Thursday, December 27, 2018

सेव टमाटर की सब्जी – Sev Tomato ki Sabji

सामग्री
1 कप बेसन सेव
3-4 टमाटर
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
1 चम्मच राई
½ चम्मच जीरा
2 चुटकी हींग
1 चम्मच धनिया पाउडर
¼ चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ इंच अदरक
स्वादानुसार नमक
1चम्मच चीनी या गुड़
5-6 करी पत्ते













विधि(How to make gujarati style sev tamater ki sabji)

  • कढ़ाई में तेल डाल के गरम करे, तेल में जीरा, हींग डाल के भूने, करी पत्तेडाल के भूने|
  • लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डाल के कुछ सेकंड भूने|
  • कटे हुए टमाटर और नमक डाल के गलने और तेल अलग होने तक पकाए|
  • 2 कप पानी और चीनी डाल के उबाल आने दे| हरी धनिया डाल के गैस बंद कर दे|
  • सर्व करते समय सेव डाल के सर्व करे और खाए|

No comments:

Post a Comment