Thursday, September 7, 2017

Roti Noodles with leftover Roti | Quick and Tasty Roti Noodles | बची हुई...

Wednesday, September 6, 2017

आलू के नगेट्स – Potato Nuggets

आलू के नगेट्स – Potato Nuggets


सामग्री
  • मध्यम आकार के उबले आलू
  • कप ब्रेड का चूरा
  • ½ कप कॉर्न फ्लोर
  • छोटा चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स (ऑप्शनल)
  • छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस करा हुआ लहसुन
  • कप कद्दूकस करी हुई चीज़ (नार्मल या पिज़्ज़ा चीज़)
  • तलने के लिए तेल
  • स्वादानुसार नमक


विधि (How to make potato nuggets at home)
  • उबले आलू को बारीक कद्दूकस कर ले या फिर मैश कर ले, उसमे सारे मसाले, चीज़, आधा ब्रेड का चूरा और आधा कॉन फ्लोर मिला दे नमक मिला के अच्छे से गूँथ के तैयार करले| फिर ढक के आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दे|
  • आधे घंटे के बाद निकाल के छोटे छोटे टुकड़े तोड़ के गोल करके या अंडाकार करके नगेट्स बना ले|
  • बचे हुए कॉर्न फ्लोर में 2 बड़े चम्मच पानी मिला के घोल बना ले, हर नगेट को कॉर्न फ्लौर के घोल में डाल के निकाले फिर बचे हुए ब्रेड के चूरे में डाल के अच्छे से लपेट ले सारे नगेट्स ऐसे ही कॉर्न फ्लोर के मिश्रण में फिर ब्रेड के चूरे में लपेट के रख ले|
  • फिर नगेट्स को फ्रिज में रख दे करीब आधे घंटे के लिए, फ्रिज से बाहर निकाले, कढाई में तेल डाल के गरम करे और तेज आंच प नगेट्स को डाल के सब तरफ से हल्का सुनहरा हो जाने तक तल के निकाल ले|
  • गरम गरम पोटैटो नगेट्स टमाटर सॉस या फिर हरी चटनी के साथ परोसे और खाए| 

Wednesday, August 30, 2017

ढाबा स्टाइल पनीर मसाला Dhaba Style Paneer Masala

ढाबा स्टाइल पनीर मसाला Dhaba Style Paneer Masala

सामग्री (for 4 servings)
  • 200 ग्राम ताजा पनीर
  • 100 ग्राम ताजा दही
  • 2 मध्यम आकार के प्याज़ बारीक कटे हुए
  • 2 टमाटर पिसे हुए
  • 1-2 हरी मिर्च लम्बी कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच भुना हुआ बेसन
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • ½चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½चम्मच जीरा पाउडर
  • ½चम्मच गरम मसाला
  • ½चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच घी या मक्खन
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
  • 2 तेजपत्ते
  • 10 काली मिर्च के दाने
  • 1 बड़ा और 1 छोटी इलाइची
  • ३-4 लौंग
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी


विधि(How to  make dhaba style paneer masala at home)
  • पनीर को चौकोर टुकडो में काट के रह ले, प्याज़ को बारीक बारीक कट ले, टमाटर की प्यूरी बना ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे, पनीर के टुकड़े डाल के हल्का सा फ्री कर के गरम पानी में डाल के रख दे|
  • कढाई से तेल निकाल दे और घी डाल के गरम करे, खड़े मसाके डाल के कुछ देर भूने, फिर प्याज़ डाल के भूने, जब प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाये तो अदरक लहसुन और हरी मिर्च डाल के प्याज़ के सुनहरा हो जाने तक भूने, दही डाल के पूरा पानी सूख जाने तक पकाए|
  • हल्दी, धनिया, मिर्च, और जीरा पाउडर डाल के तेल अलग होने तक पकाये| टमाटर की प्यूरी डाल के पानी सूख जाने तक पकाए|
  • जब मसाले से तेल अलग हो जाये तो एक कप पानी डाल दे, पानी से पनीर निकाल के डाल दे और ढक्कन बंद करके 4-5 मिनट तक पकाए, कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल के मिला दे और गैस बंद करदे|
  • हरी धनिया और लम्बी कटी अदरक दे गार्निश करके रोटी, नान या चावल के साथ सर्वे करे और खाए|

Wednesday, August 23, 2017

नारियल के मोदक – Instant Coconut Modak

नारियल के मोदक – Instant Coconut Modak


सामग्री
  • 1 कप नारियल का बुरादा
  • ½ कप कंडेंस्ड मिल्क
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा काजू बादाम
  • 1 चम्मच घी
विधि (How to make coconut modak for ganpati pooja)
  • कढाई में घी डाल के गरम करे, फिर नारियल का बुरादा डाल के कुछ सेकंड के लिए भूने,  कंडेंस्ड मिल्क डाल के अच्छे से मिला दे और लगातार चलाते हुए एक मिनट तक पकाए, इलाइची पाउडर डाल के मिला दे और गैस बंद करदे|
  • ठंडा होने के बाद मोदक के सांचे में घी लगा ले थोडा थोडा मिश्रण सांचे के दोनों तरफ  रखे बीच में थोडा कटे हुए काजू और बादाम रख के सांचा बंद कर के मोदक बना ले|
  • मोदक के सांचे को खोल के मोदक निकाल ले और इसी तरह से सारे मोदक बना के रख ले|
  • गणपति को भोग लगा के सबको खिलाये और खाए|

Saturday, August 19, 2017

आटे के फ्राइड मोदक गणेश चतुर्थी के लिए - Wheat Flour Fried Modak For Ganesh Chaturthi

आटे के फ्राइड मोदक गणेश चतुर्थी के लिए -  Wheat Flour Fried Modak For Ganesh Chaturthi
 
सामग्री
बाहरी भाग के लिए
  • 1 कप आटा या मैदा
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल
  • ½ कप पानी
  • 1 चुटकी नमक
भरावन के लिए
  • 1 कप ताजा नारियल कद्दूकस करा हुआ
  • ½ कप गुड का चूरा
  • ¼ चम्मच इलाइची का पाउडर
 
विधि (How to make fried modak at home for Ganesh Utsav)
  • आटे में घी और नमक डाल के मिला दे फिर पानी मिला के कड़ा आटा गूँथ के कपडे से ढक के रख दे|
  • कढाई में नारियल और गुड डाल के गरम करे धीमी आंच गुड पिघल जाने दे, इलाइची पाउडर मिला के मिश्रण के सूख जाने तक पका ले|
  • मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा हो जाने दे|
  • आटे से छोटे छोटे गोले बना के रख ले हर गोले से पूरी बेल के रखते जाये, फिर एक पूरी हाथ में लेकर बीच में एक बड़ा चम्मच नारियल का मिश्रण रख के चारो तरफ से उठा के प्लीट बनाते हुए बंद करदे|
  • इसी तरह से सारे मोदक भर के रख ले|


  • कढाई में घी या तेल डाल के गरम करे, जब घी गरम हो जाये तो आंच धीमी करके मोदक डाल के सब तरफ से सुनहरा हो जाने तक तल के निकाल ले|
  • सारे मोदक इसी तरह से तल ले और गणेश भगवान को भोग लगा के सबको सर्वे करे|