Wednesday, December 7, 2016

सफ़ेद तिल और आटे के लड्डू - Whole Wheat Flour And Sesame Seeds Laddu

सफ़ेद तिल और आटे के लड्डू - Whole Wheat Flour And Sesame Seeds Laddu


सामग्री
  • 150 ग्राम सफ़ेद तिल
  • 1 कप आटा
  • ½ कप बूरा चीनी
  • ¼ कप बादाम (चार टुकडो में कटे हुए)
  • ¼ कप काजू (चार टुकडो में कटे हुए)
  • ¼ छोटा चमच इलाइची का पाउडर
  • 1 कप घी

विधि (How to make wheat flour and sesame seeds laddu)

  • एक कढाई में तिल डाल के मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून के निकाल ले| ठंडा होने के बाद दरदरा पीस के रख ले|
  • कढाई में आधा घी डाल के गरम करे आटा डाल के धीमी आंच सुनहरा होने तक भूने, कटी हुए मेवा डाल के 1 मिनट तक और भूने गैस बंद करके आटे को हल्का ठंडा हो जाने दे|
  • हल्का ठंडा हो जाने के बाद दरदरा पिसा तिल, बूरा चीनी, इलाइची पाउडर डाल के अच्छे से हाथो से मसल मसल के मिला दे|
  • छोटे छोटे नीबू के आकार के लड्डू बांध के रख ले पूरी तरह से ठन्डे हो जाने के बाद एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे| जब मन करे निकाल के खाए|

No comments:

Post a Comment