Wednesday, August 12, 2015

समोसा रोल - Samosa Roll

समोसा रोल - Samosa Roll

सामग्री (for 5-6 servings)
भरने के लिए
4 मध्यम आकार के आलू उबले हुए
½ कप हरे मटर उबले हुए  
1 छोटा चम्मच जीरे का पाउडर
½ छोटा चम्मच कुटी हुए सौंफ
1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
2 चम्मच धनिया पाउडर
½ चम्मच हरी मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच आमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई

बाहरी भाग के लिए
1 कप मैदा
2 बड़े चम्मच सूजी
½ छोटा चम्मच नमक
3 बड़े चम्मच तेल
1/3 कप पानी 

अन्य सामग्री
3 बड़े चम्मच मैदा
¼ कप पानी
तलने के लिए तेल

विधि (How to make samosa roll)

बाहरी भाग के लिए

मैदे में सूजी, नमक, तेल और पानी डाल के मुलायम आटा गूंध ले. सूती कपडे को गीला कर के निचोड़ के आटे के ऊपर ढक के 15-20 मिनट के लिए ढक के रख दे.

भरावन के लिए

उबले आलू को छील के मसल ले. उबले मटर को पानी से निकाल के हल्का मसल के आलू में मिला दे. नमक, हरी मिर्च, गरम मसाला, सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और कटा हुआ हरा धनिया डाल के अच्छे से मिला दे इस मिश्रण के 2 भाग करके अलग रख दे.

रोल बनाने के लिए

गुंधे हुए आटे को थोड़ी देर और गुंथे फिर उसके दो भाग कर ले. अब एक भाग लेकर उसको बेले करीब 15 इंच की रोटी बेल ले.
भरावन की समग्री का एक भाग रोटी के ऊपर फैला दे.  रोटी को पतला पतला रोल करे करीब 5-6 बार रोल कर दे. थोडा पानी लगा के रोल को चिपका दे.
एक तेज धार के चाक़ू को लेकर करीब आधे इंच पतले टुकड़े काट ले.
आटे के दुसरे हिस्से से फिर बेल के रोल बना के काट ले.
मैदे को पानी में मिला के पतला घोल बना ले.
कढाई में तेल डाल के मध्यम आंच पर गरम करे.
एक रोल लेकर मैदे के घोल में डूबा के गरम तेल में डाले इसी तरह से 5-6 रोल तेल में डाल दे मध्यम आंच पर रोल को सुनहरा और करारा होने तक तल के टिश्यू पेपर पर निकाल ले.
इसी तरह से सारे रोल तल ले.

गरम गरम समोसा रोल हरी चटनी या टोमेटो सौस के साथ परोसे.

Monday, August 10, 2015

कॉर्न चाट - Sweet Corn Chat


कॉर्न चाट - Sweet Corn Chat
सामग्री (for 2-3 servings)
1 कप भुट्टे के दाने (उबले हुए)
½ कप मूंगफली के दाने (भुने हुए)
1 कप कॉर्न फलैक्स
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1-2 हरी मिर्च बारीक कट हुई
2 चम्मच नीबू का रस
1 चम्मच चाट मसाला
½ कप बेसन के सेव या भुजिया
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)

विधि (How to make sweet corn chat)
एक कढाई में तेल डाल के कॉर्न फ्लैक्स दाल के कुछ देर भुने फिर गैस बंद करके एक बड़े कटोरे में निकाल ले.
उबले हुए भुट्टे के दाने और मूंगफली के दाने मिला दे.
कटा हुआ प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, चाट मसाला, नमक और नीबू का डाल दे.

सर्विंग प्लेट में निकाल के ऊपर से सेव और हरी धनिया डाल के तुरंत ही खाए और खिलाये.

Friday, August 7, 2015

सेव टमाटर की सब्जी- Sev Tamater ke sabji

सेव टमाटर की सब्जी- Sev Tamater ke sabji
सामग्री (for 2-3 servings)
2 मध्यम आकार के टमाटर
1-2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस करी हुई
¼ चम्मच राई
¼ चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
¼ छोटा चम्मच हल्दी
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच तेल
½ चम्मच चीनी
स्वादानुसार नमक
1 कप बारीक सेव
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
½ कप पानी
विधि (How to make sev tamater curry)
टमाटर को धो कर बारीक बारीक काट ले, हरी मिर्च भी बारीक काट ले, अदरक को छील के कद्दूकस कर ले.
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, जीरा और राई डाल के तड़कने दे, फिर हींग, हरी मिर्च और कद्दूकस करी हुई अदरक दाल के कुछ मिनट भूने.
टमाटर डाल के पकने दे. हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर डाल के मिला दे.
नमक डाल के तम्टर गलने तक पकाए.
जब टमाटर गल जाये तो पानी और चीनी डाल के उबाल आने दे.
उबलने के बाद गैस बंद करदे और टमाटर की सब्जी को किसी परोसने वाले बर्तन में निकाल ले.
ऊपर से हरी धनिया और बारीक सेव डाले.
तुरंत ही सेव टमाटर की सब्जी रोटी के साथ परोसे.



Wednesday, August 5, 2015

हरे अजवायन के पत्ते के पकोड़े- Fresh Carom Leaves ke Pakode

हरे अजवायन के पत्ते के पकोड़े- Fresh Carom Leaves ke Pakode
सामग्री(for 3-4 serrvings)
 20-25 अजवायन के ताजे पत्ते
1 कप बेसन
1 चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच हल्का गरम तेल
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

विधि (How to make ajwayan leaves pakoda)

अजवायन के पत्तो को साफ करके पानी से धोकर अलग रख ले.
बेसन को छान के के बड़े बर्तन में निकाल ले बेसन में हींग, लालमिर्च, हल्का गरम तेल, नमक डाल के मिलाये, थोडा थोडा करके पानी मिलाये और अच्छे से फेट के गाढ़ा घोल बना ले.
अब कढाई में तेल डाल के गरम करे
अब एक पत्ता ले और बेसन में लपेट के तेल में डाल दे चार पांच पत्ते एक साथ बेसन में लपेट के तेल में डाल दे और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल ले.
इसी तरह से सारे पत्तो के पकोड़े बना ले.

हरी चटनी के साथ गरम पकोड़े, चाय के साथ खाए और खिलाये.

Tuesday, August 4, 2015

मेथी और पालक के पकोड़े- Palak Methi ke Pakore

मेथी और पालक के पकोड़े- Palak Methi ke Pakore
सामग्री (for 3-4 servings)
1 छोटी गड्डी ताज़ी मेथी
1 छोटी गड्डी पालक
1 बड़ा प्याज़ लम्बाई में कटा हुआ
4 बड़े चम्मच बेसन
½ छोटा चम्मच अजवाइन
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच चाट मसाला
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

विधि (How to make palak methi pakode)
मेथी की पत्तियाँ तोड़ के धो के काट ले. पालक की पत्तियाँ भी तोड़ धो के काट लीजिये. प्याज़ पतला पतला लम्बाई में काट लीजिये.
एक बड़े बर्तन में प्याज़, मेथी, पालक, और हरी मिर्च डालिए, उसमे बेसन, नमक और सारे मसाले डाल के मिला दीजिये.
थोडा पानी डाल के गाढ़ा घोल बना लीजिये.
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे गरम तेल में छोटे नीबू के आकार के पकोड़े डाल के सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर तल ले.
पेपर पर निकाल के अतरिक्त तेल निकल जाने दे.
गरम गरम पकोड़े हरी चटनी या सौस के साथ खाए और खिलाये.



Monday, July 27, 2015

ऐवाकाडो सलाद - Avocado salad

ऐवाकाडो सलाद - Avocado salad
सामग्री (for 2-3 servings)
1 ताजा ऐवाकाडो
1 खीरा
1 मध्यम आकार का प्याज़
1 टमाटर
1 हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच ताज़ी कटी हरी धनिया

सलाद ड्रेसिंग के लिए
4-5 बड़े चम्मच ताजा दही
½ चम्मच नीबू का रस
¼ चम्मच काली मिर्च का पाउडर
चुटकी भर लाल मिर्च
½ चम्मच भुने जीरे का पाउडर
स्वादानुसार नमक

विधि (How to make avocado salad)
दही को अच्छे से फेट ले उसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च का पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर, नमक, और नीबू  का रस डाल के अच्छे से मिला दे.
खीरा छील के छोटे छोटे टुकडो में काट ले. टमाटर प्याज़ और हरी मिर्च को काट ले.
ऐवाकाडो को बीच से काट के बीज निकाल दे और ऐवाकाडो को छील के छोटे टुकडो में काट ले.
एक बड़े कटोरे में सारी कटी हुई सब्जिया डाले ऐवाकाडो को कुछ टुकड़े सजाने के लिए बचा के बाकी सब डाल दे.
फिर दही का मिश्रण डाल के अच्छे से मिला दे.

हरी धनिया और बचे हुए ऐवाकाडो के टुकडो से सजा के तुरंत ही परोसे.

Friday, July 24, 2015

कॉर्न भरी आलू की टिक्की - Stuffed Corn Tikki

कॉर्न भरी आलू की टिक्की - Stuffed Corn Tikki


सामग्री (for 3-4 servings)
भरने की सामग्री
1 भुट्टा (स्वीट कॉर्न)
1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
½ चम्मच चाट मसाला
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच कद्दूकस करी हुई अदरक
1 छोटा चम्मच नीबू का रस
स्वादानुसार नमक
बाहरी भाग के लिए सामग्री
4-5 आलू (उबले हुए)
2 चम्मच ब्रेड का चूरा (या दो ब्रेड के टुकड़े किनारे काट के पानी में भीगे हुए )
¼ लाल मिर्च का पाउडर
¼ चम्मच जीरा पाउडर
¼ चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
सेकने के लिए तेल

विधि (How to make stuffed corn tikki at home)

भुट्टे के दाने चाक़ू की सहायता से निकाल ले, फिर उसे भाप में या फिर उबाल ले. अच्छी तरह से पकने के बाद निकाल के अलग रख दे और ठंडा होने दे.
ठंडा होने के बाद दरदरा पीस ले.
पिसे हुए भुट्टे के दानो में नमक, चाट मसाला, अदरक, हरी मिर्च, नीबू का रस डाल के अच्छे से मिला दे.
भरने की सामग्री तैयार है.
उबले आलू को कद्दुकस कर के अच्छे से मसल ले. फिर उसमे ब्रेड का चूरा या पानी में भीगी हुई ब्रेड मिला ले नमक, जीरा, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डाल के मिला दे फिर उसकी बराबर बराबर के 8 -10 टिक्की बना ले.
अब एक टिक्की हाथ में ले और एक चम्मच भरावन की सामग्री भर दे, आलू की टिक्की को चारो तरफ से उठा के बंद कर दे.
इसी तरह से सारी टिक्की बना के रख ले.
अब एक तवे या पैन में थोडा तेल डाल के मध्यम आंच पर गरम करे टिक्की डाल के सेके, चारो तरफ से थोडा और तेल डाल के दोनों तरफ से पलट के सुनहरा और करारा होने तक सेके.

हरी चटनी या टमाटर सौस के साथ खाए और खिलाये.