Wednesday, March 29, 2017

समां के चावल का दोसा - Samo Rice Dosa

समां के चावल का दोसा -  Samo Rice Dosa
सामग्री
  • 1 कप समां के चावल
  • ¼ कप साबूदाना
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • ½ छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • ¼ छोटा चम्मच सेंधा नमक (व्रत का नमक)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
नारियल की चटनी
  • 1 बड़ा चम्मच मूंगफली के भुने हुए दाने
  • ½ कप ताज़ा कद्दूकस करा हुआ नारियल
  • ¼ इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1 हरी मिर्च
  • ¼ छोटा चम्मच सेंधा नमक
  • 1 बड़ा चम्मच दही
विधि(How to make samo rice dosa for navratri vrat)
  • चावल को साफ करके पानी में भिगो दे, साबूदाना भी धोकर पानी में भीगा रख दे|  दोनों को 3-4 घंटे के लिए भीगा रहने दे| फिर मिक्सर में दोनों को डाल के बारीक पेस्ट बना ले| थोडा पानी मिला के पतला घोल बना ले|
  • अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया और नमक डाल के मिला दे|
  • तवा गरम करे और घी या तेल डाल के चिकना कर ले|
  • एक बड़ा चम्मच घोल डाल के दोसे की तरह फैला दे, चारो तरफ से थोडा सा घी या तेल डाल के फैला दे| जा एक तरफ से सिक जाये तो पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले|
  • गरम गरम दोसा नारियल ki चटनी के साथ परोसे|
नारियल की चटनी
  • चटनी की सारी सामग्री मिला के बारीक पीस ले और दोसे के साथ सर्व करे|

No comments:

Post a Comment