Saturday, February 4, 2017

चने की दाल के मसाले वाले फरे - Chana Dal Phara in Masala Gravy

चने की दाल के मसाले वाले फरे - Chana Dal Phara in Masala Gravy 

 

सामग्री (for 3-4 servings)
  • 1½ कप गेहूं का आटा
  • 1 कप चना दाल
  • ½ कप उरद की दाल
  • 2 बड़े प्याज़
  • 10 -12 लहसुन
  • इंच अदरक का टुकड़ा
  • 3-4 हरी मिर्च
  • ½ कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3-4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 2 चुटकी हींग
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
विधि(How to make chana dal in masala gravy phara)
  • चने और उरद की दाल को पानी से धोकर 4-5 घंटे के लिए भीगा के रख दे, पानी फेक दे और 2 हरी मिर्च और आधी अदरक आधे लहसुन के साथ पीस के पेस्ट बना ले|
  • आटे में आधा चम्मच नमक मिला के गूँथ के अलग रख दे|
  • प्याज़ लहसुन और अदरक मिला के पेस्ट बना ले, कढाई में तेल डाल के गरम करे, तेल में हींग और जीरा डाल के चटकने दे फिर प्याज़ लहसुन का पेस्ट डाल के तेल अलग होने तक भूने|
  • हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल दे एक बड़ा चम्मच पानी डाल के भूने जब तेल अलग हो जाये और मसाला भुन जाये तो करीब 3 कप पानी डाल दे और रसे को उबलने दे|
  • आटे की छोटी छोटी नीबू से छोटी लोई बना ले, लोई को गोल करके सूखा आटा लगा के छोटी पूरी बेल ले|
  • पिसी हुई दाल में आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा गरम मसाला और आधा हरा धनिया डाल दे, नमक डाल के अच्छे से फेट ले|
  • पूरी के बीच में एक चम्मच दाल रख के मोड़ के बंद करदे, किनारे से खुला रखे, जिससे मसाला अन्दर तक चला जाए|
  • फिर उबलते हुए रसे में डाल दे इसी तरह से सारे फरे भर के रसे में डालते जाये| मध्यम आंच पर 15-18  मिनट तक फरे ढक के पकाए|
  • हरी धनिया से गार्निश करके गरम गरम सर्वे करे|

Carrot Burfi गाजर की बर्फी Easy Carrot Burfi Recipe

Tuesday, January 31, 2017

कटहल की पकौड़ी - Raw Jack Fruit Pakoda – Kathal Ke Pakode

कटहल की पकौड़ी - Raw Jack Fruit Pakoda – Kathal Ke Pakode


सामग्री
  • ½ किलो कच्चा कटहल (1½ इंच के टुकडो में कटा हुआ)
  • ½ कप चावल (2-3 घंटे पानी में भिगोया हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच चने के दाल (2-3 घंटे पानी में भिगोया हुए)
  • 4-5 लहसुन (छिले हुए)
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 2 चुटकी हींग
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

विधि(How to make raw jack fruit pakoda or kathal pakoda at home)
  • कटहल को धोकर किसी कढाई में एक कप पानी और एक चम्मच नमक डाल के उबलने के लिए चढ़ा दे| जब कटहल थोडा मुलायम हो जाये तो गैस बंद करदे और पानी फेक के कटहल को थोडा ठंडा होने दे|
  • भीगे हुए दाल और चावल में हरी मिर्च और लहसुन डाल के बारीक पीस के पेस्ट बना ले|
  • दाल चावल के पेस्ट में सारे सूखे मसाले और नमक मिला के पकोड़े जैसा घोल बना ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे और कटहल के टुकड़े को चावल के घोल में डुबा दे जिससे पेस्ट सब तरफ लग जाये फिर उसे गरम तेल में डाल दे|
  • मध्यम आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तल ले, तेल से निकाल के गरम गरम ही टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ परोसे और खाए|

Wednesday, January 25, 2017

आलू की कचौड़ी – Stuffed Potato Kachori

आलू की कचौड़ी – Stuffed Potato Kachori


सामग्री (4-5 servings)
  • 2 कप आटा
  • 3 -4 मध्यम अकार के उबले आलू
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • ½ कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल


विधि (How to make stuffed potato kachori)
  • आटे में नमक और एक चम्मच तेल मिला के मुलायम आटा गूँथ के आधे घंटे के लिए ढक के रख दे|
  • आलू को मैश करके उसमे सारे मसाले, अदरक, हरी मिर्च और हरी धनिया डाल के अच्छे से मिला के रख ले|
  • आलू के मिश्रण से 15 बराबर के गोले बना के रख ले|
  • आटे से भी आलू के मिश्रण से दोगुने बड़े गोले बना के रख ले|
  • आटे का एक गोला ले और सूखा आटा लगा के  हाथ से फैला के कटोरीनुमा बना ले, आलू के मिश्रण का एक भाग भर के आटे को चारो तरफ से उठा दे बंद करदे| थोडा सूखा आटा लगा के हाथ से थोडा फैला ले, जिससे आलू अन्दर पूरी तरह से फ़ैल जाए|
  • फिर बेलन की सहायता से हलके हाथ से पूरी के आकार का बेल ले|



  • तेल गरम करे और मध्यम आंच पर तेल में कचौड़ी डाल दे, धीरे धीरे पलट के दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक तल के टिश्यू पेपर पर निकाल ले इसी तरह से सारी कचौड़ी बना के तल ले|
    • गरम गरम आलू की कचौड़ी सोंठ की चटनी, अचार या फिर रायते के साथ परोसे और खाए|

Tuesday, January 24, 2017

गाज़र की बर्फी पाउडर दूध से – Carrot Burfi with Milk Powder

गाज़र की बर्फी पाउडर दूध से – Carrot Burfi with Milk Powder

 
सामग्री
  • ½ किलो ताज़ी लाल गाज़र
  • ½ किलो दूध
  • 200 ग्राम मिल्क पाउडर
  • 100 ग्राम काजू
  • 200 ग्राम चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता
  • ½ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • ½ कप घी

विधि(How to make carrot burfi at home)
  • गाजर को अच्छे से धोकर छील ले फिर बारीक कद्दूकस कर ले|
  • काजू को पीस के पाउडर बना ले|
  • किसी भारी तले की कढाई में दूध और कद्दूकस करी हुई गाजर डाल के पकने के लिए चढ़ा दे| जब गाजर का दूध सूख जाये और गाजर गल जाये तो चीनी मिला दे, गाजर पानी छोड़ देगी, सारा पानी सूख जाने दे|
  • मिल्क पाउडर और काजू का पाउडर मिला के अच्छे से मिक्स कर दे |
  • घी मिला के भूने, इलाइची पाउडर डाल के मिक्स कर दे और एकदम सूख जाने तक भूने|
  • किसी प्लेट या ट्रे में घी लगा के चिकना कर ले सारा मिश्रण डाल के फैला दे ऊपर से बारीक कटा हुआ पिस्ता डाल के चम्मच से दबा के चिपका दे|
  • 3 – 4 घंटे तक पूरी तरह से ठंडा हो जाने दे जब ठंडा हो जाये तो अपने मनपसंद आकार में काट ले और सर्वे करे|
  • इसे 8-10 दिनों तक फ्रिज में रख के खा सकते है|