Saturday, February 7, 2015

बिना प्याज़ लहसुन की मिक्स दाल – Mix Dal (without onion garlic)

बिना प्याज़ लहसुन की मिक्स दाल  Mix Dal (without onion garlic)

सामग्री
½ कप काबुली चना (रात भर पानी में भीगा के)
2 बड़े चम्मच चना दाल
2 बड़े चम्मच धुली मसूर दाल
2 बड़े चम्मच धुली मूंग दाल
½ कप कटे हुए टमाटर
2 कप बारीक कटी हुई पालक
1 चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
1 छोटा चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच तेल
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
पीसने की सामग्री
2 बड़े चम्मच काजू
1 छोटा चम्मच खसखस
2 बड़े चम्मच कद्दूकस करा हुआ नारियल
2-3 कश्मीरी लाल मिर्च
½ छोटा चम्मच कालीमिर्च
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
3-4 लौंग
1 छोटा चम्मच समूची धनिया

विधि (How to make mix dal with kabuli chana)
पीसने की सारी सामगी को मिला के पर्याप्त पानी मिला के बारीक पेस्ट बना ले.
सारी दालों को मिला के धोकर पानी में 1 घंटे के लिए भीगा दे.
भीगे हुए काबुली चने को धोकर कुकर में डाले दालों को भी कुकर में डाले साथ में हल्दी, नमक और दो कप पानी डाल के 2 सीटी आने तक पकाए फिर गैस धीमी कर के 2-3 मिनट और पकाए. गैस बंद करके कुकर ठंडा होने दे.
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, पिसा हुआ पेस्ट डाल के तेल छोड़ने तक भूने, टमाटर और थोडा नमक डाल के गलने तक पकाए.
पालक डाल के कुछ और देर भुने फिर उबली हुई दाल डाल दे  3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे. फिर चीनी और नीबू का रस डाल के अच्छे से मिला दे. गैस बंद करदे.
गरमागरम दाल रोटी या फिर जीरा राइस के साथ परोसे.


Friday, February 6, 2015

चटपटी मसूर दाल पालक - Spicy Masoor Dal with Palak (spinach)

चटपटी मसूर दाल पालक - Spicy Masoor Dal with Palak (spinach)

सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
½ कप धुली मसूर की दाल
1 कप बारीक कटी हुई पालक
2 छोटे चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच पिसी खटाई
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट
½ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
½ कप बारीक कटा हुआ टमाटर
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
विधि (How to make spicy masoor daal palak)
मसूर दाल को धोकर 1 कप पानी के साथ कुकर में दो सीटी आने तक पका ले. फिर गैस बंद करके कुकर को ठंडा होने दे.
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, जीरा डाल के चटकने दे. फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च का पेस्ट डाल के कुछ देर और भुने, टमाटर और पालक डाल के कुछ देर भुने फिर उबली हुई दाल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, पिसी खटाई डाल के उबलने दे.  अगर दाल बहुत गाढ़ी लगे तो आधा कप पानी मिला के उबलने दे.
हरी धनिया डाल के गरम दाल रोटी और चावल के साथ परोसे.

Thursday, February 5, 2015

अंकुरित मूंग का सलाद - Sprouts Salad

अंकुरित मूंग का सलाद - Sprouts  Salad
सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
1 कप अंकुरित मूंग
¼ कप बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया  

गार्निशिंग के लिए
1  छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
1 छोटा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच सोया सौस
2 छोटे चम्मच सफ़ेद सिरका
½ चम्मच चीनी
½ छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च   
2 बड़े चम्मच दरदरी कुटी हुई भुनी मूंगफली
स्वादानुसार नमक

विधि (How to make healthy moong salad)
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे तेल में लहसुन डाल के सुनहरा होने तक भून ले फिर गैस बंद करके ठंडा होने दे.
अब भुने हुने लहसुन में सोया सौस, सफ़ेद सिरका, चीनी, मिर्च, नमक और मूंगफली डाल के अच्छे से मिला के गार्निशिंग तैयार कर ले.

अब एक बर्तन में अंकुरित मूंग, शिमला मिर्च मिलाये, पहले से तैयार गर्निशिंग मिला के अच्छे से मिक्स कर ले. ऊपर से हरी धनिया, और हरे प्याज़ से सजा के तुरंत परोसे या फिर फ्रिज में रख के ठंडा करके परोसे.

Monday, February 2, 2015

वेजिटेबल हॉट एंड सौर सूप Vegetable Hot and Sour Soup

वेजिटेबल हॉट एंड सौर सूप Vegetable Hot and Sour Soup

सामग्री (4 लोगो के लिए)
1 छोटी गाज़र कद्दूकस करी हुई  
4-5 बड़े चम्मच पत्तागोभी बारीक कटी हुई  
4-5 बड़े चम्मच फूलगोभी कद्दूकस करी हुई
2 बड़े चम्मच बीन्स बारीक कटी हुई
2-3 बड़े चम्मच हारा प्याज़ बारीक कटा हुआ
3-4 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च  
1 बड़ा मशरूम पतले स्लाइस में कटा हुआ  
2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस करी हुई
1 छोटा चम्मच लहसुन कद्दूकस करा हुआ
1 छोटा चम्मच सोया सौस
1 छोटा चम्मच चिल्ली सौस (इक्छानुसार)
1 छोटा चम्मच सफ़ेद सिरका  
1 ½ चम्मच कोर्न्फ्लौर
स्वादानुसार नमक
4 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
1 बड़ा चम्मच बटर या तेल

विधि (How to make vegetable hot and sour soup)
एक कढाई में तेल या बटर डाल के गरम करे अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाल के कुछ देर भूने.
गाज़र, बीन्स,पत्ता गोभी, फूल गोभी, डाल के कुछ देर भूने, मशरूम और आधा हरा प्याज़ डाल दे.
चार कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक, नमक, काली मिर्च  डाल के उबलने दे.
कॉर्न फ्लौर को आधे कप पानी में घोल के मिला के 1 -2 मिनट तक पकने दे.
सोया सौस, चिल्ली सौस और विनेगर मिला के गैस बंद करदे.

बचे हुए हरे प्याज़ से सजा के गर्मागर्म हॉट एंड सौर सूप परोसे.

Wednesday, January 28, 2015

मिक्स वेज मूंग दाल सूप Mix Veg Moong Daal Soup


मिक्स वेज मूंग दाल सूप
Mix Veg Moong Daal Soup
सामग्री
¼ कप धुली मूंग दाल
1 कप बड़े टुकडो में कटा हुआ प्याज़
1 कप बड़े टुकडो में कटा हुआ
2 बड़े चम्मच गोभी बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच गाज़र बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच बटर या आयल
स्वादानुसार काली मिर्च का पाउडर
2 चम्मच नीबू का रस
विधि
दाल को धोकर अलग रख ले.
अब एक कुकर में तेल या बटर डाल के गरम करे, प्याज़ डाल के कुछ देर भुने आलू मिला के कुछ देर और भुने दाल और नमक 4 कप पानी डाल के कुकर बंद करके 4-5 सीटी आने तक पका ले.
कुकर ठंडा होने दे, कुकर खोल के गाज़र और गोभी डाल के गलने तक पकाए.

गैस बंद करके नीबू का रस और काली मिर्च का पाउडर डाल के गरम गरम परोसे.

Saturday, January 24, 2015

हैदराबादी आलू के सैंडविच - Haidrabadi Potato Sandwich

हैदराबादी आलू के सैंडविच - Haidrabadi Potato Sandwich

सामग्री
250 ग्राम उबले आलू
10-12 ब्रेड के टुकड़े
1 छोटा चम्मच दरक हरी मिर्च का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच टोमेटो सॉस
तलने के लिए तेल
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
½ चम्मच चीनी
1 चम्मच नीबू का रस
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
परोसने के लिए
2 बड़े चम्मच बारीक सेव
4 बड़े चम्मच टमाटर सौस
2 बड़े चम्मच हरी चटनी
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ प्याज़
1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया  
विधि (How to make haidrabaadi potato sandwich)
उबले हुए आलुयों को बारीक काट ले, कटे हुए आलू में सारे मसाले, नीबू का रस, चीनी, सौस और नमक डाल के अच्छे से मिला ले.
अब ब्रेड के स्लाइस को चार टुकडो में काट ले हर टुकड़े के ऊपर आलू का मिश्रण रख के दुसरे टुकड़े से ढक के अच्छे से दबा के बंद कर दे. इसी तरह से सारे ब्रेड पर आलू लगा के तैयार करले.
कढाई में तेल डाल के गरम करे गरम तेल में सैंडविच को डाल के तल ले. इसी तरह से सारे सैंडविच तैयार करले.
अब परोसने की प्लेट में सैंडविच रखे ऊपर से हरी चटनी, टोमेटो सौस, बारीक कटा हुआ प्याज़, सेव और हरा धनिया डाल के गरम गरम परोसे.


Thursday, January 22, 2015

जाफ़रानी मूंग दाल की बर्फी Moong Dal Burfi

जाफ़रानी मूंग दाल की बर्फी  Moong Dal Burfi
सामग्री
1 कप मूंग की धुली दाल
1 कप खोया या मावा
1 कप चीनी
¾ कप घी
1 बड़ा चम्मच पिस्ता पतला कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच बादाम बारीक कटा हुआ
¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
कुछ धागे केसर के या पीला खाने वाला रंग


विधि – (How to make Moong Dal ki barfi)
मूंग की दाल को धो कर 3-4  घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को धो कर पानी से निकाल लें और मिक्सी में डाल के पीस लीजिए.

नॉन स्टिक पैन में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिये और दाल डाल दीजिये. कलछुल से लगातार चलाते हुए  दाल को धीमी आंच पर भूनें. जब दाल का रंग बदलने लगे और दाल घी छोड़ने लगे, तो समझे दाल भून गई है दाल को भूनने में करीब 25 -30 मिनट लगते है. पैन से दाल को निकाल और उसी पैन में मावा डाल के हल्का सुनहरा होने तक भून ले. मावा भून जाने के बाद दाल और मावा मिला दे.
अब एक अलग पैन में पानी और चीनी डाल के गरम करे चासनी अच्छे से उबलने के बाद थोड़ी देर धीमी आंच पर पकने दे. फिर चाशनी में केसर के धागे या पीला रंग जो भी मिलाना हो मिला दे.
अब भुना हुआ मावा, दाल, इलाइची पाउडर और कटे हुए आधे मेवे चाशनी में मिला के धीमी आंच पर सूखने तक लगातार चलते हुए भुने.
जब मिश्रण सूखने लगे तो गैस बंद करदे.

एक प्लेट या ट्रे में घी लगा के चिकना करले फिर सारा मिश्रण उसमे पलट दे ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ते से सजा के एकसार फैला के ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट के खाए और खिलाये.