Tuesday, August 2, 2016

स्माइली फ्राई- Smiley fry

स्माइली फ्राईSmiley fry

सामग्री (for 2-3 serving)
  • 2-3 मध्यम आकार के आलू (उबले और मैश करे हुए)
  • 2-3 चम्मच कॉर्न फ्लौर
  • 1 टेबल स्पून ब्रेड क्रम्स
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ टीएसपी काली मिर्च का पाउडर
  • तलने के लिए तेल
विधि(How to make smiley at home)
  • उबले और मसले हुए आलू को एक बड़े बर्तन में डाले उसमे कॉर्न फ्लौर, ब्रेड क्रम्स, नमक काली मिर्च का पाउडर डाल के मिला दे|
  • हाथो से मसल मसल के आटे के तरह चिकना कर ले|
  • मिश्रण से नीबू के आकार के छोटे छोटे टुकड़े काट ले|
  • एक टुकड़ा उठा के हाथ से गोल कर के चपटा कर ले| अब किसी स्ट्रॉ से स्माइली की आँख बना दे| और चम्मच के किनारे से मुह का शेप बना दे|
  • इसी तरह से सारी स्माइली बना के तैयार कर ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे| मध्यम आंच पर स्माइली डाल के करारी होने तक तल के निकाल ले|
  • गरम गरम स्माइली टमाटर सॉस के साथ परोसे|

Friday, July 29, 2016

बंगाली सोंदेश-Bengali Sandesh

बंगाली सोंदेश-Bengali Sandesh
सामग्री
  • 1 लीटर फुल क्रीम मिल्क
  • 1 टेबल स्पून विनेगर या नीबू का रस
  • 5 टेबल स्पून पिसी चीनी
  • ½ रोज़ वाटर या रोज़ एसेंस के कुछ बूंदे
  • 1 टीएसपी बारीक कटा पिस्ता

विधि(How to make bengali sondesh at home)

  • दूध को उबलने के लिए रख दे, जब दूध उबल जाये गैस बंद कर दे और दूध को थोडा ठंडा होने दे या फिर एक कप पानी मिला के ठंडा करले|
  • दूध में नीबू का रस या फिर विनेगर थोडा थोडा कर के मिलाये, जब दूध फट जाये तो नीबू मिलाना बंद करदे और दूध को कपडे में डाल के छान ले| फिर उसे बहते हुए साफ़ पानी के नीचे धो ले जिससे नीबू का खट्टापन निकल जाये| पनीर को कपडे के निकाल के प्लेट में रख ले|
  • अब पनीर को हाथो के अच्छे से मसल मसल के आटे की तरह गूंध ले| गुंधे हुए पनीर में पिसी चीनी डाल के मिला दे|
  • एक नॉन स्टिक पैन में मिश्रण की डाल के गरम करे लगातार चलते हुए पानी सूख जाने दे| ज्यादा देर नहीं पकाना है 2-3 मिनट में सोंदेश का मिश्रण तैयार हो जायेगा|
  • इसे प्लेट में निकाल के ठंडा हो जाये दे| ठंडा होने के बाद छोटे छोटे टुकड़े कर ले और हर टुकड़े को गोल करके फ्लैट कर दे कटे हुए पिसते से सजा दे सारे सोंदेश ऐसे ही बना के फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे ठंडा हो जाने के बाद खाए और खिलाये|

Wednesday, July 27, 2016

पोटैटो वेद्ज़ेस- Potato wedges

पोटैटो वेद्ज़ेस- Potato wedges
सामग्री
  • 3-4 लम्बे साइज़ के आलू
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर
  • 1 बड़ा चम्मच इटालियन स्पाइस या ऑरेगैनो
  • 1 बड़ा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च (चिली फ्लैक्स)
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल
विधि (How to make potato wedges at home)
  • आलू को छील के दो टुकड़े में काटे फिर लम्बाई में आधे आलू के चार टुकड़े कर दे, इसी तरह से सारे आलू को काट के पानी में डाल के रख दे.
  • अब एक बड़े बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दे, जब पानी उबलने लगे तो काटे हुए आलू उसमे डाल दे, आलू को जब ¾ पक जाये तब तक पकाना है, गैस बंद करदे और आलू का पानी फेक के आलू को ठंडा हो जाने दे|
  • एक बड़े बाउल में कॉर्न फ्लौर, इटालियन मसाले, लाल मिर्च डाल के मिला दे|
  • नमक और काली मिर्च का पाउडर भी डाल के अच्छे से मिला दे|
  • आलू को इसमें डाल के अच्छे से मिक्स करदे जिससे मसाला सारे आलू के हर तरफ लग जाये, बाउल को हिला के अच्छे से मिक्स कर ले|
  • अब आलू के बाउल को फ्रीजर में ½ घंटे के लिए रख दे|
  • एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, गरम तेल में आलू डाल के करारा और सुनहरा होने तल ले|
  • आलू को पेपर टॉवल पर निकाल ले जिससे अतरिक्त तेल सोख ले|
  • गरम गरम पोटैटो वेद्ज़ेस टोमेटो सॉस के साथ परोसे और खाए|

Tuesday, July 26, 2016

साउथ इंडियन चटनी पाउडर- South Indian Chutney Powder

साउथ इंडियन चटनी पाउडर- South Indian Chutney Powder

सामग्री
  • 1 कप चने के दाल
  • 1 कप धुली उरद की दाल
  • 1 कप कद्दूकस करा हुआ सूखा नारियल
  • 1 कप करी पत्ता
  • 1 कप सूखी लाल मिर्च
  • 1 कप कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच इमली
  • 1 बड़ा चम्मच गुड
  • 1 चम्मच राई
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 चम्मच हींग
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

विधि(How to make chutney powder at home)
  • कढाई में चने की दाल डाल के हल्का लाल हो जाने तक भूने| फिर निकाल के उरद की दाल भी डाल के लाल होने तक भूने फिर निकाल ले|
  • कद्दूकस करा हुआ नारियल भी कढाई में डाल के हल्का सुनहरा होने तक भूने के निकाल ले|
  • कढाई में तेल डाल के राई डाल के तड़क जाने दे फिर दोनों तरह की मिर्च, और करी पत्ता डाल के करारा होने तक भूने, फिर इमली डाल के भून ले, हल्दी और हींग डाल के मिला दे और गैस बंद कर दे|
  • सब कुछ ठंडा हो जाने दे| फिर ब्लेंडर में डाल के दरदरा पीस के एक बड़े बाउल में निकाल ले|
  • एयरटाइट डिब्बे में भर के रख दे, इसे घी के साथ मिला के इडली डोसा, चावल या रोटी के साथ खाए|
  • इसे 6 महीने तक रख के खा सकते है खराब नहीं होती है|

Friday, July 22, 2016

सेवेन कप बर्फी – (बेसन नारियल बर्फी)- Seven Cup Burfi

सेवेन कप बर्फी – (बेसन नारियल बर्फी)- Seven Cup Burfi


सामग्री
  • 1 कप बेसन
  • 1 कप घी
  • 1 ताज़ा नारियल (कद्दूकस करा हुआ)
  • 1 कप फुल क्रीम मिल्क
  • 2 कप चीनी

विधि
  • एक थाली में घी लगा के चिकना कर के अलग रख दे|
  • एक भारी तले की कढाई में एक चम्मच घी डाल के गरम करे, मध्यम आंच पर बेसन डाल के 4 -5 मिनट तक भून ले, बेसन जलना नहीं चाहिए, ना हीं उसका कलर बदलना चाहिए|
  • गैस बंद कर दे, जब बेसन ठंडा हो जाये तो उसी कढाई में चीनी, नारियल, घी और दूध भी मिला दे और अच्छे से मिक्स कर दे|
  • अब कढाई को गैस के ऊपर चढ़ा दे, मध्यम आंच पर कलछुल से मिश्रण को लगातार चलाते रहे, शुरुआत में मिश्रण बहुत ही पतला लगेगा, फिर धीरे धीरे गाढ़ा होने लगेगा|
  • जब मिश्रण कढाई के किनारे छोड़ने लगे और और उसे कलछुल से चलाने में थोड़ी मुश्किल होने लगे तो मिश्रण तैयार है| गैस बंद कर दे|
  • और पहले से चिकनी करी हुई थाली में मिश्रण को पलट दे, पलटे की या किसी समतल कप की सहायता से मिश्रण को समतल फैला दे|
  • जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाये तो चाक़ू से अपने मनपसंद आकार में उसको काट दे| पर थाली में ही रहने दे निकाले नहीं|
  • पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही निकाले और सर्वे करे और खाए| ये बर्फी 8-10 दिनों तक खराब नहीं होती है फ्रिज में रखने की जरुरत नहीं होती है|

Thursday, July 21, 2016

बिना अंडे का ब्लैक फारेस्ट केक – Eggless Black Forest Cake

बिना अंडे का ब्लैक फारेस्ट केक – Eggless Black Forest Cake

सामग्री
केक बनाने के लिए
  • 1 कप मैदा (240 ग्राम)
  • 2 टेबल स्पून बिना चीनी वाला कोओया पाउडर
  • ½ टीएसपी बेकिंग पाउडर
  • ½ टीएसपी बेकिंग सोडा
  • एक चुटकी नमक
  • ¾ कप चीनी
  • कप गुनगुना पानी
  • ¼ कप तेल या पिघला हुआ बटर
  • बड़ा चम्मच नीबू का रस
  • ½ टीएसपी वैनिला एसेंस

केक की आइसिंग बनाने के लिए सामगी

  • 200 ग्राम हैवी व्हिप्पिंग क्रीम (ठंडी)
  • बड़े चम्मच आइसिंग शुगर
  • 3-4 बड़े चम्मच फ्रोजेन चेरीस सिरप के साथ
  • -बड़े चम्मच कद्दूकस करी हुई चॉकलेट
  • 8-10 समूची चेरीस सजाने के लिए
विधि (How to make black forest cake at home)
केक बनाने के लिए
  • ओवन को 180 डिग्री c पर प्री हीट कर ले| केक के 7.5 इंच के मोल्ड में बटर पेपर बिछा दे और ऊपर से तेल लगा के चिकना कर दे|
  • मैदे में कोकोया पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक मिला के छान के अलग रख ले|
  • एक अलग बाउल में तेल या पिघला हुआ बटर डाले उसमे चीनी डाल के अच्छे से फेटेपानी और नीबू का रस मिला के फिर से फेटे| वैनिला एसेंस डाल के मिला दे|
  • अब छाने हुए मैदे का मिश्रण धीरे धीरे करके तेल के मिश्रण में मिला दे और एक बार अच्छे से फेट दे|
  • फेटे हुए मिश्रण को पहले से तैयार मोल्ड में डाल दे| एक बार मोल्ड को पटक के एयर बबल निकाल के|
  • प्री हीटिड ओवन में रख के 30-35 मिनट के लिए बेक कर ले, या टूथ पिचक डाल के चेक करे अगर साफ़ बाहर आ जाये तो केक पक गया है नहीं तो थोडा और पका ले|
  • ओवन बंद करके केक बाहर निकाल ले, ठंडा होने के बाद मोल्ड से बाहर निकाल ले इस केक को पूरी रात के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे| (कम से कम 6 घंटे फ्रिज में रखना ज़रूरी है)
  • ठंडा होने के बाद केक को बीच से दो स्लाइस में काट ले काटने के लिए बड़ा चाक़ू ही प्रयोग करे|
  • एक स्लाइस अलग रख दे और एक स्लाइस को केक स्टैंड के ऊपर या फिर किसी फ्लैट ट्रे या प्लेट के ऊपर फॉयल बिछा के रख ले| 
आइसिंग बनाने की विधि
  • एक बाउल को फ्रिज में रख के ठंडा कर ले. हैण्ड मिक्सर के ब्लेड भी फ्रिज में रख के ठंडा करले, अब ठन्डे बाउल में ठंडी क्रीम निकाल ले, आइसिंग शुगर और वैनिला एसेंस डाल के हैण्ड मिक्सर से करीब 5-6 मिनट तक फेटे जब क्रीम गाढ़ी और जमने लगे तो उठा के देखे अगर क्रीम टपकती नहीं है तो क्रीम आइसिंग के लिए तैयार है|
  • केक के ऊपर चीनी का सिरप या जो सिरप चेरी के कैन में है उसको एक ब्रश से केक ऊपर अच्छे से लगा दे करीब 2-3 बड़े चम्मच सिरप केक की एक स्लाइस के ऊपर लगा दे|
  • अब फेटी हुई क्रीम से करीब ¼इंच मोटी क्रीम की परत केक के ऊपर लगा दे|
  • चेरी को छोटे टुकडो में काट के क्रीम के ऊपर डाल दे, कद्दूकस करी हुई आधी चोकलेट भी केक के ऊपर फैला दे, अब केक की दूसरी स्लाइस क्रीम वाली स्लाइस के ऊपर रख दे और इसके ऊपर भी शुगर सिरप लगा दे क्रीम डाल के केक के सब तरफ समतल करके फैला दे|
  • बाकी बची हुई क्रीम को आइसिंग बैग में डाल के डेकोरेटिव नोज़ल की सहायता से केक के ऊपर आइसिंग करदे|
  • कद्दूकस करी हुई चोकलेट चारो तरफ बुरक दे|
  • समूची चेरी से केक को सजा दे|
  • आपका ब्लैक फारेस्ट केक तैयार है छोटी स्लाइस में काट के खाए और खिलाये|

Monday, July 18, 2016

खट्टा खम्मन ढोकला - Khatta Khaman Dhokla

खट्टा खम्मन ढोकला - Khatta Khaman Dhokla



सामग्री
  • 1 कप चावल
  • ½ कप चना दाल
  • ½ कप खट्टा दही
  • ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच एनो फ्रूट साल्ट
  • ½ कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच तेल बर्तन को चिकना करने के लिए
तडके के लिए
  • 2 छोटे चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
  • 2 चुटकी हींग
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि(how to make khatta dhokla at home)
  • चावल और दाल को धोकर पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो के रख दे|
  • भीगने के बाद ग्राइंडर में दही और पानी के साथ मिला के पेस्ट बना ले|
  • नमक, हल्दी मिला के ढक के किसी ग्राम जगह पर 4-5 घंटे के लिए खमीर उठने के लिए रख दे|
  • किसी ढोकले बनाने के बर्तन को तेल लगा के चिकना कर ले |
  • ढोकले के मिश्रण में अदरक हरीमिर्च का पेस्ट, और  इनो फ्रूट साल्ट मिला के अच्छे से फेट दे फिर तेल लगे बर्तन में डाल दे|
  • स्टीम करने के बर्तन में पानी डाल के गरम करे और ढोकले का बर्तन रख के 12-15 मिनट के लिए भाप में पका ले|
  • पकने के बाद 2-3 तक ऐसे ही छोड़ दे थोडा ठंडा होने के बाद निकाल के चौकोर टुकडो में काट ले|
  • तड़का पैन में तेल डाल के गरम करे राय जीरा डाल के तड़कने दे, हींग, हरी मिर्च, करी पत्ता डाल के पकाए, तिल डाल के पकाए|
  • फिर तडके को ढोकले के कटे हुए टुकडो के ऊपर फैला दे|
  • हरी धनिया डाल के गार्निश करे|
  • ढोकला तैयार है हरी चटनी के साथ परोसे और खाए|