Friday, October 14, 2016
Thursday, October 13, 2016
पालक पनीर भुर्जी –Palak Paneer Bhurji
पालक पनीर भुर्जी –Palak Paneer Bhurji

सामग्री (for 3-4 servings)
- 2 कप बारीक कटी हुई पालक
- 200 ग्राम पनीर (मसला हुआ)
- 1 मध्यम प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 2 मध्यम टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- 1-2 तेजपत्ता
- 2 बड़े चम्मच तेल या घी
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
- 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच नीबू का रस
- स्वादानुसार नमक
विधि (How to make palak paneer bhurji at home)
- पालक की पत्तियों को पानी से दो तीन बार धोकर बारीक काट के अलग रख ले|
- पनीर को मसल ले या फिर कद्दूकस कर के रख ले|
- एक कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे जीरा और तेज पत्ता डाल के जीरा चटक जाने तक भूने फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने|
- प्याज़ भुन जाये तो अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल के कच्ची महक ख़त्म होने तक भूने|
- टमाटर डाल के गल जाने तक पकाए|
- हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल के भूने|
- कटा हुआ पालक डाल दे और नमक डाल के के ढक्कन ढक के पालक के पक जाने तक पकाए, ढक्कन खोल के पानी सुखा ले|
- मसला हुआ पनीर डाल के अच्छे से मिला दे 2-3 मिनट तक भूने|
- गरम मसाला और हरी धनिया डाल के मिला दे और गैस बंद कर दे|
- नीबू का रस मिला के गरम गरम पालक पनीर भुर्जी पराठे या फिर रोटी के साथ परोसे और खाए|
Sunday, October 9, 2016
Friday, October 7, 2016
मूंग दाल का ढोकला –Moong Daal Dhokla
मूंग दाल का ढोकला –Moong Daal Dhokla

सामग्री (for 3-4 servings)
- 1 कप धुली मूंग की दाल
- 2 छोटे चम्मच बेसन
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 छोटा चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच इनो फ्रूट साल्ट
- स्वादानुसार नमक
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच चीनी
तडके के लिए
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- ½ चम्मच राई
- 2 चम्मच नीबू का रस
- 1 चम्मच चीनी
- 10-12 करी पत्ते
- 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
विधि(How to make moong dal dhokla at home)
- मूंग दाल को साफ़ पानी से धोकर 4 घंटे के लिए भीगा के रख दे| चार घंटे के बाद बारीक पीस के पेस्ट बना ले|
- पेस्ट में बेसन, दही, नमक, चीनी मिला के अच्छे से फेटे|
- ढोकला बनाने के बर्तन में तेल लगा के चिकना कर ले, स्टीम करने के बर्तन में पानी डाल के गरम करने के लिए चढ़ा दे|
- दाल के घोल में इनो डाल के मिला दे और घोल को चिकने करे हुए बर्तन में डाल के पानी वाले बर्तन में रख दे बर्तन को ढक के भाप में 15-18 मिनट के लिए पका ले, एक चाकू को ढोकले के बीच में डाल के देख ले अगर चाकू साफ वापस आ जाये तो ढोकला पक गया है नहीं तो थोड़ी देर और पका ले|
- बर्तन को बाहर निकाल के थोडा ठंडा होने दे फिर टुकड़े काट के निकाल ले|
- तडके के लिए तड़का पैन में तेल डाल के गरम करे गरम तेल में राई करी पत्ता और हरी मिर्च डाल के पकाए,फिर आधा कप पानी, चीनी, नीबू का रस डाल के उबल जाने दे फिर चम्मच से ढोकले के टुकडो पर डाल दे|
- हरी धनिया से गार्निश कर के हरी धनिया के चटनी के साथ परोसे|
Thursday, October 6, 2016
आलू पनीर फ्रैंकी –Potato Paneer Frankie
आलू पनीर फ्रैंकी –Potato Paneer Frankie

सामग्री
- ½ कप मैदा
- ½ आटा
- ¼ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- पानी आवश्यकता अनुसार
- नमक स्वादानुसार
- भरावन के लिए
- 2 उबले आलू (छील के मैस करे हुए)
- ½ कप पनीर (कद्दूकस करा हुआ)
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटा चम्मच आमचूर
- ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
- ¼ कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
- रोल में भरने के लिए
- टोमेटो सॉस आवश्यकता अनुसार
- ½ कप पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
- ½ कप प्याज़ स्लाइस में कटा हुआ
- ¼ कप गाज़र बारीक कटी हुई
- ½ कप मयोनीस (क्लिक मयोनीस रेसिपी)
- 3 बड़े चम्मच तेल
विधि (How to make aalo paneer Frankie at home)
- मैदा और आटा एक बड़े बाउल में मिला दे उसमे नमक और बेकिंग पाउडर और एक छोटा चम्मच तेल डाल के मुलायम आटा गूँथ ले| आटे को हलके गीले कपडे से ढक के 30 घंटे के लिए रख दे|
- आधे घंटे के बाद आटे को फिर से गूँथ के 5-6 भाग में बाँट ले| हर भाग से रोटी बेल ले|
- तवा गरम करके रोटी डाल के दोनों तरफ से हल्का सा पका ले| सारी रोटी इसी तरह से पका के रख ले|
भरावन बनाने के लिए
- कढाई में 1 चम्मच तेल डाल के गरम करे
- अदरक और लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डाल के भूने फिर उबले और मैश करे हुए आलू डाल के भूने| नमक और सारे सूखे मसाले डाल के मिला दे|
- कद्दूकस करा हुआ पनीर और हरी धनिया डाल के अच्छे से मिक्स कर दे|
- भरावन तैयार है इसके भी 5-6 भाग कर के सबको रोल करके लम्बा रोल बना ले इसको चाहे तो तवे के ऊपर डाल के सेक ले नहीं तो ऐसे ही भर सकते है|
- प्याज़, गाज़र और पत्ता गोभी को बारीक काट के 5-6 भाग में बाँट ले|
- अब एक पकी हुई रोटी ले आलू के भरावन का एक रोल किनारे पर रखे, उसके ऊपर एक चम्मच मयोनीस डाले एक चम्मच टोमेटो सॉस डाले, फिर पत्तागोभी, गाज़र और प्याज़ के स्लाइस डाल दे| रोटी को अच्छे से रोल करदे और उसके ऊपर टूथपिक्क लगा दे|
- इसी तरह से सारे रोल बना के रख ले|
- अब तवा गरम करे और रोल के ऊपर थोडा सा तेल लगा के तवे पर डाल के मध्यम आंच पर सुनहरे चित्ती पड़ने तक सेक ले|
- इसी तरह से सारे रोल सेक के निकाल ले|
- आलू पनीर फ्रैकी तैयार है इसे गरम गरम खाए या फिर बच्चो के टिफ़िन में पैक कर के दे|
Tuesday, October 4, 2016
साउथ इंडियन स्टाइल सूखे छोले - South Indian style dry chickpeas (chola)
साउथ इंडियन स्टाइल सूखे छोले - South Indian style dry chickpeas (chola)

सामग्री (for 3-4 servings)
- 1 कप छोले
- 4 कप पानी
- ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 छोटा प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 1-2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
- ½ छोटा चम्मच राई
- 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- 4-5 करी पत्ते
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- ½ छोटा चम्मच राई
- 2 चुटकी हींग
- 1 चम्मच नीबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच पुदीना (बारीक कटा हुआ)
विधि (How to make south Indian style dry chola)
- छोलों को पानी से धोकर बेकिंग सोडा डाल के रात भर के लिए या फिर 7 -8 घंटे के लिए भीगा के रख दे|
- भीगने के बाद छोले का पानी फेक दे और छोले को कुकर में डाल के चार कप पानी और थोडा सा नमक डाल के उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दे, दो सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 10-12 मिनट के लिए पका ले या फिर पूरी तरह से पक जाने तक पका ले|
- एक कढाई में तेल डाल के गरम करे राई और करी पत्ता डाल के भूने फिर हींग और प्याज़ डाल दे, प्याज़ को हल्का सुनहरा होने तक भूने|
- अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल के कच्ची खुशबु ख़तम होने तक भूने|
- नमक, काली मिर्च का पाउडर और आधी कटी हुई हरी धनिया डाल के मिला दे|
- उबले हुए छोले डाल के मिला दे, नीबू का रस मिला के ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दे|
- गैस बंद कर दे और कटी हुई धनिया और पुदीना से गार्निश करके गरम सूखे छोले पराठे के साथ या फिर ऐसे ही स्नैक्स की तरह परोसे और खाए|
Subscribe to:
Posts (Atom)