Tuesday, April 4, 2017

स्ट्रॉबेरी चीज़ केक - No Bake Strawberry Cheese Cake

स्ट्रॉबेरी चीज़ केक - No Bake Strawberry Cheese Cake



सामग्री
  • 200 ग्राम क्रीम चीज़
  • 200 ग्राम व्हिपिंग  क्रीम
  • 200 ग्राम मारी बिस्कुट
  • 10-12 स्ट्रॉबेरी मैश करी हुई (या 1/2 कप रेडीमेड स्ट्रॉबेरी क्रश)
  • ½ कप आइसिंग सुगर
  • 1 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • 3 बड़े चम्मच मक्खन (पिघला हुआ)
  • 8” इंच का स्प्रिंग फॉर्म केक टिन या कोई भी केक टिन
विधि(How to make strawberry cheese cake at home)
  • मारी बिस्कुट को तोड़ के मिक्सी में डाल के पाउडर बना ले, बिस्कुट के पाउडर में पिघला हुआ मक्खन मिला के केक के टिन में बराबर से फैला के दबा दे और फ्रिज में आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दे|
  • व्हिप्पिंग क्रीम को अच्छे से फेट के सॉफ्ट पीक आने के बाद फ्रिज में 1 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दे|
  • क्रीम चीज़ को आइसिंग सुगर डाल के सॉफ्ट और हल्का होने तक फेटे|
  • 4 बड़े चम्मच व्हिप्प क्रीम में पिंक कलर या थोडा स्ट्रॉबेरी क्रश डाल के मिला दे और उसे पाइपिंग बैग में नोज़ल लगा के क्रीम भर दे|
  • फेटी हुई क्रीम चीज़ में व्हिपिंग क्रीम डाल के मिला दे, मैश करी हुई स्ट्रॉबेरी या स्ट्रॉबेरी क्रश और वनिला एसेंस डाल के मिला दे|
  • पहले से सेट बिस्कुट के ऊपर सारा मिश्रण डाल के फैला दे, पाइपिंग बैग में भरी हुई क्रीम से अपने मनपसंद डिज़ाइन बना के सजा ले, या कटी हुई स्ट्रॉबेरी से सजा ले, केक को फ्रिज में 6-8 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दे| अगर आप के पास स्प्रिंगफोम केक टिन नहीं है तो केक को छोटे छोटे बाउल में सेट कर ले जिससे सर्वे करने में आसानी होगी| क्योकि केक को नार्मल केक टिन से निकालना थोडा मुश्किल होता है|
  • केक को फ्रिज से निकाल के काट के सर्वे करे|

No comments:

Post a Comment