Sunday, February 14, 2016

गाजर का हलवा - Gajar Ka Halwa

Wednesday, February 10, 2016

बेसन का चीला – Besan ka Chilla

बेसन का चीला – Besan ka Chilla











सामग्री
  • 1 कप बेसन  
  • ½ कप दही  
  • ½ कप पानी  
  • ½ छोटा चम्मच नमक  
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर  
  • 1 हरी मिर्च नारीक कटी हुई  
  • 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट  
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
  • ¼ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर  
  • सेकने के लिए घी



विधि (How to make besan ka chilla)
  • बेसन को छान के किसी बड़े बर्तन में निकाल ले.
  • दही में आधा कप पानी मिला के पतला कर ले .
  • बेसन में दही मिला के अच्छे से फेटे और पतला बैटर बना ले.
  • घी छोड़ के बाकी चीजे डाल के अच्छे से मिला दे.
  • नॉन स्टिक तवा या पैन गरम करे, एक बड़ा चमचा बैटर डाल के गोल फैला दे. चारो तरफ से घी डाल के धीमी आंच पर करारा होने तक सेके, पलट के दूसरी तरफ भी घी डाल के सेक ले.
  • सारे बैटर से इसी तरह से चीले बना ले, गरम गरम चीले हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसे.


Monday, February 8, 2016

GulabJamun - गुलाबजामुन

मसाला अजवायन पूरी – Masala Ajwain Poori

मसाला अजवायन पूरी – Masala Ajwain Poori







सामग्री
  • 2 कप आटा
  • ½ कप सूजी
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच अजवायन
  • 1 छोटा चम्मच तिल
  • 1 चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल



विधि (How to make masala ajwain poori)
  • आटे और सूजी को मिला के किसी बड़े बर्तन में डाल ले.
  • आटे में हल्दी, मिर्च पाउडर, तिल, कसूरी मेथी, अजवायन और नमक डाल के अच्छे से मिक्स कर दे.
  • एक बड़ा चम्मच तेल डाल के अच्छे से मिला दे फिर पानी डाल के थोडा कड़ा आटा गूँथ ले.
  • आटे को हलके गीले कपडे से ढक के 30 मिनट के लिए अलग रख दे.
  • आधे घंटे के बाद आटे की लोई बना ले, छोटी छोटी पूरी बेल के रख ले.
  • कढाई तेल डाल के गरम करे, गरम तेल में पूरी करारी और सुनहरी होने तक तल ले.
  • गरम गरम पूरी अचार और आलू की सब्जी के साथ परोसे.
  •  


                                                    

Thursday, February 4, 2016

कश्मीरी पनीर टिक्का मसाला- Kashmiri Paneer Tikka Masala

कश्मीरी पनीर टिक्का मसाला- Kashmiri Paneer Tikka Masala








सामग्री (for 4-5 servings)

  • 300 ग्राम पनीर 
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • 1 -1 लाल और हरा शिमला मिर्च (बड़े टुकडो में कटा हुआ)
  • 1 बड़ा प्याज़ (बड़े टुकडो में कटा हुआ)
  • 1 बड़ा टमाटर (कटा हुआ)
  • ¼ कप ताज़ी क्रीम
  • ¼ कप बादाम (भीगे और चिल्का निकाले  हुए)
  • ¼ कप किशमिश  
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 समूची लाल मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच घी या बटर
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  
  • स्वादानुसार नमक


मेरिनेट करने की सामग्री
  • ½ कप दही
  • ½ चम्मच गरम मसाला
  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
  • स्वादानुसार नमक



विधि (How to make Kashmiri paneer tikka masala)


    Wednesday, February 3, 2016

    मटर पनीर कटलेट – Matar Paneer Cutlate


    मटर पनीर कटलेट – Matar Paneer Cutlet







    सामग्री (3-4 servings)

    • 2 कप उबले और मसले हुए मटर
    • 1 कप उबले और मसले हुए आलू
    • ½ कप पनीर (कद्दूकस करा हुआ)
    • ½ कप प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
    • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया(बारीक कटा हुआ)
    • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    • 1 छोटा चम्मच राई का पेस्ट
    • ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
    • स्वादानुसार नमक
    • 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर
    • 2 बड़े चम्मच मक्खन



    विधि (How to make matar paneer cutlet)
    • उबले हुए मटर और आलू में प्याज़, हरी मिर्च, हरी धनिया, काली मिर्च का पाउडर, राई का पेस्ट, और नमक मिला दे.
    • आधा कॉर्न फ्लौर मिला के अच्छे से गूंध ले
    • नीबू के आकार के गोले बना ले.
    • हर गोले के बीच में थोडा थोडा पनीर भर के गोल चौकोर, या तिकोने आकार की टिक्की बना ले.
    • बचे हुए कॉर्न फ्लौर को एक प्लेट में फैला ले हर टिक्की को कॉर्न फ्लौर में लपेट ले.
    • तवे को गरम करे बटर डाल के टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेक ले.
    • गरम गरम कटलेट हरी चटनी या सॉस के साथ परोसे और खाए. 


    Tuesday, February 2, 2016

    वेजिटेबल पालक करी- Mix Veg Palak Curry

    वेजिटेबल पालक करी- Mix Veg Palak Curry

    सामग्री (3-4 servings)







    • 2 कप पालक (उबली हुई)
    • 1 कप गोभी के टुकड़े
    • ½ गाजर के टुकड़े
    • ½ कप बीन्स के टुकड़े
    • 1 कप टमाटर (बारीक कटा हुआ)
    • ½ कप प्याज़ बारीक कटा हुआ
    • 1 चम्मच अदरक (कद्दूकस करा हुआ )
    • 1 चम्मच लहसुन (कद्दूकस करा हुआ)
    • ½ छोटा चम्मच जीरा
    • 1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
    • 3 हरी मिर्च
    • 1 बड़ा चम्मच फ्रेश क्रीम
    • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1 ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 2 बड़े चम्मच तेल
    • स्वादानुसार नमक



    विधि (How to make mix veg palak curry)
    पालक को एक हरी मिर्च के साथ पीस के पेस्ट बना ले.
    बाकी सब्जियों को उबाल ले.
    एक कढाई में एक चम्मच तेल डाल के गरम करे दालचीनी डाल के भुने फिर  अदरक लहसुन डाल के भूने, फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने.
    पालक और हरी मिर्च वाला पेस्ट और नमक डाल के 3-4 मिनट तक भूने. क्रीम डाल के अच्छे से मिला दे और गैस बंद कर दे.
    एक दूसरी कढाई में बचा हुआ तेल डाल के गरम करे जीरा डाल के चटकाए, टमाटर और नमक डाल के गलने तक पकाए.
    उबली हुई सब्जियाँ डाल के 2-3 मिनट तक भूने. लाल मिर्च, गरम मसाला डाल के कुछ देर भूने.
    पकी हुई सब्जी में पका हुआ पालक मिला दे.

    गैस बंद करके हरी धनिया से गार्निश करे. गरम गरम पालक वेजिटेबल रोटी या पराठो के साथ परोसे.