Wednesday, March 8, 2017

बिना अंडे का डोरा केक फॉर किड्स- Eggless Dora Cake For kids

बिना अंडे का डोरा केक फॉर किड्सEggless Dora Cake For kids
सामग्री
पैन केक बनाने के लिए
1 कप आटा
¼ कप पिसी चीनी
1 बड़ा चम्मच पिघला हुआ मक्खन
½ कप दूध
½ छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

फिलिंग के लिए
100 ग्राम डार्क चोकलेट
2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
½ चम्मच बटर

विधि(How to make dora cake at home)
फिलिंग के लिए
चॉकलेट को छोटे छोटे टुकडो में तोड़ ले, फिर क्रीम को गरम करे और चॉकलेट  में मिला के कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दे, बटर डाल के मिला दे| फ्रिज में रख दे सेट होने के लिए|
पैन केक के लिए
आटे में बेकिंग पाउडर चीनी डाल के मिला दे फिर बटर और गुनगुना दूध डाल के अच्छे से आटे को फेट ले| 10 मिनट के लिए ढक के रख दे|
तवे के ऊपर बटर या तेल डाल के चिकना करे, एक बड़ा चम्मच बैटर डाल के फैला दे| धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेक ले, फिर पलट के दूसरी तरफ से भी थोडा बटर या तेल डाल के सुनहरा सेक ले| इसी तरह से सारे पैन केक सेक के रख ले|
ठंडा होने के बाद एक केक के ऊपर एक बड़ा चम्मच चोकलेट फिलिंग लगा के दूसरे केक से कवर कर दे|
सारे केक में इसी तरह से चॉकलेट लगा के डोरा केक बना ले| चॉकलेट फिलिंग के जगह आप नटेला भी लगा सकते है|

Thandai ठंडाई - Thandai Powder Recipe - ठंडाई रेसिपी - Recipe for Holi

Friday, March 3, 2017

दिल्ली वाली आलू की चाट– Delhi Style Potato Chat

दिल्ली वाली आलू की चाट– Delhi Style Potato Chat

सामग्री (for 2-3 servings)
  • 4-5 मध्यम आकार के उबले आलू
  • 2 बड़े चम्मच धनिया की चटनी
  • 2 बड़े चम्मच इमली की मीठी चटनी
  • ½ कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच कुटी लाल मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच आमचूर
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी  
  • ½ कप बेसन के बारीक सेव

विधि(How to make Delhi style fry potato chat at home)
  • आलू को छील के चौकोर टुकडो में काट ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे, तेल में जीरा डाल के भूने, फिर हरी मिर्च, हल्दी और अदरक डाल के भूने|
  • आलू डाल के अच्छे से मिला दे|
  • धीमी आंच पर आलू के हल्का भूरा और करारा हो जाने तक भूने|
  • नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और आमचूर डाल के भूने|
  • चाट मसाला और हरी धनिया डाल के मिला दे और गैस बंद करदे|
  • प्लेट में निकाल के ऊपर से हरी चटनी और इमली की चटनी डाले फिर ऊपर से सेव और हरी धनिया डाल के सर्वे करे|

Wednesday, March 1, 2017

ब्रेड उत्तपम –Bread Uttapam – Instant Bread Uttapam

ब्रेड उत्तपम –Bread Uttapam – Instant Bread Uttapam
सामग्री
  • 4-5 ब्रेड की स्लाइस
  • 2 बड़े चम्मच सूजी
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • ½ कप खट्टा दही
  • 1 कप बारीक कटी मिलीजुली सब्जियां (प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च)
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस करी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच तेल


विधि(How to make instant bread uttapam at home)
  • ब्रेड के किनारे काट के निकाल के और ब्रेड के छोटे छोटे टुकड़े कर ले|
  • मिक्सर के जार में ब्रेड के टुकड़े, सूजी, मैदा, दही और आधा कप पानी डाल के पीस के बारीक पेस्ट बना ले|
  • पेस्ट को किसी कटोरे में निकाल के कटी हुई सब्जियां, हरी मिर्च, हरी धनिया, अदरक और नमक डाल के मिला दे|
  • तवे को गरम करे थोडा तेल डाल के चिकना करे और दो बड़े चम्मच मिश्रण डाल के गोल फैला दे और चारो तरफ से तेल डाल के सेक ले एक तरफ से सिक जाने के बाद पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले|
  • गरम गरम उत्तपम नारियल की चटनी के साथ खाए और परोसे|