Sunday, July 17, 2016

Suji Coconut Ladoo - Sooji Ladoo - Rava Ladoo - सूजी नारियल लड्डू

Thursday, July 14, 2016

वेजिटेबल ओट इडली - Vegetable Oat idli

वेजिटेबल ओट इडली Vegetable Oat idli


सामग्री (for 3-4 servings)
  • कप ओट
  • ½ कप सूजी
  • ½ कप खट्टा दही या 1 कप मट्ठा
  • कप पानी
  • टीएसपी एनो फ्रूट साल्ट
  • ½ कप कद्दूकस करी हुई गाज़र
  • छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस करी हुई
  • बड़ा चम्मच बीन्स बारीक कटी हुई
  • बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 5-6 करी पत्ते बारीक कटे हुए
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल इडली स्टैंड में लगाने के लिए
  

विधि (How to make healthy oat idly with vegetable)


  • ओट को ग्राइंडर में डाल के पाउडर बना ले|
  • ओट और सूजी को किसी बड़े बर्तन में डाल के मिला दे|
  • दही या बटर मिल्क मिला दे पानी मिला के इडली के बैटर जैसा पतला बैटर बना ले|
  • कद्दूकस करी गाज़र, बीन्स, हरी धनिया, करी पत्ते, अदरक, हरी मिर्च डाल के अच्छे से मिला दे|
  • नमक डाल के ढक के 10 मिनट के लिए रख दे|
  • इडली स्टैंड में तेल लगा के चिकना कर ले|
  • इडली स्टीमर में पानी डाल के गरम होने के लिए चढ़ा दे|
  • बैटर में एनो फ्रूट साल्ट डाल के मिक्स करे और तुरंत ही इडली स्टैंड में डाल के सेट करे|
  • स्टैंड को स्टीमर में रख के 12-14 मिनट के लिए स्टीम कर ले|
  • स्टीमर से निकाल के 2-3 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दे फिर चम्मच से इडली निकाल ले|
  • गरम गरम इडली सांभर या फिर नारियल की चटनी के साथ परोसे और खाए|

Friday, July 8, 2016

बिना अंडे की चोकलेट आइसक्रीम – Eggless Chocolate Icecream

बिना अंडे की चोकलेट आइसक्रीम – Eggless Chocolate Icecream

सामग्री
  • ½ कप कोकोया पाउडर
  • ½ कप चीनी (वाइट और ब्राउन)
  • ½ कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1.5 कप व्हिप्पिंग क्रीम
  • 1 टीएसपी वैनिला एक्सट्रेक्ट
  • एक चुटकी नमक



विधि(How to make eggless chocolate icecream at home)
  • कंडेंस्ड मिल्क और क्रीम को मिला के थोड़ी देर फेटे|
  • फिर उसमे कोको पाउडर, नमक, चीनी, वैनिला एक्सट्रेक्ट मिला के एलेक्टिक हैण्ड मिक्सर से फेटे|
  • जब क्रीम गाढ़ी हो जाये और उठाने पर गिरे नहीं तो मिश्रण आइसक्रीम ज़माने के लिए तैयार है|
  • आइसक्रीम ज़माने के बर्तन में डाल के ढक के फ्रीज़र में रख दे 6 - 8 घंटे में आइसक्रीम जम के तैयार हो जाएगी|
  • फ्रीजर से निकालिए और सर्वे करिए|

Thursday, July 7, 2016

गेहूं के आटे के चोकोचिप्स मफिन्स-Wheat Flour Choco Chips Muffins

गेहूं के आटे के चोकोचिप्स मफिन्स-Wheat Flour Choco Chips Muffins


सामग्री (12-14 मफिन्स ले लिए)
  • 1 कप आटा या (आधा आटा और आधा मैदा)
  • 1/3 कप चीनी
  • 1 टीएसपी बेकिंग पाउडर
  • ¼ टीएसपी बेकिंग सोडा
  • 1 अंडा
  • ¼ कप बटर
  • ¼ कप दूध
  • ¼ कप स्माल चोको चिप्स
  • ½ टीएसपी वैनिला एसेंस


विधि (How to make whole wheat flour muffins)
  • ओवन को 180 डिग्री पर प्री हीट कर ले|
  • मफिन्स ट्रे में मफिन्स लाइनिंग लगा के सेट कर ले|
  • आटे में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक मिला के छान ले|
  • एक बड़े बाउल में अंडा डाल के फेटे फिर उसमे चीनी, बटर, दूध, वनिला एसेंस डाल के अच्छे से मिक्स कर दे|
  • अब धीरे धीरे करके आटे को मिलाये और मिक्स करते रहे, सारा आटा मिला के मिक्स कर दे, आटा मिलाने के बाद मिश्रण को ज्यादा फेटना नहीं है|
  • चम्मच से मफिन्स कप में डाल दे, ट्रे को हलके से पटक के सेट कर ले|
  • पहले से प्री हीटिड ओवन में रख के 15-18 मिनट के लिए बेक कर ले, या फिर टूथ पिक डाल के चेक करले अगर वो साफ निकल आये तो मफिन्स पक गए है|
  • ओवन से निकाल के वायर रैक पर रख के ठंडा होने दे|
  • अपनी मनपसंद आइसिंग से सजा के या फिर ऐसे ही सर्व करे|

Vegetable Manchurian वेज मन्चुरियन

Wednesday, July 6, 2016

बटर क्रीम आइसिंग – Butter Cream Frosting for cakes

बटर क्रीम आइसिंग – Butter Cream Frosting for cakes

 
सामग्री
  • 200 ग्राम सॉफ्ट बिना नमक वाला बटर
  • 3 कप आइसिंग शुगर
  • 1 टीएसपी वैनिला एसेंस
  • 1 चुटकी नमक
  • 1 चम्मच दूध
विधि
  • आइसिंग शुगर को छान के अलग रख ले|
  • एक बड़े बाउल में मक्खन ले के एलेक्टिरिक बीटर से फेटे जब मक्खन हल्का और कलर बदल जाये (करीब 8-10 मिनट बाद) उसमे छानी हुए आइसिंग शुगर धीरे धीरे करके मिला दे|
  • दूध की कुछ बूंदे डाल के बीटर से फेटे|
  • नमक, वैनिला एसेंस मिला दे और एक बार अच्छे से फेट दे|
  • पाइपिंग बैग में नोज़ल डाल के सेट करे और किसी गिलास में पाइपिंग बैग को रख के आइसिंग भर दे, अगर कोई कलर मिलाना चाहते है हो आइसिंग बैग में कलर लगा दे और फिर आइसिंग बैग में आइसिंग भर दे|
  • केक या फिर कप केक्स के ऊपर 90 डिग्री में पकड के हलके से प्रेशर दे कर आइसिंग करे और केक का मजा ले|
  • बची हुई आइसिंग को आप फ्रिज में 2 महीने तक स्टोर करके रख सकते है| जब भी आइसिंग करनी हो बस फ्रिज से निकालिए , एक बार बीटर से फेट कर फिर से उसे करिए|

Monday, July 4, 2016

एप्पल मफिन्स ओट की टॉपिंग के साथ - Apple Muffins with streusel topping

एप्पल मफिन्स ओट की टॉपिंग के साथ - Apple Muffins with streusel topping

सामग्री
  • कप मैदा
  • ½ टीएसपी बेकिंग पाउडर
  • ¼ टीएसपी बेकिंग सोडा
  • ¼ टीएसपी नमक
  • ¼ कप बटर
  • ¼ कप चीनी
  • ¼ कप ब्राउन चीनी
  • अंडा
  • ½ टीएसपी वैनिला एसेंस
  • ¾ कप बारीक कटे हुए सेब के टुकड़े
  • ½ कप कद्दूकस करा हुआ सेब
टॉपिंग के लिए
  • 25 ग्राम बटर
  • 20 ग्राम मैदा
  • बड़े चम्मच ओट
  • 20 ग्राम चीनी
  • 55 ग्राम ब्राउन चीनी
  • ½ टीएसपी दालचीनी का पाउडर
  • एक चुटकी नमक



विधि (How to make Apple Muffins with streusel topping)

  • मैदे में बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक मिला के छान ले|
  • एक बड़े बाउल में अंडा, बटर, चीनी डाल के फेट के स्मूथ पेस्ट बना ले, वैनिला एस्सेस मिला दे|
  • कटे हुए सेब और कद्दूकस करे हुए सेब भी डाल के मिला दे|
  • छाना हुआ मैदा धीरे धीरे करके मिलाये और अच्छे से मिक्स कर दे|
  • ओवन को 180 डिग्री पर प्री हीट कर ले|
  • टॉपिंग की सामग्री एक बाउल में डाल के मिला ले|
  • मफिन्स ट्रे में लाइनिंग लगा के सेट करे और चम्मच से केक का मिश्रण डाल दे|
  • ऊपर से टॉपिंग छिड़क दे|
  • ओवन में ट्रे को रख के 18-20 मिनट के लिए बेक कर ले|
  • ट्रे को बाहर निकाल के केक को बाहर निकाल के वायर रैक पर रख के ठंडा होने दे|
  • ठंडा होने के बाद सर्वे करे|