Tuesday, November 13, 2018

बेसन नारियल बर्फी – Besan Nariyal Burfi

बेसन नारियल बर्फी – Besan Nariyal Burfi
सामग्री
  • 1 कप बेसन
  • 1 कप नारियल का बुरादा
  • 1 कप चीनी
  • ½ कप घी
  • ¼ कप मावा
  • ½ कप पानी
  • 5-6 इलाइची पाउडर
  • 10-12 काजू और पिस्ते


विधि (How to make halwai style besan nariyal burfi at home)

कढ़ाई में घी डाल के गरम करे घी में काजू भून के निकाल के फिर बेसन डाल दे और आंच धीमी 
करके बेसन को हलका भूरा होने तक भूने|


बेसन को कढ़ाई से निकाल ले और उसी में नारियल डाल के हल्का सा भून के निकाल ले|



उसी कढ़ाई में पानी और चीनी डाल के एक तार की चाशनी बना ले, चाशनी में मावा, बेसन, नारियल, इलाइची पाउडर काजू डाल के मिला दे| थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाए जब बेसन जमने जैसा हो जाये तो गैस बंद करदे और मिश्रण को घी लगी प्लेट में पलट दे फैला के सेट कर दे|



ऊपर से बारीक कटे पिस्ते लगा ले सेट कर दे
पूरी तरह से ठंडा होने के बाद काट के सर्व करे|



No comments:

Post a Comment