Wednesday, November 21, 2018

झटपट बनाये पोहे का उत्तपम – Instant Poha Uttapam

झटपट बनाये पोहे का उत्तपम – Instant Poha Uttapam


सामग्री
1 कप पोहा
1/2 कप सूजी
1/2 कप दही
कप मिली जुली सब्जिया(गाज़र, शिमला मिर्च, मटर, प्याज़, टमाटर)
1/2 इंच अदरक
1-2 हरी मिर्च
1/4 कप हरी धनिया
चम्मच चिली फ्लैक्स
चम्मच नमक
सेकने के लिए तेल





विधि (How to make instant poha uttapam)
पोहे को पानी से धोकर सारा पानी छान के अलग रख दे|
एक मिक्सी के जार में पोहा, सूजी, दही, नमक, अदरक, हरी मिर्च और थोडा पानी डाल के स्मूथ बैटर बना ले|
किसी बाउल में निकाल के आधी सब्जियां और हरी धनिया, चिल्ली फ्लैक्स मिला दे आधी सब्जियां ऊपर से डालने के लिए बचा के रखे| अगर गाढ़ा लगे तो थोडा पानी मिला के इडली बैटर जैसा पतला कर ले|
अब किसी नॉन स्टिक तवे या पण को तेल लगा के चिकना कर ले फिर एक बड़ा चम्मच बैटर डाल के मोटा मोटा फैला दे ऊपर से ढेर सारी सब्जिया फैला दे|
चारो तरफ से तेल डाल के सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक ले|
गरम गरम ही चटनी या सॉस के साथ सर्व करे|


No comments:

Post a Comment