Monday, February 5, 2018

हरे मटर को साल भर तक कैसे स्टोर कर के रखे

हरे मटर को साल भर तक कैसे स्टोर कर के रखे

 

सामग्री

  • 1 किलो छिले हुए ताजे हरे मटर
  • 2 चम्मच चीनी
  • 1 लीटर पानी
  • 1 लीटर बर्फ का पानी
  • 2-3 ज़िप लॉक वाले प्लास्टिक बैग



विधि (How to store or freeze fresh green peas for whole year)

हरे मटर को छील के पानी से धोकर रख ले|


एक बड़े बर्तन में पानी गरम होने के लिए गैस पर चढा दे, जब पानी उबलने लगे तो उसमे चीनी डाल दे|
उबलते पानी में छिले हुए मटर डाल दे, गैस बंद करदे और मटर को 5 मिनट तक पानी में पड़ा रहने दे बर्तन का ढक्कन बंद नहीं करना है|
5 मिनट के बाद मटर को गरम पानी से निकाल के ठन्डे बर्फ के पानी में डाल के 2-3 मिनट तक पड़ा रहने दे|

फिर पानी से निकाल के किसी सूती कपडे या टॉवल पैर डाल दे सारा पानी पोछ के सुखा दे|
ज़िप लॉक बैग में मटर को डाल के आधा बैग भर दे और बैग को मोड़ के सारा हवा निकालते हुए पग लॉक करदे| इसी तरह से सारे मटर बैग में भर ले|
ज़िप लॉक बग्स को फ्रीजर में रख दे और जब जरुरत हो निकाल के प्रयोग में लाये|
इस तरह से आप मटर को साल भर तक स्टोर कर के रख सकती है|

No comments:

Post a Comment