Friday, October 7, 2016

मूंग दाल का ढोकला –Moong Daal Dhokla

मूंग दाल का ढोकला –Moong Daal Dhokla


सामग्री (for 3-4 servings)
  • 1 कप धुली मूंग की दाल
  • 2 छोटे चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच दही
  • 1 छोटा चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच इनो फ्रूट साल्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच चीनी
तडके के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • ½ चम्मच राई
  • 2 चम्मच नीबू का रस
  • 1 चम्मच चीनी
  • 10-12 करी पत्ते
  • 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)

विधि(How to make moong dal dhokla at home)
  • मूंग दाल को साफ़ पानी से धोकर 4 घंटे के लिए भीगा के रख दे| चार घंटे के बाद बारीक पीस के पेस्ट बना ले|
  • पेस्ट में बेसन, दही, नमक, चीनी मिला के अच्छे से फेटे|
  • ढोकला बनाने के बर्तन में तेल लगा के चिकना कर ले, स्टीम करने के बर्तन में पानी डाल के गरम करने के लिए चढ़ा दे|
  • दाल के घोल में इनो डाल के मिला दे और घोल को चिकने करे हुए बर्तन में डाल के पानी वाले बर्तन में रख दे बर्तन को ढक के भाप में 15-18 मिनट के लिए पका ले, एक चाकू को ढोकले के बीच में डाल के देख ले अगर चाकू साफ वापस आ जाये तो ढोकला पक गया है नहीं तो थोड़ी देर और पका ले|
  • बर्तन को बाहर निकाल के थोडा ठंडा होने दे फिर टुकड़े काट के निकाल ले|
  • तडके के लिए तड़का पैन में तेल डाल के गरम करे गरम तेल में राई करी पत्ता और हरी मिर्च डाल के पकाए,फिर आधा कप पानी, चीनी, नीबू का रस डाल के उबल जाने दे फिर चम्मच से ढोकले के टुकडो पर डाल दे|
  • हरी धनिया से गार्निश कर के हरी धनिया के चटनी के साथ परोसे|

No comments:

Post a Comment