Friday, January 17, 2014

छोले की टिक्की – Kabuli Chane Ki Tikki



छोले की टिक्की – Kabuli Chane Ki Tikki
सामग्री
टिक्की के लिए
1 कप उबले हुए छोले
3 मध्यम आकार के उबले हुए आलू
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच नीबू का रस
स्वादानुसार नमक
सकने के लिए तेल
ऊपर से डालने के लिए  
1/2 कप फेटा हुआ ताज़ा दही
2 बड़े चम्मच हरी चटनी
2 बड़े चम्मच इमली की मीठी चटनी
1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
विधि (how to make kabuli chana tikki or chat)
उबले हुए आलू को छील के मसल ले. उबले हुए काबुली चने को भी मसल ले .
फिर टिक्की की सारी सामग्री को अच्छे से मिला के मिश्रण तैयार करले. मिश्रण को बराबर 8-10 भागो में बांट दे.
अब हथेली में तेल लगा के हर एक भाग की टिक्की बना के रख ले.
अब एक नॉन स्टिक तवा या पैन गरम करे उस पर थोडा तेल डाले और टिक्की डाल के दोनों तरफ से पलट पलट के सुनहरा होने तक सेक ले.
फिर प्लेट में निकाल ले. गरम टिक्की के ऊपर हरी चटनी, इमली की चटनी और दही डाले. फिर हरा धनिया और चाट मसाला छिड़क के तुरंत ही परोसे.

Thursday, January 16, 2014

तिल और मावा के लड्डू Til and Mawa Ladoo



तिल और मावा के लड्डू Til and Mawa Ladoo
सामग्री
500 ग्राम सफ़ेद तिल
500 ग्राम 500 ग्राम
500 ग्राम बूरा चीनी या पिसी चीनी
1/2 छोटा चम्मच छोटी इलाइची का पाउडर
विधि  (How to make Til Ke Ladoo)
कढ़ाई को गैस पर रख कर गरम करें. सफ़ेद तिल कढ़ाई में डालें और धीमी गैस पर तिल को हल्के ब्राउन होने तक भूनें. फिर गैस बंद करके ठंडा होने दे. ठंडा होने पर मिक्सी में डाल के दरदरा पीस लीजिये.
किसी दूसरी कढ़ाई में मावा डाल के हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. गैस बंद करके ठंडा होने दीजिये.
फिर एक बड़े बर्तन में भुना हुआ मावा, पिसे हुये तिल, बूरा चीनी, इलाइची पाउडर को अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू का मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से नीबू के आकार के या अपनी मन पसन्द के आकार के लड्डू बना लीजिये.
तिल के लड्डू तैयार हैं. सर्दियों में तिल के लड्डू खाइये और मेहमानों को खिलाइए.
आप इन लडुडुओं को 10-12 दिनों तक रख कर भी खा सकते है.

Monday, January 13, 2014

मूंग की दाल का हलवा - Moong daal Halwa



मूंग की दाल का हलवा - Moong daal Halwa
सामग्री
मूंग की धुली दाल - 1 कप
घी - 1 कप
मावा -  1 कप
चीनी - 1 कप
पानी – 1 कप
काजू, बादाम - 1/2 कप  (बारीक कटे हुए)
छोटी इलाइची का पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
विधि  (How to Make Moong ka Halwa)
मूंग की दाल को धो कर 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को धो कर पानी से निकाल लें और बिना पानी डाले, मिक्सी में दरदरा पीस लें.
एक भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर हल्का गरम कर लीजिये और दाल डाल दीजिये. कलछुल से लगातार चलाते हुए दाल को धीमी आंच पर भूनें. जब दाल घी छोड़ दे, तो दाल भुन कर तैयार है. उसमे मावा डाल कर धीमी आग पर 5-6 मिनट तक और भून लीजिये. फिर गैस बंद कर दीजिये.
किसी दूसरी कढाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर रखें. पानी में उबाल आने के बाद 2-3 मिनट तक और पका के चाशनी तैयार कर लीजिये.
अब चाशनी में दाल और खोये का मिश्रण और इलाइची पाउडर मिलाकर 5-7 मिनट तक और पकाए.
कटे हुए काजू और बादाम भी मिला दें. मूंग की दाल का हलवा तैयार है. गरमागरम हलवा सर्दियों में खाए और खिलाये.