Wednesday, November 16, 2016

दोसा पिज्ज़ा- Dosa Pizza

दोसा पिज्ज़ा- Dosa Pizza


सामग्री (4-5 दोसा पिज्ज़ा के लिए)
  • 2 कप इडली दोसे का बैटर
  • ½ कप कद्दूकस करी हुई चीज़
  • 1 छोटा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न (उबला हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच गाजर (बारीक कटी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच चिली सॉस
  • 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस
  • छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च
  • 2-3 बड़े चम्मच तेल

विधि(how to make pizza dosa at home)

  • सारी सब्जियों को काट के मिला ले|
  • एक तवे या पैन को गरम करे एक बड़ा चम्मच बैटर डाल के मोटा दोसा फैलाये, ब्शुत पतला नहीं करना है|
  • दोसे के ऊपर टोमेटो सॉस और चिली सॉस डाल के फैला दे|
  • कटी हुई सब्जिया डाल के पूरा फैला दे, फिर काली मिर्च और हल्का सा नमक बुरक दे|
  • कद्दूकस करी हुई चीज़ डाल के फैला दे, तवे को की ढक्कन से बंद कर दे|
  • धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक पकाए या चीज़ गल जाने तक पकाए|
  • ढक्कन खोल के पिज्ज़ा को तवे से प्लेट में निकाल ले और टुकडो में काट के टोमेटो सॉस के साथ सर्वे करे|
  • इसी तरह से सारे बैटर से पिज्ज़ा दोसा बना ले और गरम गरम ही सर्वे करे| 

Tuesday, November 15, 2016

चॉकलेट बर्फी – Chocolate Burfi

चॉकलेट बर्फी – Chocolate Burfi
 
 सामग्री (for 12-15 pieces)
  • 200 ग्राम खोया
  • ½ कप चीनी
  • 2 बड़े चम्मच कोकोया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू या पिस्ते
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर

विधि (How to make chocolate Burfi at home)
  • किसी भारी तले के बर्तन में खोया और चीनी डाल के गरम करे, जब खोया और चीनी पिघल जाये तो आंच धीमी करके खोये के बर्तन छोड़ने तक पकाए. इलाइची पाउडर डाल के मिला दे और गैस बंद करदे|
  • कोकोया पाउडर और आधे कटे हुए काजू डाल के अच्छे से मिला दे|
  • किसी ट्रे या थाली में घी लगा के चिकना कर ले और सारा मिश्रण डाल के फैला दे, ऊपर से बचे हुए काजू डाल के कलछुल से दबा दे, जिससे काजू चिपक जाए|
  • एक घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दे, फिर चौकोर टुकडो में में काट के सर्वे करे|

Saturday, November 12, 2016

झटपट करोंदे का अचार- Instant Karonda Pickle

झटपट करोंदे का अचार- Instant Karonda Pickle

सामग्री
  • 200 ग्राम करोंदा
  • 1 छोटा चम्मच कलोंजी
  • 1 छोटा चम्मच मोटी सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच अजवायन
  • 1 छोटा चम्मच मेथीदाना
  • 1/8 छोटा चम्मच हींग    
  • बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • छोटे चम्मच सरसों का पाउडर
  • बड़ा चम्मच नमक
  • ½ कप सरसों का तेल
विधि (How to make karonda pickle at home)
  • करोंदे को साफ़ पानी से धोकर थोड़ी देर हवा में सुखा ले| जब पानी सूख जाये तो करोंदो को दो दो टुकडो में काट ले|
  • कढाई गरम करे उसमे सौंफ, मेथी, कलोंजी, अजवायन डाल के हल्का सा भून ले फिर दरदरा पीस ले|
  • कटे हुए करोंदे में नमक, मिर्च, हल्दी सरसों का पाउडर, और दरदरा पिसा मसाला मिला दे|
  • तेल को को गरम करे जब तेल में से धुआ निकलने लगे तो गैस बंद कर दे और तेल को हल्का ठंडा हो जाने दे, तेल में हींग मिला दे और मसाले मिले हुए करोंदे मिला दे|
  • पूरी तरह से ठंडा होने के बाद अचार को एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे|
  • इस अचार को 1 हफ्ते तक 

Sambar सांभर Vegetable Sambar - How to make South Indian Sambar

Wednesday, November 9, 2016

खट्टा मीठा कद्दू – Khatta Mitha Kaddu

खट्टा मीठा कद्दू – Khatta Mitha Kaddu


सामग्री
  • 500ग्राम पक्का कद्दू (पीला कद्दु)
  • बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • 1/8छोटा चम्मच हींग
  • 1छोटा चम्मच कुटी हुई मेथी दाना
  • 1बड़ा चम्मच अदरक (बारीक कटी या कद्दूकस करी हुई)
  • 3 -4सूखी लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी
  • चम्मच आमचूर (पीसी खटाई)
  • 1बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • बड़े चम्मच पुदीना बारीक कटा हुआ

विधि(how to make khatta mitha kaddu)
  • कद्दू को छील के आधे इंच के टुकडो में काट ले, साफ़ पानी से धोकर अलग रख दे|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे तेल में मेथी और हींग दे, मेथी लाल हो जाये तो अदरक डाल के कुछ सेकंड तक भूने फिर समुची लाल मिर्च तोड़ के डाल दे|
  • धुला हुआ कद्दू डाल के तेज आंच पर 1-2 मिनट तक भूने|
  • नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और आधा कप पानी डाल के ढक्कन ढक के गलने तक पकाए|
  • ढक्कन खोल के चीनी, आमचूर और आधा पुदीना डाल के 2-3 मिनट तक भूने|
  • गैस बंद करके बचा हुआ पुदीना और हरी धनिया से गार्निश करके पूरी या पराठे के साथ परोसे|

Tuesday, November 8, 2016

बेदमी पूरी (बेढ्ही) – Bedmi Puri

बेदमी पूरी (बेढ्ही) – Bedmi Puri

सामग्री (for 3-4 servings)

  • ¼ कप धुली उरद की दाल
  • ½ कप गेहूं का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ (दरदरी कुटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/8 छोटा चम्मच हींग
  • ¼ छोटा चम्मच सोंठ
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • बड़े चम्मच तेल आटे गूंथने के लिए
  • तलने के लिए तेल
विधि(how to make bedmi puri at home)
  • दाल को साफ करके पानी में 6 -8 घंटे के लिए भिगो दे, भीगी दाल से सारा पानी निकाल दे और दाल को दरदरा पीस ले|
  • आटे में सारे मसाले और नमक डाल के मिला दे, पिसी हुई दाल मिला के आटा गूँथ ले  अगर पानी की जरुरत पड़े तो थोडा पानी मिला ले, आटे में एक बड़ा चम्मच तेल मिला के थोडा और गूँथ ले और फिर ढक के आधे घंटे के लिए रख दे|
  • आधे घंटे के बाद हाथो में तेल लगा के आटे से बराबर के 12 -15 लोई बना ले|
  • कढाई में तेल गरम होने के लिए रख दे|
  • हर लोई को गोल के करके 3-4 इंच की गोल पूरी बेल ले, पूरी को गरम तेल में डाल दे पूरी जब फूल जाये तो पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले पूरी को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक तल ले|
  • पेपर टॉवल पर निकाल ले जिससे अतरिक्त तेल सोख ले|
  • गरम गरम बेदमी पूरी खट्टे मीठे कद्दू की सब्जी और सोंठ की चटनी के साथ परोसे और खाए|