Monday, May 13, 2013

जिमीकंद या सूरन की सब्जी – Yam Curry


जिमीकंद या सूरन की सब्जी – Yam Curry

सामग्री (4 लोगो के लिए)

·         250 ग्राम जिमिकंद (सूरन)
·         1 नींबू
·         2-3 टमाटर
·         2 हरी मिर्च
·         1 छोटा टुकड़ा अदरक
·         1 बड़ा प्याज़  
·         1 छोटी कटोरी दही
·         100 ग्राम तेल
·         1 चुटकी हींग
·         आधा छोटा चम्मच जीरा
·         1/4  चम्मच हल्दी पाउडर
·         1 चम्मच धनिया पाउडर
·         1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
·         1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
·         स्वादानुसार नमक
·         हरी धनिया

विधि
·         सबसे पहले जिमिकंद को धोकर साफ कर लें.
·         फिर हाथो में तेल या घी लगाकर जिमीकंद को छील ले और चौकोर टुकडो में काट ले. (तेल न लगाने पर हाथो में खुजली हो सकती है )
·         जिमिकंद के कटे हुये टुकड़ों पर एक नींबू का रस लगा कर आधे घंटे के लिये रख दें.
·         आधे घंटे के बाद उसे फिर से अच्छे से धो लीजिये.
·         प्याज़, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिये, टमाटर का भी अलग से पेस्ट बना लीजिये.
·         एक कढ़ाई में तेल गरम कीजिये और गरम तेल में जिमिकंद के टुकडो को सुनहरा होने तक तल लीजिये.
·         उसके बाद कुकर में दो चम्मच तेल गरम कीजिये, उसमे हींग और जीरा डालिये.
·         फिर प्याज़ का पेस्ट डाले और भूरा होने तक भूने. उसके बाद टमाटर का पेस्ट, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और  लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनिये.
·         मसाला भुन जाने के बाद मथा हुआ दही डालिये और लगातार चलाते रहिये.
·         मसाले में तले हुए जिमिकंद के टुकड़े डालकर मिलाइये.
·         सब्जी की तरी के लिए अपनी इच्छानुसार पानी और नमक डाल दीजिये.
·         कुकर का ढक्कन बन्द करके धीमी आंच पर एक सीटी आने तक पकाइए.
·         सीटी निकल जाने के बाद कुकर खोल कर गरम मसाला और हरी धनिया मिलाइये.
·         गरमागरम सब्जी रोटी, पराठे के साथ सर्व करें.

Sunday, May 12, 2013

आम पना – Mango Pana

आम पना – Mango Pana

सामग्री (2 लोगो के लिए)

·         1 कच्चा आम
·         2 चम्मच पुदीने का पेस्ट
·         ½  चम्मच भुना जीरा पाउडर
·         ½ चम्मच चीनी’
·         काली मिर्च का पाउडर स्वादानुसार
·         काला नमक स्वादानुसार 

विधि
·         कच्चे आम को दो कप पानी के साथ कुकर में 2  सीटी आने तक या गलने तक पका ले फिर ठंडा होने दे.
·         ठंडा होने पर आम को उसी पानी में मैश करके छिलका और बीज निकल दे और गुदे को अच्छे मैश कर ले, पानी और मिला दे.
·         फिर पुदीना पेस्ट, काला नमक, काली मिर्च, चीनी और भुने जीरे का पाउडर मिला दे.
·         ठंडा करके पिए.

Friday, May 10, 2013

तरबूज शेक- Watermelon Shake

तरबूज शेक- Watermelon Shake


सामग्री (2 लोगो के लिए )

·         1 कप तरबूज (काट के बीज निकला हुआ)
·         1 कप ठंडा दूध
·         2 चम्मच वनीला आइसक्रीम
·         2 चम्मच चीनी
·         2 चम्मच कुटी हुई बर्फ

विधि
·         तरबूज के कुछ टुकड़े छोड़ के सारे तरबूज को मिक्सर में डाल के जूस बना ले, फिर उसमे चीनी और दूध मिला के और चलाए जिससे चीनी पूरी तरह से घुल जाये.
·         अब एक गिलास में पहले तरबूज के टुकडो को बारीक-बारीक काट के डाले फिर उसके ऊपर आइसक्रीम डाले और फिर शेक डाले. ऊपर से एक चम्मच कुटी हुई बर्फ डाल के सर्व करे.


Monday, April 22, 2013

लहसुन वाला रसम Garlic Rasam

लहसुन वाला रसम Garlic Rasam
सामग्री (4 लोगो के लिए)

  • 2 टमाटर
  • 7 लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच उरद दाल
  • 1 छोटा चम्मच मेथी
  • 5-6 करीपत्ता
  • 1 चम्मच हरी धनिया कटी हुई
  • 3 तेल
  • नमक स्वादानुसार
 विधि (How to make rasam)

  • सबसे पहले एक कढाई में एक चम्मच तेल डालकर गरम करे उसमे उरद दाल, जीरा, मेथी, कालीमिर्च और मिर्च दाल के भून ले, और ठंडा होने पर पीस के बारीक पाउडर बना ले.
  • टमाटर को उबाल ले और ठंडा होने पर अच्छे  से मैश करके छान ले.
  • कढाई में दो चम्मच तेल डाल के गरम करे उसमे राई, करी पत्ता और लहसुन का पेस्ट डाल के भूने.
  • उसमे पिसा हुआ मसाला मिलाये और दो मिनट तक भुने.
  • उबले हुए टमाटर और नमक मिला दे और एक कप पानी मिला के उबलने दे. अच्छे से उबलने के बाद गैस बंद कर दे.
  • हरी धनिया से सजा के गरम परोसे.

Friday, April 19, 2013

डोनट – Donuts

डोनट – Donuts

सामग्री
·         मैदा 1 कप
·         यीस्ट 1 चम्मच
·         चीनी 1/3 कप (पिसी हुई आटे में डालने के लिए)
·         नमक 2 चुटकी
·         बेकिंग पाउडर ½ चम्मच
·         बटर 1 बड़ा चम्मच
·         तेल तलने के लिए
·         आधा कप पिसी चीनी ऊपर से लगाने के लिए

विधि
यीस्ट को हलके गुनगुने पानी में भीगा के रख दे.
मैदे को छान ले उसमे बटर, चीनी, नमक, बेकिंग पाउडर, और यीस्ट मिला के मुलायम आटा गूंध ले.
फिर उस आटे की एक बड़ी सी मोटी रोटी बेल ले, और उसे डोनट कटर या फिर किसी ग्लास से गोल काट ले बीच से भी काट के डोनट का शेप बना दे. इसी तरह से सारे डोनट बना ले.
फिर उसे ढक कर करीब चार घंटे के लिए रख दे या फिर जब तक डोनट फूल के दोगने मोटे न हो जाये तब तक उसे रखे.
एक कढाई में तेल गरम करे और डोनट को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल ले.
फिर ऊपर से पिसी हुई चीनी चारो तरफ से लगा दे.
डोनट तैयार है, बच्चो के मनपसंद डोनट छुट्टियों में बना के बच्चो को खिलाये और खुद भी खाए.


Thursday, April 18, 2013

चना दाल वडा – Chana Dal Vada

चना दाल वडा – Chana Dal Vada

सामग्री

·         तलने के लिए तेल
·         चना दाल 1 कप
·         सूखी लाल मिर्च 3-4
·         उरद दाल 1 बड़ा म्मच
·         जीरा  2 छोटे चम्मच
·         लहसुन 3-4 बारीक कटा
·         प्याज 1 कप बारीक कटा
·         पुदीना 4 बड़े चम्मच बारीक कटा
·         करी पत्ता 5-6
·         बारीक कटा हरा धनिया 2 बड़े चम्मच
·         नमक स्वादानुसार
·        
विधि how to make chana daal wada
·         चना दाल, उरद  दाल और लाल मिर्च को 2-3 घंटे के लिए अलग-अलग भिगोकर रख दें।
·         भीग जाने के बाद पानी निकल के अच्छे से धो  ले  
·         2 बड़े चम्मच चना दाल निकालकर अलग रख दे
·         बाकी बची चना दाल को लाल मिर्च, उरद दाल, लहसुन और  जीरा के साथ दरदरा पीस लें
·         अब इस पेस्ट में साबुत चना दाल को मिक्स कर लें
·         इसमें बारीक कटा प्याज, पुदीना, हरा घनिया, करी पत्ता और नमक मिला लें
·         इस मिक्सचर से छोटी – छोटी  पैटी बना लें
·         कढाई में तेल गरम करे, पैटी को डाल के सुनहरा होने तक तल ले, सारी पैटी इसी तरह से तल ले.
·         गरमागरम चना दाल वडा हरी चटनी के साथ, चाय के साथ सर्व करें।

Wednesday, April 17, 2013

हरे मटर का पुलाव – Mater Pulav

हरे मटर का पुलाव – Mater Pulav

सामग्री (2 लोगो के लिए)
·         1 कप बासमती चावल
·         ताजे मटर (या फ्रोजेन) ½ कप
·         लौग 3-4
·         दालचीनी 1" इंच
·         हरी इलाइची  2-3
·         तेज पत्ता   2
·         प्याज़  1 बड़ा (कटा हुआ)
·         हरी मिर्च 2-3 लम्बाई में कटी हुई
·         अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
·         ताजे पुदीना के पत्ते   ¼ कप
·         पानी  2 कप
·         नमक स्वादानुसार


विधि (How to make matar pulav)
·         चावल को साफ करके धोकर एक घंटे के लिए भीगा दे.
·         अब एक कुकर में तेल डालकर गरम करे लौंग, इलाइची, तेजपत्ता, दालचीनी, डाले और पकने   दे. अब कटा हुआ प्याज़ डाले और सुनहरा होने तक भूने, हरी मिर्च भी डाल दे.
·         प्याज़ भूनने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट मिला दे और 2 मिनट तक भूने
·         हरे मटर और पुदीना मिला कर दो मिनट तक और भूने.
·         भीगे हुए चावल मिला कर 2-3 मिनट और भूने.
·         अब दो कप पानी और स्वादानुसार नमक मिला के उबलने दे, एक उबल आने के बाद कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने तक पकाए.
·         कुकर ठंडा होने पर गरमागरम मटर पुलाव अपनी मनपसंद करी या फिर रायता के साथ परोसे और खाए.