Wednesday, July 3, 2013

पंजाबी ढाबे वाली दाल - Punjabi Dal Dhaba style



पंजाबी ढाबे वाली दाल - Punjabi Dal Dhaba style

सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
1/4 कप राजमा
1/4 कप चना दाल
1/2 कप काली उरद की दाल
2-3 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
2 प्याज़ बारीक कटे हुए
8 - 10 लहसुन छील के कद्दूकस करे हुए
1 टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करा हुआ
2 बड़े चम्मच तेल
3 टमाटर बारीक कटे हुए
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
2 चम्मच मक्खन
स्वादानुसार नमक
1/4 कप हरी धनिया बारीक कटी हुई

विधि (How to make dahbey wali dal)
दाल को साफ करे धोकर पानी में रातभर के लिए या फिर 4-5 घंटे के लिए भीगा दे.
भीगने के बाद पानी से निकाल के कुकर में डाले और 6 कप पानी मिला के गलने तक पका ले.
अब एक कढाई में तेल गरम करे फिर कद्दूकस कर हुआ लहसुन डाल के भूने, कटा हुआ प्याज़, अदरक और हरी मिर्च डाल के प्याज़ के सुनहरा होने तक पकाए.
टमाटर, जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर डाल के गलने तक पकाए.
उबली डाल, नमक और मक्खन डाल के धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक और पकाए.
हरी धनिया और मसली हुई कसूरी मेथी डाल के गैस से उतार के गरम गरम दाल रोटी और चावल के साथ परोसे.

Tuesday, July 2, 2013

कश्मीरी दम आलू ­- Kashmeeri Dum Alu



कश्मीरी दम आलू ­- Kashmeeri Dum Alu
सामग्री
10-12 छोटे आलू
आलू तलने के लिए तेल
1 बड़ा प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
4 बड़े चम्मच टमाटर की प्यूरी
1 कप ताजा दही
1 चम्मच गरम मसाला
4 लौंग
3-4 तेज पत्ता
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
2-3 छोटी इलाइची
1 बड़ी इलाइची
1 टुकड़ा दालचीनी
नमक स्वादानुसार  
2 बड़े चम्मच तेल  
1 बड़ा चम्मच ताजी कटी धनिया
पीसने के लिए मसाले की सामग्री
1 बड़ा प्याज़ कटा हुआ
8-10 लहसुन छिले हुए
1 का टुकड़ा अदरक
5-6 काली मिर्च
1 चम्मच खसखस
1 बड़ा चम्मच धनिया
1 छोटा चम्मच जीरा
2-3 कश्मीरी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी
विधि (How to make kashmeeri dum alu)
आलू को छील के कांटे से सब तरफ गोद दे फिर नमक मिले पानी में डाल के आधे घंटे के लिए रख दे.
एक कढाई में तेल गरम करे और आलू को पानी से निकाल के कपडे से पोछ के तेल में डाल के सुनहरा होने तक तल ले.
पीसने वाली सामग्री मिला के बारीक पेस्ट बना ले.
अब एक कढाई में तेल गरम करे समूचे मसाले कूट के डाले फिर कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने.
पिसा हुआ पेस्ट डाले और कुछ मिनट भूने फिर टमाटर प्यूरी, दही और नमक मिला के तेल अलग होने तक पकाए.
तले हुए आलू और गरम पानी मिला के 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए. फिर गरम मसाला मिला के गैस बंद कर दे.
हरी धनिया से सजा के चपाती और चावल के साथ परोसे.

Monday, July 1, 2013

मैंगो राइस – Mango Rice



मैंगो राइस – Mango Rice

सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
2 कप पके हुए चावल
1 कप कच्चा आम (कद्दूकस करा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई)
1 बड़ा चम्मच अदरक (कद्दूकस करा हुआ)
1/2 चम्मच राई
1 चम्मच उड़द की दाल
1 चम्मच चना की डाल
1/2 कप मूंगफली
3 सूखी लाल मिर्च
2 चुटकी हींग पाउडर
8-10 करी पत्ते
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वाद के अनुसार नमक
हरी धनिया बारीक कटी हुई 1 बड़ा चम्मच
सामग्री
एक कढाई में तेल गरम करे उसमे मूंगफली डाल के भूरा होने तक भून ले. फिर कढाई से निकाल के अलग रख ले.
अब उसी कढ़ाई में राई डाले, फिर चना और उरद डाल डाल के सुनहरा होने दे. फिर सुखी लाल मिर्च, और हींग मिला के कुछ देर भूने फिर हल्दी, हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डाल के भूने.
अब पहले से पका हुआ चावल और कद्दूकस करा हुआ आम मिला दे स्वादानुसार नमक मिला के 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूने फिर गैस बंद करके भूनी मूंगफली और हरी धनिया से सजा के गरम गरम परोसे.