Thursday, September 8, 2016

झटपट ब्रेड वडा -Instant Bread Vada

झटपट ब्रेड वडा -Instant Bread Vada


सामग्री (for 10-12 vadas)
  • 5-6 ब्रेड स्लाइसेस
  • ½ कप दही     
  • ¼ कप सूजी
  • ½ कप चावल का आटा   
  • मध्यम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ         
  • इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करा हुआ           
  • बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 5-6 करी पत्ता (कटा हुआ)
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल
        
विधि(How to make instant bread medu vada at home)
  • ब्रेड को छोटे छोटे टुकडो में तोड़ के एक बड़े बाउल में डाल दे, उसमे दही, चावल का आटा, सूजी डाल के हाथो से मल के एकसार कर ले|
  • कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च, हरी धनिया, करी पत्ता, जीरा, हींग, और नमक मिला के आटे की तरह गूँथ ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे|
  • हाथ में थोडा तेल लगा के चिकना करे, मिश्रण से नीबू से थोडा बड़ा टुकड़ा निकाले और गोल कर के चपटा कर दे, बीच में छेद कर के वडे का आकार दे|
  • गरम तेल में डाल दे इसी तरह से और वडे बना के तेल में डाल दे, एक बार में 4-5 वडे बना के तेल में डाल दे, धीमी आंच पर पलट पलट के हर तरफ से सुनहरा होने तक तल के निकाल ले|
  • इसी तरह से सारे वडे बना के तल ले|
  • गरम गरम वडे नारियल की चटनी, हरी चटनी या फिर टोमेटो सॉस के साथ परोसे और खाए|

Wednesday, September 7, 2016

तवा पुलाव - Tawa Pulao

तवा पुलाव - Tawa Pulao


सामग्री(for 2-3 servings)
  • कप बासमती चावल          
  • ½ कप उबले हरे मटर
  • ½ कप गाजर (बारीक कटी और उबली हुई)
  • ½ कप शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • ½ कप पनीर (छोटे चौकोर टुकडो में कटा हुआ) (optional)     
  • छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट          
  • मध्यम आकार का प्याज़ (लम्बाई में कटा हुआ)       
  • मध्यम आकार का टमाटर (छोटे टुकडो में कटा हुआ)     
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर            
  • ¾ छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला              
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर            
  • स्वादानुसार नमक        
  • ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर           
  • बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल               
  • बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)  
विधि (How to make tawa pulao at home)
  • चावल को धोकर पानी में आधे घंटे के लिए भीगा दे| फिर 1 ½ कप पानी, एक छोटा चम्मच तेल और नमक डाल के पका ले| ज्यादा नहीं पकाना है थोडा खिला खिला पकाए|
  • चावल को किसी थाली में डाल के फैला दे जिससे ठंडा हो जाये|
  • अगर पुलाव में पनीर डालना है तो पनीर को तेल में डाल के हल्का सा तल के अलग रख ले|
  • किसी फ्राइंग पैन या बड़े तवे के ऊपर तेल डाल के गरम करे, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के थोडा भूने|
  • प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, शिमला मिर्च डाल के हल्का मुलायम होने तक पकाए|
  • टमाटर डाल के गलने तक पकाए|
  • गाजर और मटर मिला के अच्छे से भूने अगर पनीर मिलाना है तो वो भी मिला दे|
  • हल्दी, जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर नमक और पाव भाजी मसाला डाल के अच्छे से मिला दे|
  • पका हुआ चावल डाल के मिक्स कर दे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूने फिर गैस बंद कर दे|
  • पुलाव को हरी धनिया से गार्निश करे|
  • गरम गरम तवा पुलाव हरी धनिया की चटनी और रायते के साथ परोसे और खाए|

Friday, September 2, 2016

मीठी मठरी तीज की पूजा के लिए - Mithi Mathri For Teej

मीठी मठरी तीज की पूजा के लिए - Mithi Mathri For Teej

 

सामग्री

2 कप मैदा

5 टेबल स्पून पिघला हुआ घी

2 कप चीनी

1 कप पानी

तलने के लिए घी या रिफाइंड

 

विधि (How to make sweet mathri for teej festival)

आटे को छान के किसी बड़े बंर्तन में निकाल ले, पिघला हुआ घी मिला के हाथो से अच्छे से मिला दे|

पानी मिला के थोडा कड़ा आटा गूँथ ले, आटे को ढक केआधे घंटे के लिए रख दे|
एक गहरे बर्तन में एक कप पानी और चीनी डाल के गैस पर चढा दे और दो तार की चाशनी बना ले, एक बूँद चाशनी पानी में डाल के देखे अगर वो जम जाये तो दो तार की चाशनी बन गई है नहीं तो थोडा और उबाल ले|

आटे से नीबू के आकार के गोले बना ले हर गोले को बेल कर मठरी बना ले, फिर किसी नुकीले चाक़ू या फिर काटे से उसमे कुछ छेद कर दे| सारी मठरी इसी तरह से बेल के और गोद के तैयार कर ले| कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे|

घी गरम हो जाये तो गैस धीमी कर के मठरी डाल के सुनहरा और करारा होने तक तल के निकाल ले| इसी तरह से सारी मठरी तल के रख ले|

फिर एक एक मठरी उठा के चाशनी में डुबा के किसी थाली में खड़ी करते जाये| सारी मठरी में इसी तरह से चाशनी लगा के तैयार कर ले|

ठंडी होने के बाद चाशनी सूख जाएगी|

एयरटाइट डिब्बे में भर के रख दे|

इसे एक महीने तक इसी तरह से रख के खा सकते है, खराब नहीं होती है| 

Thursday, September 1, 2016

गेहूं के आटे की केले और शहद की ब्रेड - Whole Wheat Honey Banana Loaf

गेहूं के आटे की केले और शहद की ब्रेड Whole Wheat Honey Banana Loaf
 
सामग्री
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 2 पके हुए केले
  • ¼ कप शहद या फिर ब्राउन शुगर
  • ¼ कप वेजिटेबल आयल
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए अखरोट
  • ½ टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • ¼ टी स्पून बेकिंग सोडा
  • ¼ टी स्पून दालचीनी का पाउडर
  • 1/8 टी स्पून नमक
विधि(How to make banana honey loaf with whole wheat flour)
  • केले को छील के किसी बड़े बाउल में डाल के अच्छे से फेट ले|
  • केले में तेल और शहद या चीनी मिला के अच्छे से मिक्स कर ले|
  • आटे में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी का पाउडर और नमक मिला के दो बार छान ले जिससे सारी गुल्थियाँ निकल जाये|
  • अब आटे के मिश्रण को केले के मिश्रण में डाल के मिक्स करदे| अगर मिश्रण बहुत गाढ़ा लगे तो दो बड़े चम्मच दूध मिला के फेट ले|
  • मिश्रण में आधा कटा हुआ अखरोट डाल के मिला दे|
  • ओवन को प्री हीट करले|
  • ब्रेड के मोल्ड में तेल लगा के चिकना कर ले, मिश्रण को मोल्ड में डाल दे ऊपर से कटे हुए अखरोट डाल दे|
  • प्री हीटिड ओवन में रख के 20-25  मिनट के लिए बेक करले|
  • या जब तक टूथ पिक डालने पर साफ़ वापस आये तब तक बेक करे अगर टूथ पिक पर आटा लगा हुआ वापस आये तो थोड़ी देर और पका ले|
  • ओवन से बाहर निकाल के वायर रैक पर रख के ठंडा होने दे| 4-5 घंटे के बाद पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही काटे|
  • स्वादिष्ट बनाना लोफ चाय या कॉफ़ी के साथ परोसे और खाए|

Tuesday, August 30, 2016

मैक्सिकन वेज़ पराठा - Maxican Veg Paratha

मैक्सिकन वेज़ पराठा - Maxican Veg Paratha

सामग्री (for 6-7 parathas)
  • 1 ½ कप गेहूं का आटा          
  • ½ कप राजमा (6-8 घंटे पानी में भिगो के रखे)     
  • ओलिव बारीक कटे हुए (optional)     
  • ½ कप कद्दूकस करी हुई चीज़            
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई       
  • ½ टी स्पून गार्लिक पेस्ट     
  • मध्यम आकार का प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • मध्यम आकार का टमाटर बीज निकाल के बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक    
  • ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर    
  • ¼  टी स्पून ओरिगानो पाउडर   
  • ¼ कप तेल
विधि (How to make maxican veg paratha roll at home)
  • भीगे हुए राजमा को कुकर में डाल के गलने तक पका ले| पानी फेक के राजमा को ठंडा होने दे|
  • आटे को किसी बड़े बर्तन में डाल के थोडा नमक मिला के हल्का मुलायम आटा गूँथ ले थोडा सा तेल लगा के आटे को ढक 10 मिनट के लिए रख दे|
  • एक कढाई में दो चम्मच तेल डाल के गरम करे तेल में गार्लिक पेस्ट डाल के भूने|
  • फिर प्याज़ और हरी मिर्च डाल के प्याज़ के सुनहरा होने तक भूने| कटे हुए टमाटर डाल के कुछ सेकंड भूने फिर लालमिर्च, और ओरिगानो डाल के मिला दे |
  • उबला हुआ राजमा डाल के आलू मैशर से अच्छे से मैस करदे फिर नमक मिला के सारा पानी सूखने तक भूने फिर गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दे|
  • मिश्रण में कद्दूकस करी हुई चीज़ डाल के मिला दे| और बराबर के 6-7 भाग करले|
  • आटे से बराबर के 6-8 भाग कर ले, एक भाग से रोटी बेल ले|
  • तवा गरम करे तवे के ऊपर रोटी डाल के एक तरफ से सके हल्का सा पक जाने के बाद पलट दे एक भाग भरने वाला मिश्रण बीच में रख के रोटी को रोल करदे| तेल डाल के करारा होने तक सेक ले|
  • पेपर नैपकिन में लपेट ले| इसी तरह से सारे पराठे बना ले|
  • गरम गरम पराठे टोमेटो सालसा या फिर एवाकाडो डिप्प के सा

Potato Wedges - पोटैटो वेद्जेस - Crispy Potato Wedges in Hindi