Thursday, March 13, 2014

टोमेटो पनीर- Tomato Paneer



टोमेटो पनीर- Tomato Paneer

सामग्री (3-4 लोगो के लिए)

300 ग्राम पनीर (1 इंच के टुकडो में कटा हुआ )
4 बड़े टमाटर
1 बड़ा प्याज़
4-5 लहसुन
2 इंच का अदरक का टुकड़ा
50 ग्राम काजू (पानी में भिगो के पेस्ट बना ले)
1/2 कप ताज़ी क्रीम
1/2 छोटा चम्मच शाहजीरा
3 बड़े चम्मच टमाटर प्यूरी
3 बड़े चम्मच बटर
1 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी
1 बडा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ

विधि (How to make tomato paneer)

प्याज़, टमाटर, लहसुन और अदरक को 3 कप पानी डाल के धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक उबाल ले फिर गैस से उतार के ठंडा होने दे, ठंडा होने के बाद पीस के पेस्ट बना ले.
एक कढाई में बटर डाल के गरम करे, फिर जीरा डाल के भूने. पिसा हुए प्याज़, टमाटर का पेस्ट डाल के भूने, टमाटर की प्यूरी डाल के धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक पकाए.
पनीर के टुकड़े नमक और, लालमिर्च, काली मिर्च का पाउडर डाल के 2-3 मिनट पकाए.
एक अलग कढाई में कसूरी मेथी डाल के धीमी आंच पर सूखा भून ले. आधी कसूरी मेथी को अलग रख के आधी को हथेली से मसल के सब्जी में डाल दे.
काजू का पेस्ट डाल के 1-2 मिनट तक और पकाए. फिर क्रीम और कटा हुआ अदरक डाल के गैस बंद कर दे.
बचाई हुई कसूरी मेथी डाल के गरम गरम टोमेटो पनीर गरम गरम कुलचे या फिर नान के साथ परोसे.

Tuesday, March 4, 2014

चुकन्दर का हलवा - Beetroot Halwa



चुकन्दर का हलवा - Beetroot Halwa
सामग्री
1/2 किलो चुकन्दर
2 कप दूध
2 कप चीनी
1/2 मावा या खोवा
2 बड़े चम्मच घी
2 हरी इलाइची (कुटी हुई)
1/4 कप काजू और बादाम (सजाने के लिए)


विधि
चुकन्दर को पानी से धोकर छील ले फिर कद्दूकस करले.
अब एक कुकर में कद्दूकस करा हुआ चुकन्दर और दो कप दूध डाल के दो सीटी आने तक पका ले.
एक भारी तले की कढ़ाई में घी डाल के गरम करे, गरम घी में काजू और बादाम डाल के हल्का सुनहरा भून के निकाल ले. फिर उसी घी में पका हुआ चुकन्दर का मिश्रण डाल दे. 4-5 मिनट तक ऐसे ही तेज आंच पर पकने दे जिससे पानी सूख जाये बीच बीच में चलती रहे नहीं तो हलवा कढ़ाई में चिपक जायेगा.
चीनी, इलाइची और मावा डाल के अच्छे से मिला दे. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पानी सूखने तक पकाए. पूरा पानी मत सुखाये जब हलवा थोडा गीला ही रहे गैस बंद कर दे, भूने हुए काजू, बादाम से सजा के गरम या ठंडा जैसा चाहे खाए और खिलाये.

Friday, February 28, 2014

खड़ी मूंग दाल की इडली - Whole Moong Dal Idli



खड़ी मूंग दाल की इडली - Whole Moong Dal Idli



 सामग्री

1 कप खड़ी मूंग दाल
1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
2 छोटे चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच ताजा कद्दूकस करा हुआ नारियल
2 चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
8-10 करी पत्ते
स्वादानुसार नमक


विधि

मूंग को 5-6 घंटे या फिर रात भर के लिए पानी में भिगो के रखे. भीगने के बाद सार पानी निकाल दे. फिर थोड़ा मोटा मोटा पीस ले. अब इसमें कटा हुआ प्याज़, अदरक हरी मिर्च पेस्ट, कद्दूकस करा हुआ नारियल, एक चम्मच तेल और नमक मिला के अच्छे से मिला दे.
अब इसके एक इडली स्टैंड को तेल लगा के चिकना कर ले. फिर एक बड़ा चमच पेस्ट हर स्टैंड में डाल दे. और भाप में 8-10 मिनट तक पका ले.
पकने के बाद इडली स्टैंड से निकाल के दो- दो टुकडो में काट ले.
अब एक नॉन स्टिक पैन में एक चम्मच तेल डाल के गरम करे उसमे राई और करी पत्ता डाले फिर कटे हुए टुकड़े डाले और 4-5 मिनट तक भूने.
हरी चटनी या फिर सौस के साथ गरम गरम परोसे.

Friday, February 21, 2014

बिना अंडे का चाकलेट केक - Eggless Choclate Cake



बिना अंडे का चाकलेट केक - Eggless Choclate Cake
सामग्री
1 1/2 कप मैदा
1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
1 बड़ा चम्मच चाकलेट पाउडर
1 कप मीठा कंडेंस्ड मिल्क
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
3/4 चम्मच बेकिंग सोडा
3/4 कप दूध
1 चम्मच वैनिला एसेंस
1/2 कप पिघला हुआ बटर (बिना नमक वाला)

विधि (How to make eggless choclate cake at home)
ओवन को 180c C पर प्रीहीट करले.
एक 9 x 9 केक बेक करने के बर्तन को तेल या बटर लगा के चिकना करले.
मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोको पाउडर को मिला के 2-3 बार छान के अलग रख ले.
अब उसमे कंडेंस्ड मिल्क, चाकलेट पाउडर, पिघला हुआ बटर, वैनिला एसेंस, और दूध मिला के एक ही दिशा में तब तक फेटे जब तक सारी गुल्थिया ख़तम न हो जाये.
अब फेटे हुए मिश्रण को पहले से तियार केक बनाने के बर्तन में डाल दे.
बर्तन को प्री हीट ओवन में 30-35 मिनट तक रख के पकाए.
एक टूथ पिक डाल के देखे अगर टूथ पिक साफ़  बाहर आ जाये तो केक पक गया है नहीं तो 4-5 मिनट तक और पकाए.
ओवन से बाहर निकाल के ठंडा होने दे. फिर चाक़ू की सहायता से बाहर निकाल ले.
ठंडा होने पर खाए और खिलाये.