Friday, July 1, 2016

सिनेमन रोल्स – Cinnamon Rolls

सिनेमन रोल्स – Cinnamon Rolls


सामग्री
  • ½ कप हल्का गुनगुना दूध
  • और 1/8 टीएसपी इंस्टेंट यीस्ट
  • कप मैदा
  • ¼ कप पिघला हुआ मक्खन
  • ¼ कप चीनी
  • टीएसपी नमक
भरने के लिए
  • ½ कप ब्राउन शुगर
  • टीएसपी दालचीनी का पाउडर (सिनेमन )
  • ¼ कप मक्खन

विधि(How to make cinnamon roll at home)
  • दूध को हल्का गुनगुना गरम करे, उसमे चीनी और यीस्ट मिला दे (बहुत ज्यादा गरम दूध से यीस्ट ख़राब हो जायेगा उसके बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे) दूध 100-110 डिग्री के बीच में ही गरम होना चाहिए|
  • इसको ढक के 8-10 मिनट के लिए रख दे, जब मिश्रण के ऊपर झाग सा दिखने लगे तो इसका मतलब यीस्ट एक्टिव हो गया है|
  • इस मिश्रण को किसी बड़े बर्तन में निकाल ले, अब इसमें धीरे धीरे करके मैदा मिलाये|
  • सारा मैदा मिला के आटा गूँथ ले अगर पानी कम लगे तो थोडा पानी और मिला दे आटा बहुत कड़ा नहीं होना चाहिए|
  • अब आटे को किसी समतल जगह पर या फिर किचन के प्लेटफ़ॉर्म पर डाल ले और हाथो से गुंथे आटे को करीब 15-18 मिनट तक गूंथना है (आटे हो पटक के, खीच के, फैला के सब तरह से करके) आटे में बीच बीच में थोडा थोडा करके मख्खन भी मिलाते रहे|
  • आटा जब गूंथना शुरु करेंगे तो वो बहुत चिपकेगा लेकिन धीरे धीरे मुलायम हो जायेगा और चिपकना भी बंद हो जायेगा| उसमे और सूखा आटा नहीं मिलाना है|
  • आटे को किसी बारे बर्तन में तेल लगा के रख दे ऊपर से हल्का गीला कपडा ढक दे| और बर्तन को किसी अँधेरी और गरम जगह पर करीब 1 ½ से 2 घंटे के लिए रख दे| दो घंटे के बाद आटा फूल के दोगुना हो जायेगा उसे बर्तन से निकाले और हलके हाथो से थोडा गूँथ ले|
  • ब्राउन शुगर और दालचीनी को मिला के अलग रख ले|
  • आटे को चार भाग में बांट ले फिर ¼ इंच मोटी चौकोर रोटी बेल ले ऊपर से बटर डाल के फैला दे. ब्राउन शुगर और दालचीनी का मिश्रण डाल के अच्छे से फैला दे|
  • अब आटे को एक तरफ से उठा के मोड़ना शुरु करे और रोल बना ले|
  • बने हुए रोल  से 1-1 इंच के टुकड़े काट ले|
  • बेकिंग ट्रे में बटर पेपर डाल के बटर लगा दे, और काटे हुए रोल थोड़ी थोड़ी दूरी पर रख दे| इसी तरह से सारे रोल बना के रख ले|
  • रोल्स को कपडे से ढक के 30-40 मिनट के लिए रख दे जिससे वो फूल के सेट हो जाये|
  • ओवन को 200 डिग्री पर प्री हीट कर ले और रोल्स वाली बेकिंग ट्रे ओवन में रख के 18-20 मिनट या फिर हलके ब्राउन होने तक के लिए बेक करले|
  • ओवन से निकाल के वायर रैक पर रख के ठंडा करे फिर सर्वे करे|

Wednesday, June 29, 2016

डोमिनोस गार्लिक ब्रेड – Dominos garlic Bread

डोमिनोस गार्लिक ब्रेड – Dominos garlic Bread

सामग्री
  • कप मैदा
  • टी स्पून इंस्टेंट ड्राई यीस्ट
  • ¾ कप हल्का गुनगुना पानी या दूध
  • टेबल स्पून ओलिव आयल
  • टेबल स्पून बटर
  • 1  ½ टी स्पून चीनी
  • ½ चम्मच नमक
  • 2 बड़े चम्मच ओरिगानो सीसनिंग
  • 4-5 लहसुन (बारीक कटे हुए)



विधि (How to make dominos style garlic bread at home)
  • दूध को हल्का गुनगुना गरम करे, उसमे चीनी और यीस्ट मिला दे (बहुत ज्यादा गरम दूध से यीस्ट ख़राब हो जायेगा उसके बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे) दूध 100-110 डिग्री के बीच में ही होना चाहिए|
  • इसको ढक के 8-10 मिनट के लिए रख दे, जब मिश्रण के ऊपर झाग सा दिखने लगे तो इसका मतलब यीस्ट एक्टिव हो गया है|
  • इस मिश्रण में कटा हुआ लहसुन, नमक, बटर, तेल और सीसनिंग मिला के को किसी बड़े बर्तन में निकाल ले, अब इसमें धीरे धीरे करके मैदा मिलाये|
  • सारा मैदा मिला के आटा गूँथ ले अगर पानी कम लगे तो थोडा पानी और मिला दे आटा बहुत कड़ा नहीं होना चाहिए|
  • अब आटे को किसी समतल जगह पर या फिर किचन के प्लेटफ़ॉर्म पर डाल ले और हाथो से गुंथे आटे को करीब 15-18 मिनट तक गूंथना है (आटे हो पटक के, खीच के, फैला के सब तरह से करके)|
  • आटा जब गूंथना शुरु करेंगे तो वो बहुत चिपकेगा लेकिन धीरे धीरे मुलायम हो जायेगा और चिपकना भी बंद हो जायेगा| उसमे और सूखा आटा नहीं मिलाना है|
  • आटे को किसी बारे बर्तन में तेल लगा के रख दे ऊपर से हल्का गीला कपडा ढक दे| और बर्तन को किसी अँधेरी और गरम जगह पर करीब 1 ½ से 2 घंटे के लिए रख दे| दो घंटे के बाद आटा फूल के दोगुना हो जायेगा उसे बर्तन से निकाले और हलके हाथो से थोडा गूँथ ले|
  • आटे को बराबर 4 भागो में बाँट ले फिर हर भाग को गोल ¼ इंच मोटा बेल ले बटर डाल के फैला दे और थोड़ी सीसनिंग डाल के फैला दे (अगर चीज़ भरना चाहते है तो कद्दूकस कटी हुई चीज़ डाल दे और उसको फिर अर्धगोलाकार मोड़ के गार्लिक ब्रेड का आकार दे|
  • बेकिंग ट्रेमे बटर पेपर बिछा के ऊपर से बटर लगा के सीसनिंग फैला दे|
  • ओवन को 220 डिग्री पर प्री हीट करके 10 -12 मिनट के किये बेक कर ले|
  • ओवन से बाहर निकाल के बटर लगा के गर्म गार्लिक ब्रेड खाए और खिलाये|

Monday, June 27, 2016

पनीर भरे बन्स -Paneer Stuffed Buns

पनीर भरे बन्स -Paneer Stuffed Buns


सामग्री (12-14 बन के लिए)
भरने के लिए सामग्री
  • 2 छोटे चम्मच तेल
  • ¼ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 मध्यम प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • ½ शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • 100 ग्राम पनीर (मैश करा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला

बन्स के लिए

  • 1 और 1/8 छोटा चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट (tsp)
  • 1 कप पानी या दूध (हल्का गरम)
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 2 छोटे चम्मच नमक
  • 3 बड़े चम्मच ओलिव आयल या बटर
  • 2 कप मैदा
  • ½ कप दूध बन के ऊपर ब्रश करने के लिए
  • 1 चम्मच सफ़ेद तिल


विधि (How to make stuffed bun at home)

भरने के लिए
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे जीरा डाल दे जीरा होने के बाद प्याज़ डाल के भूने.
  • जब प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाये तो कटा हुआ शिमला मिर्च डाल के हल्का सा भून ले|
  • मैश करा हुआ पनीर, नमक, मिर्च और गरम मसाला मिला दे|
  • गैस बंद करके हरी धनिया डाल के मिला दे और मिश्रण को ठंडा होने दे|

बन्स के लिए
  • दूध को हल्का गुनगुना गरम करे, उसमे चीनी और यीस्ट मिला दे (बहुत ज्यादा गरम दूध से यीस्ट ख़राब हो जायेगा उसके बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे) दूध 100-110 डिग्री के बीच में ही होना चाहिए|
  • इसको ढक के 8-10 मिनट के लिए रख दे, जब मिश्रण के ऊपर झाग सा दिखने लगे तो इसका मतलब यीस्ट एक्टिव हो गया है|
  • इस मिश्रण को किसी बड़े बर्तन में निकाल ले, अब इसमें धीरे धीरे करके मैदा मिलाये|
  • सारा मैदा मिला के आटा गूँथ ले अगर पानी कम लगे तो थोडा पानी और मिला दे आटा बहुत कड़ा नहीं होना चाहिए|
  • अब आटे को किसी समतल जगह पर या फिर किचन के प्लेटफ़ॉर्म पर डाल ले और हाथो से गुंथे आटे को करीब 15-18 मिनट तक गूंथना है (आटे हो पटक के, खीच के, फैला के सब तरह से करके) आटे में बीच बीच में थोडा थोडा करके मख्खन भी मिलाते रहे|
  • आटा जब गूंथना शुरु करेंगे तो वो बहुत चिपकेगा लेकिन धीरे धीरे मुलायम हो जायेगा और चिपकना भी बंद हो जायेगा| उसमे और सूखा आटा नहीं मिलाना है|
  • आटे को किसी बारे बर्तन में तेल लगा के रख दे ऊपर से हल्का गीला कपडा ढक दे|
  • और बर्तन को किसी अँधेरी और गरम जगह पर करीब 1-½ से 2 घंटे के लिए रख दे|
  • दो घंटे के बाद आटा फूल के दोगुना हो जायेगा उसे बर्तन से निकाले और हलके हाथो से थोडा गूँथ ले|
  • आटे से 12-14 भाग कर ले, हर भाग को को फैला के उसमे भरावन भर दे और चारो तरफ से उठा के बंद करके अच्छे से बराबर करदे|
  • इसी तरह से सारे बन्स भर के तैयार कर ले|
  • बेकिंग ट्रे में बटर पेपर बिछा दे और उस पर तेल लगा दे|
  • सारे बन्स उसमे थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगा दे|
  • फिर इसे सेट होने के लिए कपडे से ढक के 40 - 45 मिनट के लिए गर्म जगह पर रख दे|
  • बन्स फिर से राइज हो के बड़े हो जायेंगे|बन्स के ऊपर ब्रश से दूध लगा दे और फिर तिल छिड़क दे|
  • ओवन को 200-220 डिग्री पर प्री हीट करले, बेकिंग ट्रे को ओवन में रख के 15-18 मिनट के लिए बेक कर ले|
  • ट्रे को बाहर निकाल के बन्स को किसी तार वाले स्टैंड पर निकाल के ठंडा होने दे, हल्का ठंडा होने के बाद उसपर थोडा बटर ब्रश से लगा दे|
  • ठंडा होने के बाद चाय या कॉफ़ी के साथ खाए और खिलाये|

Thursday, June 23, 2016

कमलककड़ी की सब्जी - Lotus Stem Korma

कमलककड़ी की सब्जी - Lotus Stem Korma



सामग्री
  • 250 ग्राम कमलककड़ी
  • 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हीन्घ
  • 1/2 कप दही
  • बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
पेस्ट बनाने के लिए
  • बड़ा चम्मच अदरक
  • 4-5 लहसुन
  • छोटा चम्मच जीरा
  • छोटे चम्मच समूची धनिया

{loadposition debug}


विधि (How to make lotus stem Korma)
  • कमल ककड़ी को बाहर से हल्का हल्का सा छील दे, फिर पानी के नीचे अच्छे से धोले, भरे हुए पानी में थोड़ी देर के लिए भीगा  के रख दे जिससे अन्दर भरी हुई मिटटी निकल जाये|
  • ½ सेंटीमीटर पतले टुकडो में काट ले, काटने के बाद एक बार फिर से धो ले|
  • एक बड़े बर्तन में 4 कप पानी उबलने के लिए चढ़ा दे, उसमे आधा चम्मच नमक और कमल ककड़ी के टुकड़े डाल के उबलने के लिए चढ़ा दे| मध्यम आंच पर कमलककड़ी के मुलायम होने तक पकाए|  
  • पेस्ट की सामग्री मिला के थोडा पानी मिला के बारीक पीस के पेस्ट बना ले|
  • पकी हुई कमलककड़ी का पानी निकाल के फेक दे और कमल ककड़ी में पिसा हुआ पेस्ट डाल के अच्छे से मिला दे|
  • कढाई में तेल डाल के गर्म करे, तेल में जीरा और हींग डाल के पकाए, कमल ककड़ी डाल के भुने|
  • बाकी बचे सूखे मसाले और नमक डाल दे|
  • जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो फेटा हुआ दही डाल के तेज आंच पर पानी सूखने तक पकाए|
  • गैस बंद करके हरी धनिया से सजा के कमलककड़ी की सब्जी रोटी या पराठे के साथ खाए और खिलाये|

Wednesday, June 22, 2016

कोकोयम - Cocoyam

कोकोयम Cocoyam











सामग्री
  • 500 ग्राम काजू
  • 200 ग्राम बादाम
  • 100 ग्राम पिस्ता
  • 200 ग्राम चोकलेट
  • 500 ग्राम कोकोनट पाउडर
  • 200 ग्राम घी

विधि (How to make dry fruits filled chocolate, coconut laddu)
  • काजू बादाम और पिस्ता को मिला के दरदरा पीस ले.
  • कढाई में घी डाल के गरम करे, मध्यम आंच पर मेवे डाल के लगातार चलाते हुए कुरकुरा होने तक भून ले|
  • चोकलेट को किसी बर्तन में डाल के पिघला ले|
  • कोकोनट पाउडर को किसी प्लेट में फैला के रख ले|
  • भुने हुए मेवे से लड्डू बना के रख ले|
  • अब एक एक लड्डू उठा के चोकलेट में डूबा के कोकोनट पाउडर के ऊपर रोल करदे|
  • इसी तरह से सारे लड्डू बना ले|

Monday, June 20, 2016

बिना अंडे के ओटमील कप केक - Eggless Oatmeal Muffin Cake

बिना अंडे के ओटमील कप केक Eggless Oatmeal Muffin Cake













सामग्री (12 -15 केक के लिए)
  • ¾ कप आटा
  • ½ कप ओट (instant cooking oat)
  • ¼ कप चीनी
  • छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/8 छोटा चम्मच नमक
  • बड़ा पका हुआ केला
  • बड़े चम्मच तेल
  • ½ कप दूध
  • छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
(छोटा चम्मच = टी-स्पून, बड़ा चम्मच = टेबल स्पून, 1 कप = 240 मिली)


विधि ((How to make oatmeal eggless muffin cake)
  • ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करले|
  • मफिन ट्रे में लाईनिंग लगा के सेट कर ले|
  • आटे, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को मिला के छान ले, उसमे ओट मिला दे|
  • किसी दुसरे बाउल में केले को डाल के काटे की सहायता से अच्छे से फेट ले फिर उसमे चीनी, तेल, दूध, वनिला एसेंस डाल के फेट ले|
  • अब सूखी सामग्री को गीली सामग्री में धीरे धीरे करके मिलाये जब सारी सामग्री मिल जाये तो एक बार अच्छे से फेट दे, ज्यादा फेटने की जरूरत नहीं है
  • अब चम्मच से मफ्फिन कप में सामग्री को डाल दे|
  • प्री हीटिड ओवन में 15 -18 मिनट के लिए रख के पका ले|
  • बाहर निकाल के ठंडा होने दे, ठंडा होने के बाद ही खाए और खिलाये|