Friday, June 30, 2017
Monday, June 26, 2017
Friday, June 23, 2017
Wednesday, June 21, 2017
बासी रोटी के चूरमा लड्डू - Leftover Chapati Churma Laddo
बासी रोटी के चूरमा लड्डू - Leftover Chapati Churma Laddo

सामग्री
- 4-5 आटे की रोटी
- ½ कप पिसी चीनी या गुड
- 1 बड़ा चम्मच घी
- ¼ कप नारियल का पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच इलाइची का पाउडर
- ¼ कप कटे हुए सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)

विधि (How to make Churma Laddo with leftover chappati)
- तवा गरम करे और रोटी डाल के दोनों तरफ घी लगा के करारा और सुनहरा होने तक सेक ले, सारी रोटी सेक के रख ले|
- जब रोटी ठंडी हो जाये तो छोटे टुकडो में तोड़ के मिक्सी में डाल के पाउडर बना ले|

- रोटी के पाउडर को किसी बर्तन में निकाल के उसमे चीनी का पाउडर, नारियल पावडर, इलाइची पाउडर, कटी मेवा मिला के छोटे छोटे लड्डू बाँध ले|
- लड्डू सर्वे करे और बचे हुए लड्डू एयरटाइट डिब्बे में भर के फ्रिज में रख दे|
Tuesday, June 20, 2017
बचे हुए चावल के लालीपॉप बच्चो के लिए- Leftover Rice Balls for Kids
बचे हुए चावल के लालीपॉप बच्चो के लिए

समाग्री
- 1 कप ताजे पके या बचे हुए चावल
- 2 मध्यम साइज़ के उबले और मैश करे आलू
- ½ कप बारीक कटी सब्जिया (गाजर, शिमला मिर्च)
- 2 बड़े चम्मच पनीर (मैश करा हुआ)
- 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला या 1 चम्मच मैगी मसाला
- ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
- ½ कप ब्रेड का चूरा
- स्वादानुसार नमक
- 20-25 टूथ पिक्स

विधि (how to make leftover rice balls for kids)
- चावल को मैश करले फिर उसमे उबले आलू, और कटी सब्जियां मिला दे, बारीक कटा प्याज़,पनीर और अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल दे|
- नमक, चाट मसाला, मैगी मसाला और आधा ब्रेड का चूरा मिला के अच्छे से हाथ से मिला ले|
- मिश्रण से छोटे छोटे गोले बना के रख ले हर गोले को बचे हुए ब्रेड के चूरे में लपेट के रख ले सारे बने हुए गोलों को फ्रिज में आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दे|
- कढाई में तेल डाल के गरम करे, फ्रिज से गोलों को निकाल के गरम तेल में डाल के मध्यम आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तल ले|
- तले हुए गोलों में टूथपिक लगा के उसे लालीपॉप बना दे और हरी चटनी या फिर सॉस के साथ सर्वे करे|
Monday, June 19, 2017
करारी कोकोनट कुकीज – Crispy Coconut Cookies
कोकोनट कुकीज – Coconut Cookies

सामग्री
- 1 कप मैदा
- 1/2 कप बटर
- 1 कप नारियल का पाउडर
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 कप पाउडर चीनी
- 1/4 कप दूध
विधि (How to make coconut cookies)
- मैदा और बेकिंग पाउडर को मिला के छन्नी से दो बार छान ले.
- पिसी हुई चीनी और बटर को मिला के अच्छे से फेटे.
- फिर उसमे मैदे को अच्छे से मिला दे.
- फिर उसमे थोडा नारियल पाउडर बचा के सारा मिला के मुलायम आटा गूँथ ले, अगर बहुत सूखा लगे तो थोडा दूध मिला ले|
- बेकिंग ट्रे में थोडा सा तेल लगा के चिकना कर ले.
- अब गुंथे हुए आटे से बराबर के पीस बना ले.
- बेकिंग ट्रे में रख दे.
- हर पीस को हाथो से गोल करे फिर हथेली के बीच रख के हल्का सा दबा के चपटा कर के बचे हुए नारियल के पाउडर में कूकीज को रोल करके बेकिंग ट्रे में रख ले|
- ओवन को 180 C पर प्रीहीट करे फिर बेकिंग ट्रे को रख कर 180 C पर 15 मिनट तक बेक करे.
- कूकीज को 15 मिनट के बाद चेक करे अगर वो हलकी सुनहरी और उसके साइड गहरे सुनहरे हो गए है तो कूकीज पक गई है नहीं तो 4-5 मिनट के लिए और बेक कर ले.
- बेकिंग ट्रे को बाहर निकाल के ठंडा होने दे.
- ठंडा होने के बाद खाए और खिलाये
- बाकी बची हुई एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दे.
Subscribe to:
Posts (Atom)