Monday, September 23, 2013

कॉर्न पुलाव - Corn Pulao



कॉर्न पुलाव - Corn Pulao
सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
2 कप बासमती चावल (धो कर भिगाए हुए)
1 कप अमेरिकन स्वीट कॉर्न (मकई)
2 हरी मिर्च
1/2 कप दूध
1 बड़ा चम्मच पुदीना
2 बड़े चम्मच हरी धनिया
1-2 तेजपत्ता
1-2 हरी इलाइची
2 बड़े चम्मच घी
पेस्ट बनाने की सामग्री
5-6 लहसुन छिले हुए
1 छोटा टुकड़ा अदरक
5-6 काजू
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
2-3 लौंग
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
विधि (How to make sweet corn pulao)
पेस्ट बनाने की सामग्री को मिला के बारीक पेस्ट बना ले.
चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भीगा दे.
अब एक कुकर में घी डाल के गरम करे, तेज पत्ता और छोटी इलाइची डाल के कुछ देर भूने फिर हरी मिर्च डाल के चलाये.
पिसा हुआ पेस्ट डाल के 2 मिनट तक भूने फिर मकई के दाने और नमक डाल के कुछ देर और भूने फिर पुदीना और धनिया डाले.
दूध और पानी डाल के एक उबाल आने दे.
चावल डाल के कुकर बंद कर दे. 12-15 मिनट या चावल के पकने तक पकाए.
गरमागरम कॉर्न  पुलाव प्याज़ के रायता या अपनी मनपसंद करी के साथ परोसे.

Friday, September 20, 2013

Sev Puri- सेव पूरी



Sev Puri- सेव पूरी

सामग्री
10-12 पानी पूरी वाली पूरी
1 कप बारीक सेव
1/2
कप बारीक कटा प्याज़
1/2 कप फेटा हुआ ताज़ा दही
3-4 बड़े चम्मच इमली की मीठी चटनी
3-4 बड़े चम्मच खट्टी हरी चटनी
1/2 कप उबले और कटे हुए आलू
1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
1/2
छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2
छोटा चम्मच भूने जीरे का पाउडर
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक


विधि
सारी पूरी के बीच में छेद कर ले, फिर आधी पूरियो को एक प्लेट में लगाये उसमे आधे कटे हुए आलू भर दे.
फिर मीठी चटनी, और खट्टी चटनी डाले नमक, मिर्च, जीरा पाउडर डाले.
फिर फेटा हुए दही पूरी के बीच में भरे ऊपर से चाट मसाला छिडके.
अब कटा हुआ प्याज़ और आधे सेव को लेकर सारी पूरियो के ऊपर डाल दे.
ऊपर से चाट मसाला और हरी धनिया डाल के तुरंत ही परोसे.
इसी तरह से दूसरी प्लेट सेव पूरी भी बना ले और तुरंत परोसे.

Monday, September 16, 2013

मकई कबाब- Corn Kabab



मकई कबाब- Corn Kabab
सामग्री
(3-4 लोगो के लिए)
2 पूरे भुट्टे
2 मध्यम आलू उबले हुए
4 ब्रेड
1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच पुदीने के पत्ते (टे हुए)
1 चम्मच मक्खन
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
स्वाद के अनुसार नमक
2 बड़े चम्मच तेल

विधि
भुट्टे को कद्दूकस से मोटा मोटा कद्दूकस कर ले.
उबाले आलू को छील के मसल ले.
ब्रेड के टुकडो को छोटा छोटा तोड़ ले.
तेल को छोड़ कर सारी सामग्री मिला ले.
अगर कद्दूकस करे हुए भुट्टे में पानी है तो पानी निकाल दे.
ओवन को  200o C cccc cप्रीहीट करले
सारी  सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करके कबाब  का मिश्रण तैयार करले ध्यान रहे मिश्रण ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए.
(अगर आप लकड़ी की सीक प्रयोग कर रही हैकबाब बनाने के लिए तो सीक को 2-3 घंटे पहले पानी में भीगा के रख दे.)
अब थोडा सा मिश्रण लेकर सींक के ऊपर कबाब बनाये. सारे मिश्रण से इसी तरह से कबाब बना ले. फिर ब्रश से थोडा तेल लगा के कबाब को प्री हीटिड ओवन में 15 -20 तक बेक कर ले. या जब कबाब हल्का सुनहरा दिखने लगे तब तक बेक कर ले.
अगर आप ओवन रैक पर ककब बनाना चाह रहे है तो रैक के उपर फॉयल बिछा के तेल छिड़क दे. फिर कबाब बना के उसके ऊपर रख दे. ऊपर से हल्का तेल लगा के 15-20 मिनट  तक बेक कर ले.
बीच में एक बार सावधानी से पलट दे. जिससे कबाब  दोनों तरफ से बेक हो जाये.
अगर कबाब को तवे पर सेकना है तो तवे के ऊपर तेल डाल के कबाब बना के तवे पर डाल के धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक ले.
गरम गरम कबाब हरी चटनी के साथ परोसे.                 



 

Thursday, September 12, 2013

मसाला पूरी- Masala Puri (Bangalore Style)



मसाला पूरी- Masala Puri (Bangalore Style)

सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
2 कप हरे मटर उबले हुए
1/2 कप हरी धनिया
3 हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच तेल  
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2  छोटा चम्मच पिसी खटाई
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच भूने जीरे का पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ
15-20 पानी पूरी वाली पूरी
1 कप बारीक सेव
1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी धनिया

विधि
1 1/2 कप उबले मटर, हरी धनिया, और हरी मिर्च मिला के पीस के पेस्ट बना ले.
एक कढ़ाई में तेल डाल के गरम करे, तेल गरम हो जाने के बाद पिसा हुआ पेस्ट डाल दे.
फिर उसमे नमक, लाल मिर्च, पिसी खटाई, काली मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक, गरम मसाला मिला के उबलने दे. हल्का गाढ़ा होने के बाद गैस बंद करदे.
परोसने के लिए एक प्लेट में 4-5 पूरी तोड़ के डाले उसके ऊपर से पका हुआ मटर का पेस्ट डाले.
फिर इमली की चटनी और दही डाले.
सेव, कटा हुआ प्याज़, टमाटर और हरी धनिया डाले.
चाट मसाला छिड़क के गरम गरम परोसे.