Friday, August 19, 2016

स्ट्रॉबेरी कप केक्स- Strawberry Cup Cakes

स्ट्रॉबेरी कप केक्स- Strawberry Cup Cakes


सामग्री (for 10-12 cup cakes)

½ कप मैदा
1 कप चीनी
½ कप स्ट्रॉबेरी क्रश या (1/2 ताज़ी कटी हुई स्ट्रॉबेरी)
1 टीएसपी बेकिंग पाउडर
½ टीएसपी बेकिंग सोडा
¼ टीएसपी नमक
¾ कप बटर मिल्क
½ कप आयल
¼ कप पानी या फ्रूट जूस


विधि (how to make strawberry cup cakes at home)
  • एक बड़े बाउल में चीनी, बटर मिल्क, तेल, और पानी डाल के अच्छे से मिला के एक तरफ रख दे जिससे चीनी घुल जाये|
  • किसी दूसरे बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक मिला के छान ले
  • अब छाने हुए मैदे को चीनी वाले मिश्रण में डाल के अच्छे से मिक्स कर दे| ज्यादा देर तक मिक्स नहीं करना है|
  • मफिन ट्रे में लाइनिंग लगा ले|
  • ओवन को 180 डिग्री c पर प्री हीट कर ले|
  • चम्मच से कप में आधा आधा खाली बैटर भर दे|
  • मफिन ट्रे को ओवन में रख के 15-18 मिनट के लिए बेक कर ले| एक टूथ पिक डाल के चेक कर ले अगर टूथ पिक साफ बाहर आ जाये तो केक पक गया है, नहीं तो 2 -3 मिनट के लिए और पका ले|
  • ओवन से बाहर निकाल के वायर रैक पर रख के ठंडा होने दे|
नोट:
  • स्ट्रॉबेरी की जगह सेब, अनानास या फिर कीवी डाल के कप केक बना सकते है|
  • अनानास फ्रोजेन डालना चाहिए, अगर ताजा अनानास है तो उसे काट के सुगर सिरप में पका के तभी डालना चाहिए|
  • कीवी केक बनाने के लिए कीवी क्रश या फ्रेश कीवी काट के डाल सकते है|
  • सेब को कद्दूकस कर के डाल के कप केक बना सकते है|

No comments:

Post a Comment