (भीगा हुआ)
·         कच्चा नारियल  1 
·         प्याज़ 1 बड़ा कटा हुआ
·         लहसुन  2-3 कालिया
·         अदरक ½  इंच का टुकड़ा   (कद्दूकस करा हुआ )
·         हरी मिर्च   2 (लम्बाई में कटी हुई)
·         काली  मिर्च  7-8 
·         सौंफ बड़ी ¼ चम्मच   
·         जीरा ½  चम्मच  
·         छोटी इलाइची  3 
·         दालचीनी ½ इंच का टुकड़ा
·         लौंग  2-3   
·         हल्दी  ¼ चम्मच   
·         काजू  5-6   
·         किशमिश 5-6   
·         घी या तेल 3  चम्मच

विधि (How to make coconut rice)

नारियल का दूध बनाने के लिए  (How to make coconut milk)
·         नारियल को तोड़ के उसकी गिरी को कद्दूकस करले.
·         कद्दूकस करे हुए नारियल को मिक्सी में आधे कप पानी के साथ बारीक पीस के एक बर्तन में निकल ले.
·         पिसे हुए पेस्ट में 1 ½ कप गरम पानी मिला दे.
·         किसी महीन कपडे या छन्नी में सारा मिश्रण डाल के छान ले.
·         निकला हुआ दूध ही कोकोनट मिल्क है.
नारियल चावल बनाने के लिए
·         अब लहसुन, अदरक, सौंफ और जीरा मिला के पीस ले.
·         एक चम्मच तेल या घी एक कढाई में गरम करे और उसमे काजू और किशमिश भून के अलग निकाल ले.
·         अब बाकी का बचा हुआ तेल एक कुकर में गरम करे, उसमें इलाइची, दालचीनी, लौंग, और कालीमिर्च डाल दे.
·         अब कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने फिर कटी हुई हरी मिर्च भी मिला दे.
·         पिसा हुआ पेस्ट और हल्दी मिला के 1  मिनट और भूने.
·         भीगा हुआ चावल, नारियल का दूध, भुने हुए काजू और किशमिश, और स्वादनुसार नमक मिला के कुकर बंद कर के एक सीटी आने तक पकने दे.
·         ठंडा होने पर कुकर खोले और ऊपर से कटी हुई धनिया और ताजे कद्दूकस करे नारियल से सजा के गरमागरम परोसे.

No comments:

Post a Comment