Wednesday, October 3, 2018
Wednesday, September 19, 2018
ढाबे वाली मटर पनीर की सब्जी Dhabewali Matar Paneer
ढाबे वाली मटर पनीर की सब्जी Dhabewali Matar Paneer


सामग्री
- 200 ग्राम पनीर
- 1 कप ताजे या फ्रोजेन मटर
- 3 मध्यम साइज़ के प्याज़ (बारीक कटे हुए)
- 3 मध्यम साइज़ के टमाटर
- 3-4 लहसुन की कलियाँ
- ½ इंच अदरक
- 1-2 हरी मिर्च
- 7-8 काजू
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- 1 चुटकी हींग
- ½ चम्मच जीरा
- 1 तेज पत्ता
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 3 बड़े चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच घी या बटर
- स्वादानुसार नमक
- 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)





टमाटर, अदरक, लहसुन और काजू को मिला के बारीक पीस के पेस्ट बना ले|
कढ़ाई में तेल और बटर या घी डाल के गरम करे, तेल में जीरा, हीन्घ, तेज पत्ता डाल के भूने|
बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, गरम मसाला छोड़ के सारे मसाले डाल दे एक
चम्मच पानी डाल के मसाले को 2-3 मिनट तक भूने|

पिसा हुआ पेस्ट और नमक मिला के धीमी आंच पर तेल अलग होने तक पकाए| मटर मिला के 2-3 तक भूने|



कसूरी मेथी, गरम मसाला और 2 कप पानी डाल दे पनीर डाल के ढक्कन बंद करके 5-6 मिनट तक पकाए|
हरी धनिया से गार्निश करके नान, रोटी या पराठे के साथ सर्व करे|
Sunday, September 16, 2018
Wednesday, September 12, 2018
Monday, September 10, 2018
बिना चीनी के ड्राई फ्रूट मोदक Instant sugar free Dry Fruit Modak
बिना चीनी के ड्राई फ्रूट मोदक Instant sugar free Dry Fruit Modak

सामग्री
- 1 कप खजूर (बारीक कटे हुए)
- 1 कप मिले जुले मेवे (काजू बादाम किशमिश)
- 1 कप नारियल का बुरादा
- ½ चम्मच घी
विधि (How to make sugar free dryfruit modak for Ganesh Chaturthi)

एक पैन में घी डाल के गर्म करे घी में मेवे डाल के हल्का सा भून ले| ठंडा करे फिर दरदरा पीस ले|


उसी पैन में खजूर डाल के गरम करे, फिर दरदरी पिसी मेवा, गरी का बुरादा डाल के अच्छे से मिलाये|

गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दे|

ठंडा होने के बाद मोदक के मोल्ड में डाल के मोदक बना ले|

ये मोदक 10-12 दिनों तक रख के खा सकते है|
Thursday, September 6, 2018
Friday, August 31, 2018
मथुरा पेडा Mathura Peda
मथुरा पेडा Mathura Peda

सामग्री
- 200 ग्राम खोया
- 125 ग्राम बूरा चीनी (तगार)
- 1 बड़ा चम्मच घी
- ¼ कप दूध
विधि (How to make Mathura Peda at home)
- कढ़ाई में आधा घी डाल के खोया डाल दे और धीमी आंच पर भूरा होने तक भूने, 2 बड़े चम्मच दूध मिला के थोड़ी देर दूध सूखने तक भूने|
- एक बड़ा चम्मच बूरा चीनी बचा के अलग रख ले| जब खोया ठंडा हो जाये तो उसमे बूरा चीनी डाल के मिला दे|
- अगर बहुत सूखा लगे तो एक चम्मच दूध और मिला के पेडा बना ले| बचे हुए चीनी के बूरे में पेडे को अच्छे से रोल कर के अलग रखते जाये|
- मथुरा पेडा तैयार है सर्व करे|
Subscribe to:
Posts (Atom)
