Monday, July 13, 2015

टी पंच - मिक्स लेमन टी - Tea Punch

टी पंच - मिक्स लेमन टी - Tea Punch



सामग्री (For 3-4 servings)
3 कप पानी
6 बड़े चम्मच चीनी
½ कप संतरे का रस
2 बड़े चम्मच नीबू का रस
1 छोटा चम्मच चाय की पत्ती
8-10 पुदीने की पत्तियाँ


विधि (How to make tea punch at home)

पानी में चाय की पत्ती डाल के उबाल ले. उबाल आने के बाद पानी छान के चाय की पत्ती को फेक दे.
एक बड़े कांच के जग में पुदीने की पत्ती डाले,उसके ऊपर चाय का उबला पानी डाले. फिर कुछ देर के लिए (5-8) ऐसे ही छोड़ दे.
चीनी डाल के घुलने तक मिलाये. नीबू का रस और संतरे का रस डाल के मिला दे.
ग्लास में डाले फिर ऊपर से बर्फ के टुकड़े डाल दे.
नीबू या संतरे के टुकडो से सजा के ठंडा ठंडा पिए और पिलाये.


Wednesday, July 8, 2015

चाट मसाला-Chat Masala

चाट मसाला-Chat Masala

सामग्री
¼ कप धनिया हल्की भुनी हुई
2 बड़े चम्मच सूखे पुदीने का पाउडर
¼ कप कश्मीरी लाल मिर्च (धूप में सुखाई हुई या भूनी हुई)
¼ कप जीरा (भुना हुआ)
¼ कप आमचूर पाउडर
1 बड़ा चम्मच काली मिर्च
5-6 लौंग
¼ चम्मच हींग
1 बड़ा चम्मच अजवायन (भुनी हुई)
¼ कप नमक  
1 बड़ा चम्मच काला नमक


विधि (How to make chat masala at Home )
सारे मसाले मिला ले फिर मिक्सर में डाल के बारीक पाउडर बना ले.
चलनी से छान ले मोटे बचे हुए मसाले को एक बार फिर से पीस के मिला दे.
किसी एयरटाइट जार में भर के रख दे.

जरुरत के मुताबिक इस्तेमाल करे, और जार को फिर से बंद करदे नहीं तो मसाला खराब हो जाता है.

Tuesday, July 7, 2015

नारियल की खीर - Coconut Kheer



नारियल की खीर - Coconut Kheer


सामग्री (for 4 servings)
1 कच्चा नारियल
1 लीटर फुल क्रीम वाला दूध
½ कप चीनी
10-12 केसर के धागे (एक बड़े चम्मच दूध में भिगो दे)
1 बड़ा चम्मच बादाम बारीक कटे हुए
1 बड़ा चम्मच पिस्ता बारीक कटे हुआ
¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
1 चम्मच घी


विधि (How to make Coconut Kheer)

नारियल को तोड़ के पानी एक गिलास में निकाल ले. नारियल के गूदे को निकाल के कद्दूकस करके अलग रख ले.
एक कढाई में घी डाल के गरम करे कद्दूकस करा हुआ नारियल डाल के हल्का गुलाबी होने तक भूने. फिर गैस बंद करदे.
एक भारी तले के पतीले में दूध डाल के गरम करे. जब दूध गाढ़ा हो कर आधा रह जाये तो भुना हुआ नारियल डाल के धीमी आंच पर पकने दे.
चीनी डाल के अच्छे से मिला दे. केसर वाला दूध, कटे हुए पिस्ता, बादाम और इलाइची पाउडर डाल के गाढ़ा होने दे. गाढ़ा होने बाद गैस बंद करदे.
हल्का गरम या फ्रिज में रखके ठंडा करके परोसे.

Keywords: Tender Coconut Kachcha Nariyal Milk Festival sweets             


Monday, July 6, 2015

अनरसे – Anarse

अनरसे –    Anarse


सामग्री
3 कप चावल
2 कप चीनी (पिसी हुई)
2 बड़े चम्मच खसखस
2 बड़े चम्मच सफ़ेद तिल
तलने के लिए घी

विधि (How to make anarse at home)

चावल को धोकर पानी में तीन दिन के लिए भिगो दे, हर रोज पानी बदल दे.
तीन दिन बाद पानी फेक दे और चावल को किसी सूती कपडे पर हवा में सुखा दे.
सूखने के बाद चावल को पीस ले.
फिर तीन कप चावल और दो कप पिसी को मिला दे, फिर हल्का गुनगुना पानी धीरे धीरे मिला के मुलायम आटा गूँथ ले.
फिर आटे के छोटे छोटे नीबू के आकार के गोले बना ले.
एक प्लास्टिक सीट ले उसके ऊपर कुछ तिल और खसखस के दाने डाले फिर एक गोला रख ऊपर से एक और प्लास्टिक सीट रख के हाथ से दबा के गोले अनरसा (करीब 4 इंच बड़ा) बना ले.

फिर किसी नॉन स्टिक पैन या कढाई में घी डाल के गरम करे और प्लास्टिक हटा के अनरसा पैन धीरे से पैन में डाल दे.  मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक ले.
टिश्यू पेपर पर निकल के रखे, इसी तरह से सारे अनरसे बना ले.

सावन के त्योहारों में बनाये, खाए और मेहमानों को खिलाये.

Thursday, July 2, 2015

सहजन की फली के सब्जी - Drumstick Curry

सहजन की फली के सब्जी - Drumstick Curry


 सामग्री (for 3-4 servings)
8-10 सहजन (1 इंच के टुकडो में कटा हुआ) (अगर पतला वाला सहजन है तो एक गड्डी)
1 कप कटे हुए आलू
2-3 टमाटर (बारीक कटे हुए)
½ चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
2 चम्मच तेल
½ चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
½ छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी
2 बड़े चम्मच बारीक काट हरी धनिया
पेस्ट बनाने के लिए
2 बड़े चम्मच पीली सरसों
8 -10 लहसुन की कलियाँ
4-5 हरी मिर्च

विधि (How to make drumstick curry)

एक कढाई में तेल डाल के गर्म करे, जीरा डाल के तड़कने दे. कटा हुआ आलू डाल  के कुछ देर भूने, फिर सहजन भी डाल दे आलू के सुनहरा होने तक भूने. सारे सूखे मसाले, नमक, और कटे हुए टमाटर डाल के कुछ देर पकाए.
पिसी हुई सरसो का पेस्ट डाल के मिला दे. एक कप पानी डाल के धीमी आंच पर आलू के पकने तक पकाए.

गैस बंद करके हरी धनिया डाल के गरम गरम सब्जी चावल या रोटी के साथ परोसे.

Wednesday, July 1, 2015

अंकुरित मूंग की सब्जी Moong Sprouts Sabji

अंकुरित मूंग की सब्जी Moong Sprouts Sabji
 
सामग्री (for 2-3 servings)
1 कप अंकुरित मूंग
2 आलू (उबले और चौकोर टुकडो में कटे हुए)
1 टमाटर कटा हुआ
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
½ इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ
6-7 लहसुन बारीक कटे हुए
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
½ चम्मच गरम मसाला
½ चम्मच धनिया पाउडर
½ चम्मच जीरा पाउडर
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चुटकी हींग
1 बड़ा चम्मच तेल
1 कप पानी
2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक

विधि (How to make sprouted moong sabji)
कढाई में तेल डाल के गरम करे कटा हुआ अदरक लहसुन डाल के भूने, फिर प्याज़ डाल के हल्का सुनहरा होने तक भूने.
हरी मिर्च, हींग और टमाटर डाल के गलने तक पकाए.
सारे मसाले डाल के अच्छे से मिला दे.
अंकुरित मूंग डाल के कुछ देर भुने, कटे हुए आलू नमक और पानी डाल के ढक्कन बंद करदे.
धीमी आंच पर मूंग के पकने तक पकाए.
गैस बंद कर दे.

हरी धनिया से सजा के अंकुरित मूंग की सब्जी पराठे या रोटी के साथ परोसे.

Tuesday, June 30, 2015

चीज़ गार्लिक ब्रेड - Cheesy Garlic Bread for Kids

चीज़ गार्लिक ब्रेड - Cheesy Garlic Bread for Kids
सामग्री (for 2 servings)
5-6 वाइट या ब्राउन ब्रेड
2-3 बड़े चम्मच मक्खन
2 चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
2 छोटे चम्मच पिसा या कद्दूकस करा हुआ लहसुन
½ छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर या कुटी हुई लाल मिर्च
½ कप कद्दूकस करी हुई मोजरिला चीज़

विधि(How to make cheesy garlic bread for kids at home)

ओवन को 180 c  पर प्रीहीट करले.
मक्खन में लहसुन और धनिया मिला के फेट ले.
ब्रेड के ऊपर फेटा हुआ मक्खन लगाये, फिर कद्दूकस करी हुई चीज़ डाल के फैला दे.
ओवन के  जाली वाले स्टैंड के ऊपर ब्रेड रख के ओवन में रख दे.
7-8  मिनट तक या करारे होने तक सेक ले.

ओवन से निकाल के टुकडो में काट के काली मिर्च या लाल मिर्च छिड़क टोमेटो सौस के साथ खाए और खिलाये