Friday, January 20, 2017

बाजरे को टिक्की – बाजरे का पुआ -Bajre ki Tikki- Bajre ka Mitha Pua

बाजरे को टिक्की – बाजरे का पुआ -Bajre ki Tikki- Bajre ka Mitha Pua

 
सामग्री
  • 1 कप बाजरे का आटा
  • ½ कप गुड़
  • ¼ कप पानी
  • 2 छोटे चम्मच घी
  • ½ कप सफ़ेद तिल
  • तलने के लिए तेल या घी


विधि (how to make baajre ke aate ki mithi tikki or pua at home)
  • गुड़ में पानी मिला के गरम करे जब गुड़ पिघल जाये तो उसे छान ले जिससे उसकी गंदगी निकल जाये|
  • बाजरे के आटे में आधा तिल और दो चम्मच घी मिला ले फिर गुड़ के गर्म पानी को धीरे धीरे डाल के हथेली से मल मल के मुलायम आटा गूँथ ले|
  • तलने वाले तेल को कढाई में डाल के गरम करे, गुंथे हुए आटे से नीबू के आकार की लोई बना ले|
  • एक लोई को हाथ में ले और बचे हुए तिल को लोई के ऊपर से लगा के हथेली पर रख के फैला ले और फिर धीरे से गरम तेल में डाल दे एक बार में 3 – 4 टिक्की बना के डाल दे|
  • मध्यम आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तल के निकाल ले, इसी तरह से सारी टिक्की बना के तल ले|
  • हलकी ठंडी होने के बाद सर्वे करे और खाए| इसे 1 हफ्ते तक रख के खा सकते है|

No comments:

Post a Comment