Tuesday, November 29, 2016

Tutti Frutti Cookies टूटी फ्रूटी कूकीज Eggless Tutti Frutti Cookies - Ka...

Friday, November 25, 2016

White Sauce Pasta वाइट सॉस पास्ता White Sauce Pasta for Kids

गोभी बटर मसाला – Gobhi Butter Masala

गोभी बटर मसाला – Gobhi Butter Masala
सामग्री (for 4-5 servings)
  • 1 मध्यम आकार की गोभी (बड़े टुकडो में कटी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच काजू (भीगा के पेस्ट बना हुआ)
  • ½ कप ताज़ी क्रीम
  • 2-3 मध्यम आकार के प्याज़ (बड़े टुकडो में कटे हुए)
  • 6-7 टमाटर (लाल एप्पल टमाटर) (बड़े टुकडो में कटे हुए)
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन (बारीक कटा हुआ)
  • 2 छोटी इलाइची
  • 2-3 लौंग
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1-2 तेज पत्ते
  • 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
  • 3 बड़े चम्मच मक्खन
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक

विधि (How to make restaurant style gobhi butter masala at home)
  • गोभी को बड़े टुकडो में काट के रख ले, एक बड़े बर्तन में पानी उबाले उबलते पानी में थोडा नमक और हल्दी डाल दे| फिर गोभी के टुकड़े डाल के गैस बंद करदे| गोभी को पानी में 5-6 मिनट तक ऐसे ही पड़ा रहने दे| फिर पानी से निकाल के अलग रख दे|
  • कढाई में एक चम्मच तेल डाल के गरम करे, इलाइची, लौंग, दालचीनी और तेजपत्ता डाल के भूने, कटा हुआ प्याज़, लहसुन और अदरक डाल के हल्का सुनहरा होने तक भूने, फिर टमाटर डाल के गलने तक पकाए| गैस बंद करके मसाले को ठंडा होने दे, ठंडा होने के बाद पीस के पेस्ट बना ले|
  • एक कढाई में दो बड़े चम्मच मक्खन और एक चम्मच तेल डाल के गरम करे तेल में लाल मिर्च पाउडर डाल के कुछ सेकंड भूने, फिर पिसा हुआ पेस्ट डाल के भूने|
  • पिसे हुए काजू का पेस्ट डाल के तेल अलग होने तक भूने, गोभी, कसूरी मेथी और एक कप पानी मिला के 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए|
  • गरम मसाला, ताज़ी क्रीम और चीनी के 1-2 मिनट और पकाए| हरी धनिया डाल के मिला दे और गैस बंद कर दे, गोभी बटर मसाला तैयार गरम गरम रोटी या नान के साथ परोसे|

Tuesday, November 22, 2016

पनीर टिक्का मसाला – Paneer Tikka Masala

पनीर टिक्का मसाला – Paneer Tikka Masala


सामग्री(for 3-4 servings)
  • 200 ग्राम पनीर (चौकोर टुकड़े में कटे हुए)
  • 1 मध्यम साइज़ का शिमला मिर्च (चौकोर टुकड़े में कटे हुए)
  • 1 मध्यम साइज़ का प्याज़ (चौकोर टुकड़े में कटे हुए)
मेरीनेसन के लिए
  • 2 बड़े चम्मच भुना बेसन
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
ग्रेवी के लिए
  • ½ कप पायज का पेस्ट
  • 2 छोटे चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 कप टमाटर की प्यूरी
  • 1 बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच ताज़ी क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि(How to make paneer tikka masala at home)
  • किसे बड़े बाउल में मेरीनेसन की सामग्री मिला के पेस्ट बना ले, कटा हुआ पनीर, शिमला मिर्च, और प्याज़ को डाल के हलके हाथो से मिला के ढक के फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दे|
  • नॉनस्टिक पैन में तेल डाल के गरम करे पहले पनीर डाल के सब तरफ से सुनहरा होने तक भून ले, पनीर को पैन से निकाल ले और शिमला मिर्च और प्याज़ डाल के थोड़ी देर भून के निकाल ले|
  • पैन में तेल डाले और पिसा हुआ प्याज़ डाल के हल्का सुनहरा होने तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कच्ची खुशबु जाने तक भूने|
  • सूखे मसाले डाल के भूने, टमाटर की प्यूरी डाल के तेल अलग होने तक भूने|
  • काजू का पेस्ट और ताज़ी क्रीम डाल के मिला दे, नमक, गरम मसाला और चीनी डाल के मिला दे|
  • भुनी हुई पनीर और सब्जिया डाल के मिला दे आधा कप पानी डाल के उबलने तक पकाए|
  • हरी धनिया से गार्निश करके नान या रोटी के साथ परोसे|

Monday, November 21, 2016

बटाटा वडा- Batata Vada

बटाटा वडा- Batata Vada


सामग्री

बाहरी कोटिंग के लिए
  • 1 कप बेसन
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
अंदर भरने के लिए सामग्री
  • 4-5 उबले आलू
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 चुटकी हींग
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 8-10 करी पत्ते
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच नीबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल
विधि (How to make batata vada at home)
  • बेसन में नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर डाल के मिला ले, फिर पानी डाल के थोडा गाढ़ा घोल तैयार करले|
  • आलू को मसल के रख ले|
  • कढाई में दो चम्मच तेल डाल के गरम करे तेल में राई डाल के भूने, हींग और करी पत्ता डाल के भूने|
  • हरीमिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल के कुछ सेकंड तक भूने|
  • मसले हुए आलू, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल के अच्छे से मिला दे फिर कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाए|
  • हरी धनिया और नीबू का रस डाल के मिला दे और गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दे|
  • मिश्रण से नीबू के आकार के गोले बना के रख ले|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे|
  • बेसन के मिश्रण में बेकिंग पाउडर डाल के मिला दे|
  • आलू के मिश्रण के गोले को बेसन के मिश्रण में डुबा के तेल में डाल दे|
  • मध्यम आंच में सुनहरा होने तक तल के निकाल ले, सारे बड़े इसी तरह से तल ले|
  • गरम गरम बटाटा वडा लहसुन की चटनी या फिर हरी धनिये की चटनी के साथ खाए| 

Thursday, November 17, 2016

खोये और ताज़े नारियल की बर्फी- Fresh Coconut and Mawa Burfi

खोये और ताज़े नारियल की बर्फी- Fresh Coconut and Mawa Burfi

सामग्री
  • 1 छोटा ताज़ा नारियल
  • 100 ग्राम खोया
  • ¾ कप चीनी
  • ¼ कप पानी
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची का पाउडर

विधि (How to make fresh coconut and mawa burfi)

नारियल को तोड़ कर गरी निकाल के मिक्सी में डाल के पाउडर बना ले|
कढाई में चीनी और ¼कप पानी डाल के गरम करे, चीनी गल जाने के बाद आंच धीमी कर के एक तार की चाशनी बना ले|
चाशनी मे खोया डाल के मिला दे|
फिर नारियल और इलाइची पाउडर डाल के धीमी आंच पर सूखने तक पकाए, जब मिश्रण कढाई छोड़ दे और जमने जैसा हो जाये तो गैस बंद कर दे|
किसी ट्रे या थाली में घी लगा के चिकना कर ले, मिश्रण को ट्रे में डाल के समतल फैला दे|
या फिर मिश्रण से लड्डू बना ले|
पूरी तरह से ठंडा हो जाने दे फिर बर्फी के चौकोर टुकड़े काट ले|
स्वादिस्ट नारियल और खोये की बर्फी तैयार है सर्वे करे और बची हुई फ्रिज में रख के 1 हफ्ते तक खा सकते है|