Thursday, April 7, 2016

Sabudana Vada - साबूदाना वडा (उपवास के लिए)

Wednesday, April 6, 2016

कुट्टू की खिचड़ी - Kuttu ki Khichdi (buck wheat khichdi)

कुट्टू की खिचड़ी - Kuttu ki Khichdi (buck wheat khichdi)
सामग्री(for 2 servings)
  • 1 कप कुट्टू (buckwheat)
  • 2 आलू (छोटे टुकडो में कटे हुए)
  • 2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1 कप मिलीजुली सब्जियां (गाजर, लौकी)
  • 2 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने (भुने हुए)
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस करी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक (सेंधा नमक)
  • 2 कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक करी हुई)
विधि(how to make the kuttu khichdi)
  • कुट्टू को साफ़ करके पानी में आधे घंटे के लिए भिगो के रख|
  • एक कूकर में तेल डाल के गर्म करे हरी मिर्च और अदरक डाल के कुछ सेकंड तक भुने, कटे हुए आलू और सब्जियां डाल के फ्राई करे|
  • टमाटर डाल के गलने तक पकाए फिर भीगा हुआ कुट्टू डाल के 1-2 मिनट तक भूने|
  • पानी और नमक डाल के कुकर का ढक्कन बंद कर दे|
  • एक सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाए|
  • गैस बंद करके कुकर को ठंडा होने दे कुकर खोल के हरी धनिया मिला दे|
  • ऊपर से नीबू का रस और भुनी हुई मूंगफली डाल के तुरंत ही परोसे| 

Monday, April 4, 2016

काजू और मखाने की करी - Cashew Makhana Curry

काजू और मखाने की करी - Cashew Makhana Curry

 

 

 

 

 

सामग्री

  • 1 कप मखाना 
  • 2 बड़े चम्मच काजू
  • ½ कप दूध
  • 1 छोटा चम्मच अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट
  • ½कप टमाटर का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
  • ½ कप ताज़ी मलाई या क्रीम
  • ½ कप ताजा दही
  • ½ चम्मच काली मिर्च का पाउडर
  • स्वादानुसार नमक (सेंधा नमक)
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
  • ½ चम्मच तेल या घी
विधि (how to make makhana kaju curry for vrat or upwas)
  • काजू को दूध में डाल के आधे घंटे के लिए भिगो दे, फिर पीस के बारीक पेस्ट बना ले|
  • ½ चम्मच तेल या घी को कढाई में डाल के गरम करे, मखाने डाल के करारा होने तक भून के निकाल ले.
  • बाकी का बचा हुआ तेल डाल के गरम करे, अदरक मिर्च का पेस्ट डाल के भूने, टमाटर का डाल के भूने तेल अलग होने तक भूने.
  • पिसा हुआ काजू का पेस्ट डाल के 1-2 मिनट तक भूने|
  • फेटा हुआ दही डाल के लगातार चलते हुए 1-2 मिनट तक भूने, एक कप पानी और भूने हुए मखाने डाल के 4-5 मिनट तक पकने दे|
  • नमक, गरम मसाला और कटी हुई अदरक डाल के अच्छे से मिला दे|
  • गैस बंद करके हरी धनिया से सजा के गरम गरम कूटू की पूरी के साथ परोसे|

Thursday, March 31, 2016

मैंगो मस्तानी – Mango Mastani

मैंगो मस्तानी – Mango Mastani
सामग्री (for 3-4 servings)
  • 2-3 बड़े साइज़ के आम
  • 1 कप छोटे टुकडो में कटे हुए आम
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच काजू बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 2 बड़े चम्मच टूटी फ्रूटी
  • 3-4 चम्मच आइस क्रीम (मैंगो या वनीला)
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 कप फुल क्रीम मिल्क
  • 5-6 आइस क्यूब
विधि (How to make mango mastani at home)
  • आम को काट के ब्लेंडर में डाल दे, उसमे दूध, चीनी और आइस क्यूब डाल के अच्छे से स्मूथ होने तक ब्लेंड कर ले|
  • एक लम्बे कांच के गिलास में आम के कटे हुए कुछ टुकड़े डाले उसके ऊपर ¾ गिलास तक ब्लेंड करे हुए आम को डाल दे|
  • एक बड़ा चम्मच आइस क्रीम ऊपर से डाले, फिर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी डाले|
  • कटे हुए आम के टुकड़े डाल के तुरंत ही खाए और खिलाये|

Wednesday, March 30, 2016

चना दाल और कद्दू की सब्जी -Chana dal Pumpkin Curry

चना दाल और कद्दू की सब्जी -Chana dal Pumpkin Curry
सामग्री (for 3-4 servings)
  • 2 कप छोटे टुकडो में कटा हुआ हरा कद्दू
  • ½ कप चना दाल
  • 1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया
  • 1 चुटकी हींग
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ चम्मच हल्दी
  • ½ चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 कप पानी
विधि (How to make chana dal pumpkin curry)
  • कच्चे कद्दू को छोटे छोटे टुकडो में काट के अलग रख ले|
  • दाल को धोकर पानी में 30 मिनट के लिए भिगो के रख दे|
  • एक कुकर में तेल डाल के गरम करे जीरा डाल के चटकाए फिर हींग डाल दे|
  • प्याज़ डाल के गुलाबी होने तक भूने, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कुछ देर भूने|
  • टमाटर और सूखे मसाले डाल के तेल अलग होने तक भूने|
  • कद्दू और दाल डाल के 2-3 मिनट तक भूने|
  • नमक और पानी डाल के कुकर का ढक्कन बंद कर के 4-5 सीटी आने तक पकाए|
  • फिर आंच धीमी करके 3-4 मिनट तक पकाए| गैस बंद करके कुकर का प्रेशर निकलने दे|
  • कुकर खोल के देखे अगर सब्जी पतली लगे तो थोड़ी देर कुकर खोल के तेज आंच पर पानी सुखा ले|
    • हरी धनिया से गार्निश करके गरम गरम रोटी और चावल के साथ परोसे|

Monday, March 28, 2016

अरबी के कटलेट - Arbi Cutlets

अरबी के कटलेट - Arbi Cutlets

सामग्री (for 3-4 servings)
  • 300 ग्राम अरबी (15-16
  • 1 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
  • 1 चम्मच भुने जीरे का पाउडर
  • ½ चम्मच आमचूर पाउडर
  • 2 चम्मच चाट मसाला
  • 2 चम्मच नीबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक (व्रत के लिए सेंधा नमक)
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • परोसने के लिए हरी धनिया या सोंठ की चटनी
सामग्री(How to make arbi cutlet for navratri vrat)
  • अरबी को पानी से अच्छे से दो तीन बार धो ले जिससे साड़ी मिटटी साफ हो जाये|
  • प्रेशर कुकर में या भी किसी पतीले में पानी के साथ अच्छे से पक जाने तक उबाल ले|
  • पकी हुई अरबी का छिलका निकाल दे|
  • एक एक अरबी हाथ में लेकर हथेली पर रख के दूसरी हथेली से दबा के चपटा कर ले| सारी अरबी ऐसे ही चपरी कर के रख ले|
  • अब किसी नॉन स्टिक तवे या पैन में तेल डाल के गरम करे अरबी डाल के धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक ले| सारी अरबी इसी तरह से सेक के निकाल ले|
  • सारे मसाले और नमक अरबी में डाल के मिला दे| ऊपर से नीबू का रस और हरी धनिया डाल के गरम गरम अरबी के कटलेट हरी चटनी या फिर इमली की खट्टी मीठी चटनी के साथ परोसे| 

Thursday, March 24, 2016

वेजिटेबल तहरी- Vegetable Tehri

वेजिटेबल तहरी- Vegetable Tehri











सामग्री (for 3-4 servings)
  • 2 कप चावल
  • 2 कप मिली जुली सब्जियाँ कटी हुई (गोभी, मटर, गाजर, आलू)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ) 
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ी इलाइची
  • 3-4 लौंग
  • 2 तेज पत्ते
  • 1 चुटकी हींग
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 4 कप पानी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
परोसने के लिए
  • घी
  • हरी चटनी
  • पापड़
  • रायता
विधि (How to make vegetable taheri )
  • चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दे|
  • सब्जियों को छोटे छोटे टुकडो में काट ले|
  • कुकर में तेल डाल के गरम करे, हींग, जीरा बड़ी इलाइची, तेज पत्ता और दालचीनी डाल के पकाए|
  • प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कुछ देर भूने, टमाटर डाल के गलने तक पकाए|
  • सब्जियां डाल के कुछ देर भूने चावल और सारे मसाले डाल के कुछ मिनट तक भूने|
  • नमक और पानी डाल के कुकर का ढक्कन बंद कर दे|
  • एक सीटी आने के बाद गैस बंद करदे और कुकर की भाप निकलने के बाद कुकर को खोले|
  • अच्छे से मिला के सर्विंग प्लेट में डाले, ऊपर से एक चम्मच घी डाले, हरी धनिया और अदरक से सजा के हरी चटनी, पापड़ और रायते के साथ परोसे और खाए|