Tuesday, October 18, 2016
Monday, October 17, 2016
भाखरवाडी- Bhakarwadi
भाखरवाडी- Bhakarwadi
सामग्री
- 1 कप बेसन
- 1 कप आटा
- ३ बड़े चम्मच तेल
भरने के लिए
- 1 बड़ा चम्मच सफ़ेद तिल
- 1 बड़ा चम्मच खसखस
- 1 बड़ा चम्मच समूची धनिया
- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस करा हुआ सूखा नारियल
- 4-5 समूची लाल मिर्च
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
- ½ छोटा चम्मच आमचूर
- 1 बड़ा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- ½ छोटा चम्मच जीरा
विधि(How to make bhakarwadi at home)
- आटे और बेसन में थोडा सा नमक और तेल मिला के थोडा कड़ा आटा गूँथ ले फिर आटे को हलके गीले कपडे से ढक के 15 मिनट के लिए अलग रख दे|
- एक कढाई या पैन में सौंफ, जीरा, समूची मिर्च और धनिया को डाल के सूखा ही भून के निकाल ले| फिर उसी पैन में तिल, खसखस डाल के हल्का सुनहरा होने तक भुने, फिर कद्दूकस करा हुआ नारियल डाल के कुछ सेकंड तक भूने| गैस बंद कर दे और सारी सामग्री को ठंडा होने दे| ठंडा होने के बाद मिक्सर में डाल दे, चीनी, नमक, आमचूर, हल्दी और गरम मसाला मिला के दरदरा पीस ले|सामग्री को 3 बराबर के भाग में बाट ले, आटे को भी तीन भाग में बाट ले|
- एक भाग आटा लेकर उससे रोटी से थोडी मोटी रोटी बेल ले| रोटी के ऊपर थोडा सा पानी डाल के फैला दे|
- फिर मसाले का एक भाग डाल के फैला दे, किनारे से उठा के बहुत पतला पतला रोल करे, रोल को थोडा टाइट रखे आखिरी तक रोटी को रोल कर ले फिर किनारे पर थोडा सा पानी लगा के चिपका ले| अब रोल से आधे आधे इंच के टुकडो में काट ले| सारे टुकड़े काट के अलग रख ले,इसी तरह से सारे आटे से रोल बना के काट के अलग रख ले|
- कढाई में तेल डाल के गरम करे, हल्की आंच पर कटे हुए रोल तेल में डाल दे, पलट पलट के सब तरह से भूरा हो जाने तक सेक ले| तेल से निकाल के ठंडा होने दे|
- भाकरवाडी तैयार है इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भर के रख दे, जब मन करे चाय के साथ सर्वे करे और खाए| इसे 15 -20 दिनों तक रख के खा सकते है|

Sunday, October 16, 2016
Friday, October 14, 2016
Thursday, October 13, 2016
पालक पनीर भुर्जी –Palak Paneer Bhurji
पालक पनीर भुर्जी –Palak Paneer Bhurji

सामग्री (for 3-4 servings)
- 2 कप बारीक कटी हुई पालक
- 200 ग्राम पनीर (मसला हुआ)
- 1 मध्यम प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 2 मध्यम टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- 1-2 तेजपत्ता
- 2 बड़े चम्मच तेल या घी
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
- 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच नीबू का रस
- स्वादानुसार नमक
विधि (How to make palak paneer bhurji at home)
- पालक की पत्तियों को पानी से दो तीन बार धोकर बारीक काट के अलग रख ले|
- पनीर को मसल ले या फिर कद्दूकस कर के रख ले|
- एक कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे जीरा और तेज पत्ता डाल के जीरा चटक जाने तक भूने फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने|
- प्याज़ भुन जाये तो अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल के कच्ची महक ख़त्म होने तक भूने|
- टमाटर डाल के गल जाने तक पकाए|
- हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल के भूने|
- कटा हुआ पालक डाल दे और नमक डाल के के ढक्कन ढक के पालक के पक जाने तक पकाए, ढक्कन खोल के पानी सुखा ले|
- मसला हुआ पनीर डाल के अच्छे से मिला दे 2-3 मिनट तक भूने|
- गरम मसाला और हरी धनिया डाल के मिला दे और गैस बंद कर दे|
- नीबू का रस मिला के गरम गरम पालक पनीर भुर्जी पराठे या फिर रोटी के साथ परोसे और खाए|
Sunday, October 9, 2016
Friday, October 7, 2016
मूंग दाल का ढोकला –Moong Daal Dhokla
मूंग दाल का ढोकला –Moong Daal Dhokla

सामग्री (for 3-4 servings)
- 1 कप धुली मूंग की दाल
- 2 छोटे चम्मच बेसन
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 छोटा चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच इनो फ्रूट साल्ट
- स्वादानुसार नमक
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच चीनी
तडके के लिए
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- ½ चम्मच राई
- 2 चम्मच नीबू का रस
- 1 चम्मच चीनी
- 10-12 करी पत्ते
- 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
विधि(How to make moong dal dhokla at home)
- मूंग दाल को साफ़ पानी से धोकर 4 घंटे के लिए भीगा के रख दे| चार घंटे के बाद बारीक पीस के पेस्ट बना ले|
- पेस्ट में बेसन, दही, नमक, चीनी मिला के अच्छे से फेटे|
- ढोकला बनाने के बर्तन में तेल लगा के चिकना कर ले, स्टीम करने के बर्तन में पानी डाल के गरम करने के लिए चढ़ा दे|
- दाल के घोल में इनो डाल के मिला दे और घोल को चिकने करे हुए बर्तन में डाल के पानी वाले बर्तन में रख दे बर्तन को ढक के भाप में 15-18 मिनट के लिए पका ले, एक चाकू को ढोकले के बीच में डाल के देख ले अगर चाकू साफ वापस आ जाये तो ढोकला पक गया है नहीं तो थोड़ी देर और पका ले|
- बर्तन को बाहर निकाल के थोडा ठंडा होने दे फिर टुकड़े काट के निकाल ले|
- तडके के लिए तड़का पैन में तेल डाल के गरम करे गरम तेल में राई करी पत्ता और हरी मिर्च डाल के पकाए,फिर आधा कप पानी, चीनी, नीबू का रस डाल के उबल जाने दे फिर चम्मच से ढोकले के टुकडो पर डाल दे|
- हरी धनिया से गार्निश कर के हरी धनिया के चटनी के साथ परोसे|
Subscribe to:
Posts (Atom)