Monday, October 29, 2018

हलवाई स्टाइल सॉफ्ट और स्मूथ काजू कतली- Kaju Katli

हलवाई स्टाइल सॉफ्ट और स्मूथ काजू कतली- Kaju Katli 

सामग्री
  • 2 कप काजू
  • 1 कप चीनी
  • ½कप पानी
  • 1/3 कप मिल्क पाउडर
  • 1 चम्मच घी










विधि (How to make kaaju katli at home)
  • काजू को मिक्सी में डाल के पीस ले फिर छलनी में डाल के छान ले|
  • पैन में पानी और चीनी मिला के एक तार की चाशनी बना ले|
  • चाशनी में काजू का पाउडर और मिल्क पाउडर डाल के मिलाये, 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाए|
  • जब मिश्रण थोडा गाढ़ा हो जाये तो घी मिला दे, गैस बंद कर दे और मिश्रण को किसी प्लास्टिक शीट पर डाल ले|
  • थोडा सा ठंडा होने के बाद प्लास्टिक शीट को उठा के उसी की सहायता से आटे की तरह से गूँथ ले, जब काजू का मिश्रण आते जैसा स्मूथ और चिकना हो जाए तो एक दूसरी शीट ऊपर से डाल के बेलन की सहायता से पतला बेल ले|
  • चांदी का वर्क ऊपर से लगा दे|
  • पूरी तरह से ठंडा हो जाये तो चाकू की सहायता से काजू कतली काट ले और ठंडा होने के बाद डिब्बे में भर के रख दे १५-२० दिनों तक रख के खाए|

काजू कतली असली हलवाई का तरीका मक्खन जैसी स्मूथ | Soft and smooth Kaju Ka...

Tuesday, October 23, 2018

चीज़ पराठा-चीज़ बर्स्ट पराठा-पिज़्ज़ा पराठा Pizza Paratha - Cheese Burst Paratha

चीज़ पराठा-चीज़ बर्स्ट पराठा-पिज़्ज़ा पराठा Pizza Paratha - Cheese Burst Paratha
सामग्री
  • 1 कप आटा
  • 1 कप पिज़्ज़ा चीज़
  • 1 चम्मच पिज़्ज़ा सीसनिंग
  • ¼ चम्मच नमक
  • ¼ चम्मच चिली फ्लैक्स
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल


विधि (How to make cheese paratha for kids tiffin box at home)
आटे में नमक मिला के सॉफ्ट आटा गूँथ के तैयार कर ले और ढक के आधे घंते के लिए सेट होने के लिए रख दे|
चीज़ को कद्दूकस कर ले उसे पिज़्ज़ा सीसनिंग, चिली फ्लैक्स, नमक डाल के मिला दे|
आटे से चार बराबर की लोई काट ले, चीज़ को भी चार भागो में बाट ले|
आटे की एक लोई लेकर हाथो से फैला ले या फिर छोटा से बेल ले चीज़ का एक भाग बीच में रख के चारो तरफ से उठा के बंद कर दे|
थोडा से हाथ से दबा दबा के फैला ले जिससे चीज़ सब तरफ फ़ैल जाए|
थोडा दबाब देते हुए पराठा बेल ले|
गरम तवे पर डाल के दोनों तरफ घी या तेल लगा के सुनहरा और करार होने तक सेक ले|
काट के सर्व करे|