Saturday, October 7, 2017
Wednesday, October 4, 2017
दही के सैंडविच– Curd Sandwich
दही के सैंडविच– Curd Sandwich



सामग्री

8 ब्रेड की स्लाइस
500 ग्राम ताज़ा दही
½ कप बारीक कटी पत्तागोभी
½ कप बारीक कटा हरा लाल शिमला मिर्च
½ कद्दूकस करी गाज़र
½ छोटा चम्मच काला नमक
½ छोटा चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा पुदीना
सैंडविच सेकने के लिए बटर या घी

विधि (How to make curd sandwich at home)
दही को मलमल के कपडे में डाल के निचोड़ के पानी निकाल दे फिर आधे घंटे के लिए कही पर लटका दे, जिससे सारा पानी टपक के निकल जाए|

पानी निकाले हुए दही में सारी सब्जियां मिला दे, नमक और काली मिर्च डाल के अच्छे से मिला दे|

ब्रेड के किनारे चाहे तो निकाल दे नहीं तो ऐसे ही ब्रेड के एक तरफ दही की भरावन लगाये और दूसरी ब्रेड से बंद करदे|


ब्रेड के दोनों तरफ घी या बटर लगा के सैंडविच मेकर या तवे पर सुनहरा और करारा हो जाने तक सेक ले|

टोमेटो सॉस से साथ परोसे और खाए|
Friday, September 22, 2017
शकरकंद की खीर Shakarkand ki kheer – Sweet Potato Kheer
शकरकंद की खीर Shakarkand ki kheer – Sweet Potato Kheer

सामग्री
- 3-4 मध्यम साइज़ की शकरकंदी
- ½ किलो दूध
- ½ कप चीनी
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा बादाम
- ¼ छोटा चम्मच इलाइची का पाउडर

विधि (how to make kheer with shakarkand)
शकरकंद को अच्छे से धोकर छील ले, फिर उसे कद्दूकस कर ले|

एक कढाई में एक चम्मच घी डाल के गरम करे, कद्दूकस करी हुई शक्करकंद डाल के दो तीन मिनट के लिए भूने|

दूध डाल के शकरकंद के गलने तक पकाए और दूध के आधा हो जाने तक पकाए|


चीनी और कटे हुए बादाम, इलाइची पाउडर डाल के मिला दे और गैस बंद करके ठंडा हो जाने दे|

ठंडा होने से बाद सर्वे करे और खाए|
Thursday, September 21, 2017
चटपटे और करारे आलू व्रत के लिए -Crispy and Spicy Potato Fry for fast
चटपटे और करारे आलू व्रत के लिए -Crispy and Spicy Potato Fry for fast

सामग्री (2 लोगो के लिए)
- 4-5 उबले हुए आलू
- ¼ कप सिंघाड़े का आटा
- 1 बड़ा चम्मच घी या व्रत में खाने वाला तेल
- ¼ छोटा चम्मच नमक (सेंधा नमक)
- ¼ छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर
- 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- ½ छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
- ¼ कप बारीक कटी हरी धनिया
- ¼ छोटा चम्मच चम्मच बारीक कटी अदरक
- ½ नीबू का रस
विधि (how to make crispy and spicy fry potatoes for fasting)





कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे हरी मिर्च और अदरक डाल के भूने फिर सिंघाड़े का आटा डाल के कुछ सेकंड के लिए भूने|
हरी धनिया डाल के 1 मिनट के लिए और भूने फिर गैस बंद करदे|
नीबू का रस डाल के अच्छे से मिला दे|

हरी धनिया से गार्निश करके चाय के साथ सर्वे करे और खाए|
Tuesday, September 19, 2017
फलाहारी आलू के दहीबड़े– Falahari Potato Dahi-Vada
फलाहारी आलू के दहीबड़े– Falahari Potato Dahi-Vada

सामग्री
- 4 मध्यम आकार के उबले आलू
- ½ किलो दही
- ½ कप सिंघाड़े का आटा
- 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- ½ कप चम्मच भुने जीरे का पाउडर
- ½ छोटा चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
- 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
- ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
- तलने के लिए घी या तेल

विधि (How to make potato dahi vada for fasting)
उबले हुए आलू को छील के कद्दूकस करले, आलू में सिंघाड़े का आटा, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, आधा नमक डाल के मिक्स करले, फिर उससे छोटे छोटे नीबू के आकार के पीस काट के रख ले|




कढाई में तेल डाल के गरम करे हर पीस को हथेली से दबा के फ्लैट कर के वडे का आकार दे और तेल में डाल के हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल ले|




दही में नमक और चीनी डाल के मिला ले, तले हुए बड़े दही में डाल के 5 मिनट के लिए भीगा के रखे, सर्विंग प्लेट में निकाल के ऊपर से भुने जीरे का पाउडर, काली मिर्च, हल्का सा नमक और हरी धनिया डाल के सर्वे करे और खाए|

Monday, September 18, 2017
Wednesday, September 13, 2017
Subscribe to:
Posts (Atom)
