Tuesday, January 12, 2016

गाज़र वाले चावल – Carrot Rice

गाज़र वाले चावल – Carrot Rice









सामग्री (2-3 लोगो के लिए)



  • 1 कप बासमती या कोई भी चावल
  • 1 कप गाजर (कद्दूकस करी हुई)
  • ½ कप प्याज (स्लाइस में कटा हुआ)
  • 2 चम्मच घी या तेल
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 2-3 लौंग
  • 1-2  हरी इलाइची
  • 2 हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई)
  • 2 कप गरम पानी

  •  

विधि  (How to make carrot rice)
  • चावल को धो कर 1 घंटे के लिए भिगो दे.
  • एक कुकर में तेल या घी डाल के गरम करे, जीरा, सौंफ, दालचीनी, लौंग, इलाइची डाल के कुछ देर भूने.
  • प्याज डाल के सुनहरा होने तक भुने.
  • हरी मिर्च और कद्दूकस करी हुई गाज़र डाल के कुछ मिनट के लिए भूने.
  • भीगा हुआ चावल डाल के 2-3 मिनट तक भूने.
  • गरम पानी और नमक डाल के कुकर का ढक्कन बंद कर दे.
  • दो सीटी आने के बाद गैस बंद करदे और भाप निकल जाने के बाद कुकर खोल के गाजर वाले चावल रायते और चटनी के साथ परोसे.

for more recipes :www.kalchul.com



Thursday, January 7, 2016

स्टफ्ड मीठा शाही पराठा- Stuffed Sweet Shahi Paratha


स्टफ्ड मीठा शाही पराठा- Stuffed Sweet Shahi Paratha










सामग्री (4 पराठो के लिए)
  • ½ कप मैदा
  • 1 कप आटा
  • ½ कप घी
  • ½ कप मावा
  • ½ कप ताज़ा पनीर
  • ½ कप पिसी चीनी
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • ½ कप बारीक कटा हुआ बादाम, काजू और पिस्ता



विधि (How to make sweet stuffed shahi paratha)
  • आटे और मैदे में 2 बड़े चम्मच घी मिला के हलके गुनगुने पानी से मुलायम आटा गूँथ ले.
  • मैदे और पनीर को कद्दूकस कर ले उसमे चीनी इलाइची पाउडर और कटे हुए मेवे मिला दे.
  • आटे से 8 बाराबर की लोई बना ले हर लोई को छोटी पूरी के आकार का बेल ले.
  • भरावन को भी चार भागो में बाँट ले.
  • एक पूरी ले उसके ऊपर एक भाग भरावन का फैला दे. उसके ऊपर दूसरी पूरी रख के हर तरफ से दबा के चिपका दे. फिर हलके हाथो से थोडा बड़ा बेल ले.
  • तवा गरम करे उसपर थोडा घी या तेल डाल दे फिर बेला हुआ पराठा डाल दे. धीमी आंच पर दोनों तरफ घी लगा के सुनहरा होने तक सेक ले.
  • इसी तरह से बेल के सारे पराठे सेक ले. हलके ठन्डे होने के बाद परोसे.


Wednesday, January 6, 2016

कश्मीरी राजमा- Kashmiri Rajma


कश्मीरी राजमा- Kashmiri Rajma







सामग्री (for 4-5 servings)
  • 1 कप छोटा कश्मीरी राजमा
  • 1 छोटा चम्मच खाने वाला सोडा
  • 1 हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई)
  • 2-3 बड़े चम्मच घी या तेल   
  • 2 चुटकी हींग  
  • 1 ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 ½ छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
  • ½ कप दही
  • 1 ½ छोटा चम्मच गरम मसाला  
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर  
  • 1 ½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट  
  • स्वादानुसार नमक   
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई


विधि (How to make Kashmiri Rajma)
  • राजमा को खाने वाला सोडा मिला के पानी में रातभर या फिर 8 घंटे के लिए भीगा दे.
  • भीगा हुआ पानी फेक दे और साफ पानी डाल के कुकर में राजमा गलने तक पका ले.
  • उबला हुआ राजमा पानी से छान के अलग रख दे और पानी भी अलग रख ले.
  • एक कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे. हींग और जीरा डाल के चटकाए.
  • हरी मिर्च डाल के कुछ सेकंड भुने.
  • धनिया पाउडर, सोंठ पाउडर, दही, अदरक का पेस्ट डाल के लगातार चलाते हुए भूने. (मसाले को लगातार चलाते हुए भूने नहीं तो दही में गुल्थिया पड़ जाएँगी)
  • तेल अलग होने तक भूने  फिर राजमा, लाल मिर्च पाउडर डाल के 3-4 मिनट तक और भूने.
  • उबले हुए राजमा का बचा हुआ पानी मिला दे या फिर 1 कप पानी मिला के धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाए.
  • गरम मसाला मिला के 1-2 मिनट तक और पकाए.
  • गैस बंद करके हरी धनिया से गार्निश करे.
  • गरम गरम कश्मीरी राजमा चावल के साथ परोसे.

Tuesday, January 5, 2016

मेथी मटर पुलाव- Methi Matar Pulav

मेथी मटर पुलाव- Methi Matar Pulav


सामग्री (for 3-4 servings)

2 कप पुलाव के चावल  (Basmati rice)
1 कप ताज़ी मेथी
½ कप मटर के दाने
2 प्याज़ (लम्बाई में कटे हुए)
1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
2 हरी मिर्च लम्बाई में काट हुए
1 ½ बड़ा चम्मच घी या तेल
2 हरी इलाइची
4 लौंग
1 इंच का दालचीनी का टुकड़ा
2-3 तेज पत्ते
½ छोटा चम्मच जीरा
2 बड़े चम्मच  हरी धनिया
4 कप पानी

विधि (How to make methi matar pulav at home)

  • मेथी को साफ करे दो बार पानी से धोकर पानी निकाल दे. फिर ½ चम्मच नमक डाल के 10-15 मिनट ढक के रख दे फिर हातो से दबा दबा के सारा पानी निचोड़ दे.
  • चावल को धोकर पानी मेंआधे घंटे के लिए भिगो दे.
  • एक गहरे बर्तन में घी या तेल डाल के गरम करे, जीरा, लौंड इलाइची, लौंग, दालचीनी डाल के थोड़ी देर भूने.
  • प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने. हरी मिर्च डाल दे.
  • अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के 1 मिनट तक भुने.
  • हरी धनिया और मेथी डाल के 2 मिनट  तक भूने.
  • हरी मटर और चावल डाल के 3-4 मिनट तक भूने.
  • पानी और नमक डाल के उबलने दे. धीमी आंच पर चावल के पकने तक पकाए.
  • गैस बंद कर दे गरम गरम पुलाव हरी चटनी और रायते के साथ परोसे.


for more recipes log on to : www.kalchul.com




Monday, January 4, 2016

बिना अंडे का केले का पैन केक – Eggless Banana Pan Cake

बिना अंडे का केले का पैन केक –
Eggless Banana Pan Cake



सामग्री (for 14-15 pancake)

1 पका हुआ केला
1 कप फुल क्रीम दूध
½ कप मैदा
½ कप आटा
1 चुटकी नमक
1 बड़ा चम्मच पिसी चीनी
2 चम्मच बटर
2-3 चम्मच घी
½ छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
1 ½ चम्मच बेकिंग पाउडर


विधि (How to make pan cake at home)     

·         मैदे और आटे को मिला के छान ले फिर एक बड़े बर्तन में आटा और मैदा, वैनिला एसेंस, नमक, दो चम्मच बटर और पीसी चीनी मिला दे.
·         केले को छील कर मिक्सी में दूध के साथ फेट ले. फिर मैदे के मिश्रण में डाल के अच्छे से फेटे और स्मूथ मिश्रण बना ले.
·         एक नॉन स्टिक तवा गरम करे, आंच धीमी करके एक बड़ा चम्मच मिश्रण तवे पर डाले और गोलाई में फैला दे. चारो तरफ से थोडा घी डाल दे, जब एक तरफ से सिक जाये तो दूसरी तरफ से पलट के घी डाल के सेक ले.
·         सारे पैन केक इसी तरह से सेक ले.
·         फिर गरम गरम पैन केक पर जैम या फिर शहद डाल के परोसे.

for more recipes logon to :www.kalchul.com