Saturday, September 24, 2016

गेहूं के आटे की जीरा कूकीज - Whole Wheat Flour Jeera Cookies

गेहूं के आटे की जीरा कूकीज - Whole Wheat Flour Jeera Cookies

सामग्री
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • ½ बिना नमक वाला मक्खन (फ्रिज से बाहर रखा हुआ)
  • ¼ कप पिसी चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा (हल्का भुना हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • ¼ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 चम्मच दूध
विधि (How to make whole wheat flour jeera cookies at home)
  • मक्खन और चीनी को पाउडर को मिला के बीटर से अच्छे से फेट ले|
  • आटे को छान ले उसमे नमक, बेकिंग पाउडर मिला दे और फिर मक्खन और चीनी वाले मिश्रण में डाल के मिला दे|
  • भुना हुआ जीरा भी मिला दे, फिर हाथो से अच्छे से गूँथ ले, अगर आटा फट रख है तो एक चम्मच दूध मिला के गूँथ ले|
  • सूखा आटा लगा के ¼ इंच पतला बेल ले, फिर कुकी कटर से या फिर चाक़ू से अपने मनपसंद आकार की कूकीज काट ले|
  • कूकीज को बेकिंग ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगा के रख दे|
  • ओवन को 170 डिग्री पर प्री हीट करले, फिर कूकीज वाली ट्रे रख के 15 मिनट के लिए बेक कर ले| कूकीज हल्की सुनहरी हो जानी चाहिए, नहीं तो 2-3 मिनट और पका ले|
  • ओवन से बाहर निकाल के ठंडा होने दे, पूरी तरह से ठंडा होने के बाद चाय के साथ खाए और खिलाये| बची हुई एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे|

Thursday, September 22, 2016

चीकू (सपोटा) आइसक्रीम - Chikoo Icecream- Sapota Icecream

चीकू (सपोटा) आइसक्रीम Chikoo Ice cream- Sapota Ice cream

सामग्री
  • ½ कप व्हिप्पिंग क्रीम
  • ¼ कप मीठा कंडेंस्ड मिल्क
  • 1 कप चीकू पिसा हुआ (पेस्ट)
  • ½ कप चीकू बारीक टुकडो में कटा हुआ
  • ½ टीएसपी वैनिला एसेंस
विधि (How to make natural flavour chikko icecream at home)
  • प्यूरी बनाने के लिए सबसे पहले चीकू को छील के बीज निकाल दे और उसको ब्लेंडर में डाल के ब्लेंड करले|
  • व्हिप्पिंग क्रीम को किसी गहरे बाउल में डाल के एलेक्टिरिक ब्लेंडर से या फिर हैण्ड ब्लेंडर से फेटे जब क्रीम गाढ़ी और क्रीम में पीक बनने लगे (जब क्रीम को ब्लेंडर से उठाये तो क्रीम गिरे नहीं) तो उसमे कंडेंस्ड मिल्क और वैनिला एसेंस डाल के एक बार और फेट ले|
  • क्रीम को एयर टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दे, 2-3 घंटे के बाद निकाल के क्रीम में चीकू की प्यूरी और कटे हुए चीकू के टुकड़े मिला के चम्मच से फेट दे और फिर से ढक्कन बंद करके फ्रीजर में जमने के लिए रख दे|
  • 6-8 घंटे के बाद आइसक्रीम पूरी तरह से जम के तैयार हो जाएगी, फ्रीजर से निकाल के सर्विंग बाउल में निकाले और ऊपर से कटे हुए ठन्डे चीकू से सजा के तुरंत ही खाए और खिलाये|
नोट : इसी तरह से किसी भी फ्रूट को क्रीम में मिला के आइसक्रीम बना सकते है, फलो सी बनी आइसक्रीम बहुत ही स्वादिस्ट और नेचुरल स्वाद की होती है| (खरबूजा, सीताफल, आम, और नारियल से भी इसी तरह से आइसक्रीम बना सकते है)

Wednesday, September 21, 2016

शहद वाले चिली पोटैटो - Honey Chilli Potatoes

शहद वाले चिली पोटैटो - Honey Chilli Potatoes


सामग्री (for 2 servings)
  • लम्बे मध्यम आकार के आलू         
  • मध्यम आकार का शिमला मिर्च (चौकोर टुकडो में कटा हुआ)
  • बड़े चम्मच हरा प्याज़ (बारीक कटा हुआ)   
  • बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर (अरारोट)
  • बड़े चम्मच मैदा
  • छोटे चम्मच सफ़ेद तिल      
  • छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर     
  • हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई)
  • छोटे चम्मच शहद
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर   
  • छोटा चम्मच लहसुन (बारीक कटे हुए)
  • छोटा चम्मच सोया सॉस    
  • छोटा चम्मच टोमेटो सॉस     
  • बड़ा चम्मच तेल
  • तलने के लिए तेल     
  • स्वादानुसार नमक
विधि(How to make restaurant style honey chilli potatoes)
  • आलू को पलते लम्बे टुकडो में काट ले (फ्रेंच फ्राइज की तरह) बहुत पतला नहीं काटना है|
  • काट के ठन्डे में पानी में डालते जाए, इससे आलू का कलर नहीं बदलेगा|
  • एक बड़े बर्तन में पानी गरम होने के लिए गैस पर चढ़ा दे| जब पानी उबलने लगे तो उसमे कटे हुए आलू डाल दे| आलू को आधा पक जाने तक ही पकाना है, पूरी तरह से नहीं पकाना है, हाथ से दबा के देखे तो आलू टूटना नहीं चाहिए|
  • आलू को पानी से निकाल ले, और पानी को फेक दे| आलू को किसी फैले बर्तन में फैला के रख दे जिससे वो ठन्डे हो जाये|
  • किसी दूसरे बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लौर, नमक, लालमिर्च पाउडर और ½ चम्मच तेल मिला ले| पके हुए आलू को इसमें डाल के अच्छे से मिला दे, जिससे आलू में मसाला पूरी तरह से लिपट जाये| (हलके हाथो से मिलाये आलू टूटने नहीं चाहिए)
  • अब कढाई में तेल डाल के गरम करे तेज आंच में गरम तेल में आलू डाल के सुनहरा और करारा होने तक तल के टिश्यू पेपर पर निकाल ले जिससे अतरिक्त तेल पेपर सोख ले|
  • एक बार में थोड़े थोड़े आलू डाल के ही तले नहीं तो आलू एक दूसरे में चिपक जायेंगे|
  • जब सारे आलू तल जाये| तो एक नॉन स्टिक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे और तेल में कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, फिर शिमला मिर्च और हरी मिर्च भी डाल के भूने|  
  • सोया सॉस, टोमेटो सॉस नमक, काली मिर्च, नमक और शहद डाल के मिला दे|
  • तले हुए आलू डाल के अच्छे से मिला दे जिससे सॉस अच्छे से सब तरफ लग जाये|



  • गैस बंद कर दे और सफ़ेद तिल और हरे प्याज़ से गार्निश करे| गरम गरम हनी चिल्ली पोटैटो सर्वे करे और खाए|

Friday, September 16, 2016

कंडेंस्ड मिल्क – Condensed Milk

कंडेंस्ड मिल्क – Condensed Milk



सामग्री

  • ½लीटर दूध (फुल क्रीम या टोंड)
  • ½कप चीनी (100 ग्राम)
  • ¼छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

विधि (how to make perfect condensed milk at home)

  • दूध को किसी गहरे भारी तले के बर्तन में उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दे|
  • दूध गरम हो जाये तो उसमे चीनी मिला दे, गैस बहुत ही धीमी रखे और दूध को गाढ़ा होने दे|
  • दूध में बेकिंग सोडा भी मिला दे जब दूध गाढ़ा हो के आधा रह जाये तो गैस बंद करदे|
  • ठंडा होने के बाद दूध और गाढ़ा हो जाता है|
  • जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाये तो किसी एयर टाइट जार में भर के फ्रिज में रख दे इसे एक महीने तक रख के प्रयोग में ला सकते है|
  • जब भी जरुरत हो फ्रिज से निकाले और प्रयोग करे|
  • इसे आप किसी भी तरह की मिठाई या भी केक बनाने के लिए प्रयोग में ला सकते है|

Wednesday, September 14, 2016

बिना अंडे की मयोनीस Eggless Mayonnaise

बिना अंडे की मयोनीस  Eggless Mayonnaise


सामग्री
  • 200 ग्राम फ्रेश क्रीम ठंडी (अमूल फ्रेश क्रीम)
  • ¼ कप ओलिव आयल या रिफाइंड तेल
  • ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
  • ½ चम्मच पीली सरसों का पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चीनी का पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 छोटे चम्मच सफ़ेद सिरका (विनेगर)
विधि(how to make eggless mayonnaise at home)
  • किसी बड़े गहरे बाउल में सारी सामग्री डाल के इलेक्ट्रिक हैण्ड ब्लेंडर से फेटे जब क्रीम गाढ़ी हो जाये तो फेटना बंद कर दे मेयोनीस तैयार है|
  • अगर आपके पास हैण्ड ब्लेडर नहीं है तो मिक्सर के जार में सारी चीज़े डाल के फेटे जैसे ही क्रीम गाढ़ी होने लगे फेटने बंद करदे नहीं तो क्रीम और पानी अलग हो जायेगा| मेयोनीस तैयार है|
  • एयर टाइट डिब्बे में रख के फ्रिज में रख दे एक हफ्ते तक फ्रिज में रख के खा सकते है|

Monday, September 12, 2016

चीनी का बूरा या तगार - Tagar or Boora Cheeni Recipe

चीनी का बूरा या तगार - Tagar or Boora Cheeni Recipe


सामग्री
  • 3 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 2 छोटे चम्मच घी
विधि (how to make bura sugar for laddu or peda at home)
  • एक गहरी कढाई में पानी डाल के गरम करे, चीनी डाल के घुलने तक लगातार चलाते रहे, जब चीनी घुल जाये तो घोल की दो तार की चाशनी बनने तक उबलने दे|
  • जब चाशनी कढाई के किनाने पर जमने लगे और सफ़ेद दिखने लगे तो उसमे घी मिला दे और गैस बंद करदे, और चाशनी को लगातार चलाते रहे|
  • 5-6 मिनट चलाने के बाद दाने अलग होने लगेंगे, कढाई के चारो तरफ से घुरच घुरच के सारी चीनी निकाल ले| बूरा चीनी तैयार है| जब भी लड्डू या पेड़ा बनाये उसमे डाले, बूरा चीनी से उसका स्वाद और बढ़ जायेगा|
  • बचा हुआ बूरा एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे| इसे आप 2-3 महीनो तक रख के प्रयोग में ला सकते है|