Sunday, August 14, 2016
Friday, August 12, 2016
मसाला फ्रेंच फ्राइज – Masala French Fries
मसाला फ्रेंच फ्राइज – Masala French Fries

सामग्री (for 2 servings)
- 3 – 4 लम्बे आलू
- तलने के लिए तेल
- 1 टीएसपी चाट मसाला
- ½ टीएसपी पिसी चीनी
- ½ टीएसपी लाल मिर्च पाउडर
- ½ टीएसपी भुने जीरे का पाउडर
- ¼ टीएसपी काला नमक
- स्वादानुसार नमक
विधि (how to make crispy masala french fries at home)
- आलू को छील कर लम्बे फिंगर चिप्स काट ले, पानी में डाल के रखे, फिर बहते हुए पानी के नीचे रख के धो ले|
- एक बड़े गहरे बर्तन में पानी गरम करे जब पानी उबलने लगे, पानी में नमक और कटे हुए आलू डाल दे|
- आलू डालने के बाद जब पानी फिर से उबलने लगे तो गैस बंद करदे, और आलू को पानी में ही 5 मिनट पड़ा रहने दे|
- आलू को पानी से निकाल के किसी थाली या प्लेट में फैला के रख दे जिससे वो ठन्डे हो जाये, ठन्डे होने के बाद आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दे|
- कढाई में तेल डाल के गरम करे, आलू को फ्रिज से निकाल ले|
- गरम तेल में आलू को हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल ले|
- तेल फिर से गरम करे और हलके तले आलू फिर से तेल में डाल के गहरा सुनहरा और करारा होने तक तल के पेपर टॉवल पर निकाल ले|
- फ्रेंच फ्राइज के ऊपर नमक, काला नमक, चाट मसाला, लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला डाल के अच्छे से मिला दे|
- गरम गरम फ्रेंच फ्राइज टोमेटो केचप के साथ खाए और खिलाये|
Thursday, August 11, 2016
फ्रेंच फ्राइज - French Fries
फ्रेंच फ्राइज - French Fries

सामग्री
- 3 – 4 लम्बे आलू
- तलने के लिए तेल
- स्वादानुसार नमक
विधि (How to make crispy French fries at home)
- आलू को छील कर लम्बे फिंगर चिप्स काट ले, पानी में डाल के रखे, फिर बहते हुए पानी के नीचे रख के धो ले, जिससे सारा स्टार्च निकल जाये|
- एक बड़े गहरे बर्तन में पानी गरम करे जब पानी उबलने लगे, पानी में नमक और कटे हुए आलू डाल दे|
- आलू डालने के बाद जब पानी फिर से उबलने लगे तो गैस बंद करदे, और आलू को पानी में ही 5 पड़ा रहने दे| आलू को पानी से निकाल के किसी थाली या प्लेट में फैला के रख दे जिससे वो ठन्डे हो जाये ठन्डे होने के बाद आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दे|
- कढाई में तेल डाल के गरम करे, आलू को फ्रिज से निकाल ले|
- गरम तेल में आलू को हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल ले|
- तेल फिर से गरम करे और हलके तले आलू फिर से तेल में डाल के गहरा सुनहरा और करारा होने तक तल के पेपर टॉवल पर निकाल ले|
- फ्रेंच फ्राइज के ऊपर नमक डाल के अच्छे से मिला दे|
- गरम गरम फ्रेंच फ्राइज टोमेटो केचप के साथ खाए और खिलाये|
Wednesday, August 10, 2016
वेजिटेबल पोटैटो चीज़ बॉल्स-Vegetable Potato Cheese balls
वेजिटेबल पोटैटो चीज़ बॉल्स-Vegetable Potato Cheese balls

सामग्री (for 3-4 servings)
- 3-4 मध्यम साइज़ के आलू (उबले और मैश करे हुए)
- 1/2 कप कद्दूकस करी हुई गाज़र
- 1/3 कप कद्दूकस करी हुई पत्तागोभी
- ½ कप स्वीट कॉर्न के दाने
- 1 मध्यम साइज़ का प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ काली मिर्च का पाउडर
- 1 चम्मच नीबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- तलने के तेल
- 1 बड़ा चम्मच धनिया बारीक कटी हुए
- 1 कप ब्रेड का चूरा
- 4 अमूल चीज़ क्यूबस
- 1 नीबू का रस
विधि (how to make vegetable potato cheese balls)
- उबले आलू को मैश करके रख ले, गाज़र और पत्तागोभी को कद्दूकस करले|
- स्वीट कॉर्न के दानो के थोडा कुचल ले|
- कढाई में 2 चम्मच तेल डाल के गरम करे कटा हुआ प्याज़ डाल के भूने फिर सारी सब्जियां डाल के पकने दे, मध्यम आंच पर सारा पानी सूख जाने तक सब्जियों को पकाए| गैस बंद करके सब्जियों को ठंडा होने दे|
- आलू में ¼कप ब्रेड का चूरा मिला दे, पकी हुई सब्जियां भी ठंडी होने के बाद मिला दे, नमक, काली मिर्च का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नीबू का रस डाल के अच्छे से हाथो से मिक्स करदे|
- चीज़ को छोटे टुकडो में काट के रख ले|
- मिश्रण से एक छोटा टुकड़ा तोड़ के गोल करके ब्रेड के चूरे में लपेट के तेल में डाल के देखे अगर फटता नहीं है तो मिश्रण सही है, अगर गोला फट रहा है तो उसमे थोडा ब्रेड का चूर और मिला ले|
- मिश्रण से नीबू के आकार का एक टुकड़ा ले बीच में चीज़ का छोटा टुकड़ा रख के गोल करदे और फिर ब्रेड के चूरे से लपेट के एक प्लेट में रख दे, इसी तरह से सारे गोले बना के ब्रेड के चूरे में लपेट के तैयार करले|
- कढाई में तेल डाल के गरम करे, और गोले डाल के सुनहरा होने तक तल ले, किचन टॉवल पर निकाल के अतरिक्त तेल सोख जाने दे| सारे गोले इसी तरह से तल के निकाल ले|
- वेजिटेबल चीज़ बाल्स तैयार है गरम गरम चीज़ बाल्स टोमेटो सौस के साथ परोसे| इसे आप बच्चो के स्नैक्स के लिए या फिर पार्टी स्टार्टर के लिए बना सकते है|
Friday, August 5, 2016
Thursday, August 4, 2016
बिना अंडे की टूटी फ्रूटी कूकीज- Eggless Tutti Fruiti Cookies
बिना अंडे की टूटी फ्रूटी कूकीज- Eggless Tutti Fruiti Cookies

सामग्री
- 1 कप आटा या मैदा, या फिर दोनों आधा-आधा
- 6 टेबल स्पून बिना नमक वाला मक्खन
- ½ कप पिसी चीनी
- ½ चम्मच रोज एसेंस
- एक चुटकी नमक
- ½ कप टूटी फ्रूटी
विधि (How to make tutti fruiti aata cookies at home)
- आटे को छान के अलग रख ले|
- बटर को एक बड़े बर्तन में डाल के हैण्ड मिक्सर से फेटे फिर पिसी हुई चीनी मिला के सॉफ्ट और हल्का होने तक फेटे|
- रोस एसेंस मिला के एक बार और फेट दे|
- टूटी फ्रूटी मिला दे, छाना हुआ आटा और नमक मिला के हाथो से आटे को गूँथ ले अच्छे से मिला के गोल करले|
- आटे को करीब आधा सेंटीमीटर पतला बेल ले, फिर कूकीज कटर से कूकीज काट ले बचे हुए आटे को फिर से बेल के काट ले| अगर आप के पास कुकी कटर नहीं है तो किसी भी छोटे गिलास से या फिर चाक़ू से कूकीज को काट ले|
- बेकिंग ट्रे को तेल लगा के चिकना कर ले, ट्रे में कटी हुई कूकीज रख दे|
- ओवन को 170 डिग्री पर प्रीहीट करले, बेकिंग ट्रे को ओवन में रख कर 15-18 मिनट के लिए बेक कर ले, बेक होने के बाद कूकीज का रंग हल्का भूरा हो जाना चाहिए, नहीं तो थोड़ी और देर बेक कर ले|
- ओवन बंद कर के थोड़ी देर उसी में रहने दे फिर बाहर निकाल के वायर रैक पैर रख के ठंडा कर ले|
- पूरी तरह से ठण्डा होने के बाद एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे|
- चाय के साथ खाए और खिलाये|
Wednesday, August 3, 2016
इंस्टेंट पोहा इडली– Instant Poha Idli
इंस्टेंट पोहा इडली– Instant Poha Idli

सामग्री
- 1.5 कप इडली रवा
- 1 कप पोहा (महीन)
- 1 कप खट्टा दही
- ½ टीएसपी इनो फ्रूट साल्ट
- स्वादानुसार नमक
- तेल इडली मोल्ड में लगाने के लिए
विधि (How to make instant poha idli)
- पोहा को साफ़ पानी से धोकर दही में डाल के भीगा के रख दे, 10 मिनट के बाद पोहे को अच्छे से मैस कर दे|
- इडली रवा भी दही और पोहे के मिश्रण में मिला के रख दे, थोड़ी देर में मिश्रण का सारा पानी सूख जायगा, थोडा पानी मिला के इडली बैटर जितना गाढ़ा बैटर बना ले|
- इडली मोल्ड को तेल लगा के चिकना कर ले|
- बैटर में इनो फ्रूट साल्ट डाल के मिला दे|
- स्टीमर में पानी डाल के गरम करने के लिए रख दे|
- इडली मोल्ड में मिश्रण डाल के स्टीमर में रख दे 10-12 मिनट के लिए पका ले|
- थोडा ठंडा होंने के बाद मोल्ड से निकाल के नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसे|
Subscribe to:
Posts (Atom)